Breaking News :

मौसम विभाग का पूर्वानुमान,18 से करवट लेगा अंबर

हमारी सरकार मजबूत, खुद संशय में कांग्रेस : बिंदल

आदर्श आचार संहिता लागू होने के बाद 7.85 करोड़ रुपये की जब्ती

16 दिन बाद उत्तराखंड के त्यूणी के पास मिली लापता जागर सिंह की Deadbody

कांग्रेस को हार का डर, नहीं कर रहे निर्दलियों इस्तीफे मंजूर : हंस राज

राज्यपाल ने डॉ. किरण चड्ढा द्वारा लिखित ‘डलहौजी थू्र माई आइज’ पुस्तक का विमोचन किया

सिरमौर जिला में स्वीप गतिविधियां पकड़ने लगी हैं जोर

प्रदेश में निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण निवार्चन के लिए तैयारियां पूर्ण: प्रबोध सक्सेना

डिजिटल प्रौद्योगिकी एवं गवर्नेंस ने किया ओएनडीसी पर क्षमता निर्माण कार्यशाला का आयोजन

इंदू वर्मा ने दल बल के साथ ज्वाइन की भाजपा, बिंदल ने पहनाया पटका

April 30, 2024

जानिए -बुधवार को हिमाचल प्रदेश कोरोना संक्रमित की अपडेट

News portals-सबकी खबर (धर्मशाला , कुल्लू , मंडी, सिरमौर )

हिमाचल प्रदेश की कोरोना अपडेट को लेकर जिला सिरमौर को सबसे बड़ा झटका लगा है जिसमे एक साथ सात नए मामले सामने आए है |वही अन्य  तिन जिलो में भी नए मामले आए है |

मिली जानकारी के अनुसार गुरुवार प्रदेश में  शाम पांच बजे तक कांगड़ा में चार, मंडी में तीन,कुल्लू में एक, सिरमौर सात और चंबा में दो कोरोना पॉजिटिव केस आए। कांगड़ा में दिल्ली से 28 मई को अपने वाहन से कांगड़ा लौटे बैजनाथ क्षेत्र के 30 वर्षीय व्यक्ति और 17 वर्षीय युवक की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। वहीं, बैजनाथ क्षेत्र का तीसरा मरीज 29 मई को फ्लाइट के जरिये यूएसए से हवाई यात्रा कर धर्मशाला आया था। इन तीनों की रिपोर्ट गुरुवार को पॉजिटिव आई है।

उधर, मंडी जिले के धर्मपुर उपमंडल में भी दो नए मामले आए हैं। तीसरा संक्रमित नेरचौक अस्पताल में भर्ती है। कोरोना पॉजिटिव निकले तीनों व्यक्ति होम क्वारंटीन थे। धर्मपुर क्षेत्र का 25 वर्षीय युवक बुधवार को निगेटिव होकर घर लौटी युवती का चचेरा भाई है। दूसरे टेस्ट में इसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। जबकि अन्य परिजनों की रिपोर्ट निगेटिव है। वहीं, 38 वर्षीय संधोल क्षेत्र का व्यक्ति इंदौर से ग्रीन जोन से लौटा था। वह अपने घर में क्वारंटीन था। यह जोगिंद्रनगर के उसी युवक के साथ आया था, जो मंगलवार को पॉजिटिव पाया गया था। जबकि तीसरा व्यक्ति गुम्मा का है। वह सैनिक बताया जा रहा है और छुट्टी लेकर आया था। प्रशासन संबंधित इलाकों को कंटेनमेंट और बफर जोन में तबदील कर रहा है।
इसके अलावा कुल्लू में एक महिला कोरोना पॉजिटिव निकली है। जानकारी के अनुसार मंडी जिला की 29 वर्षीय महिला जो तीन मई को अपनी नौ साल की बेटी के साथ आईजीएमसी शिमला से बजौरा पहुंची थी। यहां उसकी जांच की गई लेकिन कोई लक्षण नहीं पाए गए। महिला को एहतियातन भुंतर में होम क्वारंटीन किया गया। अब लक्षण दिखने के बाद बुधवार को महिला फ्लू ओपीडी में आई थी जहां उसका कोरोना जांच के लिए सैंपल लिया गया और रिपोर्ट पॉजिटिव आई। इसके बाद महिला व उसकी  बच्ची को आईसोलेशन में रखा जा रहा है। महिला के संपर्क में आए लोगों का पता लगाया जा रहा है। कुल्लू में अब तक तीन केस आए हैं। दो सक्रिय हैं और एक ठीक हो गया है।


वहीं सिरमौर जिले में सात नए मामले आए हैं। पॉजिटिव पाए गए मरीजों में से दो दिल्ली और चार उत्तर प्रदेश के सहारनपुर से लौटे थे। इनमें से चार नाहन के रहने वाले हैं जबकि दो कोलावाला भूड क्षेत्र के हैं। वहीं, एक महिला का सैंपल नाहन मेडिकल कॉलेज में लिया गया था। महिला का कुछ दिन पहले ही ऑपरेशन हुआ था। रैंडम सैंपलिंग के तहत वह कोरोना पॉजिटिव पाई गई। महिला के संपर्क में आए लोगों का पता लगाया जा रहा है। उधर चंबा जिले से भी देर शाम दो पॉजिटिव मरीज आए हैं। दिल्ली से लौटा डलहौजी निवासी तिब्बती मूल का 47 वर्षीय व्यक्ति और हरियाणा के सोनीपत से लौटा चुराह क्षेत्र का 18 वर्षीय युवक कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। दोनों को कोविड केयर सेंटर बलोह शिफ्ट किया जा रहा है।
27 और कोरोना मरीज हुए ठीक
हिमाचल में अब कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 378 पहुंच गया है। प्रदेश में अब कोरोना के 206 सक्रिय केस हैं। अब तक कुल 376 लोग कोरोना से संक्रमित हो चुके हैं।  प्रदेश में अब तक 163 मरीज कोरोना से जंग जीत चुके हैं। चार लोग प्रदेश से बाहर इलाज करवाने गए हैं। पांच लोगों को मौत हो चुकी है। हिमाचल में कोरोना महामारी के बीच गुरुवार को 27 संक्रमित मरीजों के ठीक होने की राहत भरी खबर है। इससे पहले सुबह ही जिला कांगड़ा के नौ मरीजों ने कोरोना से जंग जीती है ।

 

 

Read Previous

दूसरे दिन भी नहीं मिला पालर खंड के भंवर में डूबे युवक का शव

Read Next

भारत-आस्ट्रेलिया ने हिंद महासागर में चीन को घेरने के लिए बनाया मास्टर प्लान

error: Content is protected !!