Breaking News :

मौसम विभाग का पूर्वानुमान,18 से करवट लेगा अंबर

हमारी सरकार मजबूत, खुद संशय में कांग्रेस : बिंदल

आदर्श आचार संहिता लागू होने के बाद 7.85 करोड़ रुपये की जब्ती

16 दिन बाद उत्तराखंड के त्यूणी के पास मिली लापता जागर सिंह की Deadbody

कांग्रेस को हार का डर, नहीं कर रहे निर्दलियों इस्तीफे मंजूर : हंस राज

राज्यपाल ने डॉ. किरण चड्ढा द्वारा लिखित ‘डलहौजी थू्र माई आइज’ पुस्तक का विमोचन किया

सिरमौर जिला में स्वीप गतिविधियां पकड़ने लगी हैं जोर

प्रदेश में निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण निवार्चन के लिए तैयारियां पूर्ण: प्रबोध सक्सेना

डिजिटल प्रौद्योगिकी एवं गवर्नेंस ने किया ओएनडीसी पर क्षमता निर्माण कार्यशाला का आयोजन

इंदू वर्मा ने दल बल के साथ ज्वाइन की भाजपा, बिंदल ने पहनाया पटका

May 21, 2024

भारी बारिश से हुआ भूस्खलन जिसके चलते 8 लोगो ने गंवाई जान

News portals-सबकी खबर (थुनाग)

हिमाचल प्रदेश के विभिन्न जिलो में कल रात से जारी बारिश के कारण प्रदेश भर में अत्यधिक नुकसान हुआ है | प्रदेश के मंडी जिले के सराज विधानसभा के काशन में  दरदनाक हादसा हुआ है वहा, मलबे में दबने से 8 लोगो के शव बरामद हुए है | शुक्रवार को देर रात तक भारी बारिश से भूस्खलन हो गया था जिससे कि काशन में पंचायत प्रधान का मकान पूरी तरह से ध्वस्त हो गया था | मलबे के नीचे एक मकान और 8 लोग दब गए थे सभी लोगो के शव बरामद किए गए है | स्थानीय लोगो ने प्रशासन को इसकी सूचना दी और स्वयं  लोग अपने स्तर पर रात से ही बचाव कार्य में लगे हुए थे|

दर्दनाक हादसे के शिकार हुए 8 लोगो में से कोई एक व्यक्ति भी जीवित नही पाया गया | पहाड़ी से मलबा बहुत अधिक मात्र में आया जिससे कि मकान पूरी तरह से दब गया | मलबे से प्राप्त 8 शवो में पंचायत प्रधान प्रेम सिंह उनकी पत्नी दो बच्चे प्रधान के भाई की पत्नी उसके दो बच्चे और एक अन्य शव को बरामद किया गया।

डीसी मंडी अरिंदम चौधरी ने बताया कि सडक़ मार्ग बंद होने के कारण मौके पर पहुंचने में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ा। इसके बाद भी प्रशासन ने मलबे में जिंदा लोगों की तलाश के लिए भरसक प्रयास किए परन्तु , सभी लोग मृत पाए गए | भारी बारिश से भूस्खलन की तबाही से 8 लोगो की जान गई | क्षेत्र में इतने लोगो कि जान जाने से हाहाकार मची हुई है |

 

Read Previous

हिमाचल में भारी बारिश से बही कई सड़के और पुल

Read Next

प्रधानमंत्री के पांच संकल्पों को आत्मसात करके राष्ट्र निर्माण में अपना सक्रिय योगदान दें प्रदेशवासीः जगत प्रकाश नड्डा

error: Content is protected !!