Breaking News :

मौसम विभाग का पूर्वानुमान,18 से करवट लेगा अंबर

हमारी सरकार मजबूत, खुद संशय में कांग्रेस : बिंदल

आदर्श आचार संहिता लागू होने के बाद 7.85 करोड़ रुपये की जब्ती

16 दिन बाद उत्तराखंड के त्यूणी के पास मिली लापता जागर सिंह की Deadbody

कांग्रेस को हार का डर, नहीं कर रहे निर्दलियों इस्तीफे मंजूर : हंस राज

राज्यपाल ने डॉ. किरण चड्ढा द्वारा लिखित ‘डलहौजी थू्र माई आइज’ पुस्तक का विमोचन किया

सिरमौर जिला में स्वीप गतिविधियां पकड़ने लगी हैं जोर

प्रदेश में निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण निवार्चन के लिए तैयारियां पूर्ण: प्रबोध सक्सेना

डिजिटल प्रौद्योगिकी एवं गवर्नेंस ने किया ओएनडीसी पर क्षमता निर्माण कार्यशाला का आयोजन

इंदू वर्मा ने दल बल के साथ ज्वाइन की भाजपा, बिंदल ने पहनाया पटका

May 15, 2024

जेपी नड्डा ने गांव चलो अभियान का शुभारंभ किया

News portals -सबकी खबर (धर्मशाला) भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने आज जिया पोलिंग बूथ संख्या 5/19 भरवाना से गांव चलो अभियान का शुभारंभ किया।हिमाचल प्रदेश सौभाग्यशाली है कि इस अभियान का शुभ आरंभ हिमाचल प्रदेश के पालमपुर विधानसभा क्षेत्र से हुआ।इस कार्यक्रम के दौरान भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने गांव की जनता के साथ भेंट की, एक बूथ की बैठक ली और स्वयं सहायता समूह की महिलाओं के साथ बात चीत की।यह जानकारी भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष राजीव बिंदल ने दी।

इस कार्यक्रम को राष्ट्र स्तर पर किसान मोर्चा के नेतृत्व में चलाया जा रहा है और हिमाचल प्रदेश के किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष संजीव देष्टा इस कार्यक्रम में विशेष रूप से उपस्थित रहे। इस अवसर पर जेपी नड्डा ने गाय को गुड भी खिलाया भी खिलाया और गांव के लोगो द्वारा स्थानीय वस्तुओं का प्रारूप भी देखा।यह कार्यक्रम दो तरफा रहा , जहां जेपी नड्डा ने गांव वालो को गांव चलो अभियान के बारे में बताया वही जानता ने अपने विचार भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के समक्ष रखे। इस दौरान भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर सांसद इंदु गोस्वामी केंद्र मंत्री अनुराग ठाकुर प्रदेश महामंत्री त्रिलोक कपूर विशेष रूप में उपस्थित रहे।

Read Previous

करंट लगने से झुलसे विद्युत कर्मी को Medical College किया रेफर

Read Next

संजय टंडन, शांता कुमार से मिले हिमाचल की राजनीति को लेकर हुई चर्चा

error: Content is protected !!