Breaking News :

मौसम विभाग का पूर्वानुमान,18 से करवट लेगा अंबर

हमारी सरकार मजबूत, खुद संशय में कांग्रेस : बिंदल

आदर्श आचार संहिता लागू होने के बाद 7.85 करोड़ रुपये की जब्ती

16 दिन बाद उत्तराखंड के त्यूणी के पास मिली लापता जागर सिंह की Deadbody

कांग्रेस को हार का डर, नहीं कर रहे निर्दलियों इस्तीफे मंजूर : हंस राज

राज्यपाल ने डॉ. किरण चड्ढा द्वारा लिखित ‘डलहौजी थू्र माई आइज’ पुस्तक का विमोचन किया

सिरमौर जिला में स्वीप गतिविधियां पकड़ने लगी हैं जोर

प्रदेश में निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण निवार्चन के लिए तैयारियां पूर्ण: प्रबोध सक्सेना

डिजिटल प्रौद्योगिकी एवं गवर्नेंस ने किया ओएनडीसी पर क्षमता निर्माण कार्यशाला का आयोजन

इंदू वर्मा ने दल बल के साथ ज्वाइन की भाजपा, बिंदल ने पहनाया पटका

April 28, 2024

जगत प्रकाश नड्डा से मिले जयराम ठाकुर, हुई विस्तृत चर्चा

News portals-सबकी खबर (शिमला ) भाजपा के वरिष्ठ नेता, पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने अपने दिल्ली दौरे पर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा से भेंट की।
इस दौरान जयराम ठाकुर और जगत प्रकाश नड्डा के बीच हिमाचल प्रदेश में वर्तमान राजनीतिक स्तिथियों को लेकर विस्तृत चर्चा हुई, दोनों नेताओं के बीच कई संगठनात्मक विषयों पर भी विस्तृत चर्चा की गई।
भाजपा ने 2024 के लोकसभा चुनाव में किस प्रकार से चुनाव लड़ना है उसका रोड में अभी जल्दी तैयार होने जा रहा है, इसको लेकर भी दोनों नेताओं में चर्चा की गई। 2024 के लक्ष्य को लेकर भाजपा आगे बढ़ रही है और किस प्रकार से धरातल पर पार्टी को मजबूत बनाकर चारों सीटों पर विजय प्राप्त करना है इसको लेकर भाजपा गहन चिंतन कर रही है।
वर्तमान में शिमला संसदीय क्षेत्र से भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप सांसद के रूप में चुनाव जीते, इसी प्रकार कांगड़ा से भाजपा के वरिष्ठ नेता किशन कपूर और हमीरपुर से केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर अपने अपने संसदीय क्षेत्र में सांसद के रूप में काम कर रहे हैं।
जब 2019 हिमाचल प्रदेश में लोकसभा का चुनाव हुआ था तब भाजपा ने हिमाचल प्रदेश में प्रचंड बहुमत प्राप्त किया था , तब सभी 68 विधानसभा क्षेत्रों में भाजपा को बढ़त मिली थी। कांगड़ा में भाजपा ने 477623, मंडी में 405559, हमीरपुर में 399572 और शिमला में 327515 के मार्जिन से जीत दर्ज की थी।

Read Previous

दून वैली स्कूल का सी.बी.एस.ई. द्वारा घोषित बारहवीं की बोर्ड परीक्षा का परिणाम रहा शत प्रतिशत।

Read Next

मुख्य सचिव ने लोगों को पर्यावरण संरक्षण में अपना सहयोग देने की अपील की

error: Content is protected !!