Breaking News :

मौसम विभाग का पूर्वानुमान,18 से करवट लेगा अंबर

हमारी सरकार मजबूत, खुद संशय में कांग्रेस : बिंदल

आदर्श आचार संहिता लागू होने के बाद 7.85 करोड़ रुपये की जब्ती

16 दिन बाद उत्तराखंड के त्यूणी के पास मिली लापता जागर सिंह की Deadbody

कांग्रेस को हार का डर, नहीं कर रहे निर्दलियों इस्तीफे मंजूर : हंस राज

राज्यपाल ने डॉ. किरण चड्ढा द्वारा लिखित ‘डलहौजी थू्र माई आइज’ पुस्तक का विमोचन किया

सिरमौर जिला में स्वीप गतिविधियां पकड़ने लगी हैं जोर

प्रदेश में निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण निवार्चन के लिए तैयारियां पूर्ण: प्रबोध सक्सेना

डिजिटल प्रौद्योगिकी एवं गवर्नेंस ने किया ओएनडीसी पर क्षमता निर्माण कार्यशाला का आयोजन

इंदू वर्मा ने दल बल के साथ ज्वाइन की भाजपा, बिंदल ने पहनाया पटका

May 19, 2024

जेपी नड्डा का मार्गदर्शन, कार्यकताओं का बल – सुखराम चौधरी

News portals-सबकी खबर (शिमला ) भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं संसदीय क्षेत्र शिमला के प्रभारी सुखराम चौधरी ने कहा कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा का दौरा ऐतिहासिक रहने वाला है। भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष के हिमाचल प्रदेश में दो कार्यक्रम होंगे निश्चित हुए है, एक सोलन में और दूसरा शिमला में। सोलन में जो कार्यक्रम होने जा रहा है उसमें जिला सिरमौर से 5000 कार्यकर्ता और जिला सोलन से 6000 के कार्यकर्ता भाग लेंगे। यह कार्यकर्ता लग भग 1100 गाड़ियों में सोलन पहुचेंगे।इसी प्रकार शिमला के पीटरहॉफ में होने जा रहे कार्यक्रम में संगठनात्मक जिला महासू से 3000 कार्यकर्ता और संगठनात्मक जिला शिमला से 2500 कार्यकर्ता भाग लेंगे। संगठनात्मक जिला महासू से लगभग 600 गाड़ियां शिमला आएगी और कसुंपटी एवं शिमला ग्रामीण से 300 गाड़ियां शिमला पहुंचेगी जिसमें भाजपा के कार्यकर्ता अपने लोकप्रिय राष्ट्रीय अध्यक्ष को सुनाने आएंगे। शिमला में भाजपा के मंडल अनुसार खंड भी बनाएं जाएंगे।

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा के दौरे को लेकर हिमाचल प्रदेश में बड़ा उत्साह देखने को मिल रहा है और कार्यकर्ताओं में अद्भुत जोश है। भाजपा के कार्यकर्ता स्वयं दूर दराज के इलाकों से भी अपनी गाड़ियों में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नेता के दर्शन करने आएंगे और उनको तीन बड़े राज्यों की जीत की बधाई देंगे।उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा के दौरे को लेकर सभी तैयारियां पूरी हो चुकी है और दोनों स्थानों पर मंच सज चुका है।

उन्होंने कहा जेपी नड्डा का मार्गदर्शन, कार्यकताओं का बल। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष का मार्गदर्शन बहुमूल्य है, जिस प्रकार से तीन राज्यों में बड़ी जीत बीजेपी को हासिल हुई है यह हमारे लिए गर्व का विषय है कि इसकी अध्यक्षता जेपी नड्डा ने की है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सशक्त नेतृत्व और केंद्र मंत्री अमित शाह का मार्गदर्शन हमारी पार्टी का बल है।

Read Previous

रेणुका जी विधानसभा क्षेत्र के मायना बाग़ में एक करोड़ की लागत से बनेगा डॉक्टर प्रेम सिंह मेमोरियल स्टेडियम -विनय कुमार

Read Next

मुख्यमंत्री ने केन्द्रीय गृह मंत्री से की भेंट

error: Content is protected !!