Breaking News :

मौसम विभाग का पूर्वानुमान,18 से करवट लेगा अंबर

हमारी सरकार मजबूत, खुद संशय में कांग्रेस : बिंदल

आदर्श आचार संहिता लागू होने के बाद 7.85 करोड़ रुपये की जब्ती

16 दिन बाद उत्तराखंड के त्यूणी के पास मिली लापता जागर सिंह की Deadbody

कांग्रेस को हार का डर, नहीं कर रहे निर्दलियों इस्तीफे मंजूर : हंस राज

राज्यपाल ने डॉ. किरण चड्ढा द्वारा लिखित ‘डलहौजी थू्र माई आइज’ पुस्तक का विमोचन किया

सिरमौर जिला में स्वीप गतिविधियां पकड़ने लगी हैं जोर

प्रदेश में निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण निवार्चन के लिए तैयारियां पूर्ण: प्रबोध सक्सेना

डिजिटल प्रौद्योगिकी एवं गवर्नेंस ने किया ओएनडीसी पर क्षमता निर्माण कार्यशाला का आयोजन

इंदू वर्मा ने दल बल के साथ ज्वाइन की भाजपा, बिंदल ने पहनाया पटका

May 18, 2024

जेसी शर्मा ने ली भाजपा की सदस्यता , नड्डा ने पहनाया पटका

News portals -सबकी खबर (धर्मशाला) भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने भाजपा हिमाचल प्रदेश की प्रदेश स्तरीय संगठनात्मक बैठक में भाग लिया। यह बैठक होटल रिवर रिट्रीट में संपन्न हुई।बैठक में उनके साथ भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल, नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर, केंद्र मंत्री अनुराग ठाकुर, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सौदान सिंह, प्रदेश प्रभारी अविनाश राय खन्ना, चुनाव प्रभारी श्रीकांत शर्मा, सह प्रभारी संजय टंडन, संगठन महामंत्री सिद्धार्थन, बिहारी लाल शर्मा, त्रिलोक कपूर, सिकंदर कुमार उपस्थित रहे। बैठक में भाजपा प्रदेश पदाधिकारी, जिला अध्यक्ष, मोर्चा अध्यक्ष, प्रकोष्ठ संयोजक और विभिन्न प्रतिनिधियों को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष का मार्गदर्शन प्राप्त हुआ।भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने ढाई घंटा चली इस बैठक में लोकसभा चुनाव 2024 के मद्देनजर विभिन्न व्यवस्थाओं को लेकर मार्गदर्शन किया।भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के अनेक-अनेक अभियान चल रहे हैं जिसमें गांव चलो अभियान है जिसके कार्यों की समीक्षा बैठक में की गई, बूथ कैसे मजबूत हो इसका चिंतन किया गया, मन की बात कार्यक्रम को कैसे और प्रभावशाली बनाया जाए, मन की बात कार्यक्रम में हर बूथ की बैठक हो अर्थात ग्राउंड जीरो के उपर नरेन्द्र मोदी सरकार की उपलब्धियां किस प्रकार से पहुंचे और इंडी गठबंधन और कांग्रेस पार्टी की जो नकारात्मक नीतियां हैं, जो परिवारवाद हैं इन सभी विषयों को लेकर राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने पार्टी को चाक चैबंद किया।डाॅ0 बिन्दल ने कहा कि पार्टी द्वारा प्रदेश से लेकर मण्डल स्तर तक पार्टी में लोगों को जोड़ने के लिए ज्वाईनिंग अभियान प्रारंभ हुआ जिसमें आज सेवानिवृत प्रशासनिक अधिकारी जगदीश चंद शर्मा को विधिवत रूप से भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने पटका पहनाकर पार्टी की सदस्यता दिलवाई।डाॅ0 बिन्दल ने कहा कि 2024 में हिमाचल प्रदेश की चारों लोकसभा सीटें जीतने के लिए किस-किस तरीके के साथ संगठन को आगे बढ़ना है वह समस्त दिशा-निर्देश आज की बैठक में दिए गए और यथासमय संगठन अपने कार्यों को पूरा करेगा, ऐसा प्रदेश संगठन ने राष्ट्रीय अध्यक्ष को आश्वस्त किया। इस बैठक में नव मतदाता सम्मेलन, वरिष्ठ कार्यकर्ता सम्पर्क अभियान, मन की बात, लाभार्थी सम्पर्क जैसे विभिन्न अभियानों को लेकर विशेष चर्चा हुई।

Read Previous

हेरिटेज गेयटी थियेटर बना पर्यटकों के लिए आकर्षण का केंद्र

Read Next

कुल्लवी पहनावे के साथ बर्फ में डाली नाटी, आराध्य देवी-देवताओं का किया धन्यवाद

error: Content is protected !!