Breaking News :

मौसम विभाग का पूर्वानुमान,18 से करवट लेगा अंबर

हमारी सरकार मजबूत, खुद संशय में कांग्रेस : बिंदल

आदर्श आचार संहिता लागू होने के बाद 7.85 करोड़ रुपये की जब्ती

16 दिन बाद उत्तराखंड के त्यूणी के पास मिली लापता जागर सिंह की Deadbody

कांग्रेस को हार का डर, नहीं कर रहे निर्दलियों इस्तीफे मंजूर : हंस राज

राज्यपाल ने डॉ. किरण चड्ढा द्वारा लिखित ‘डलहौजी थू्र माई आइज’ पुस्तक का विमोचन किया

सिरमौर जिला में स्वीप गतिविधियां पकड़ने लगी हैं जोर

प्रदेश में निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण निवार्चन के लिए तैयारियां पूर्ण: प्रबोध सक्सेना

डिजिटल प्रौद्योगिकी एवं गवर्नेंस ने किया ओएनडीसी पर क्षमता निर्माण कार्यशाला का आयोजन

इंदू वर्मा ने दल बल के साथ ज्वाइन की भाजपा, बिंदल ने पहनाया पटका

May 19, 2024

कांग्रेस में अंतर्कलह हावी, स्थिति जगजाहिर : भारद्वाज

News portals-सबकी खबर (शिमला )  भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता संदीपनी भारद्वाज ने कहा कि हिमाचल प्रदेश कांग्रेस के अंदर उच्च स्तर की अंतर्कलह चल रही है और कंही ना कंही ऐसा लगता है की हिमाचल प्रदेश की कांग्रेस सरकार और संगठन के अंदर तालमेल बैठ नहीं रहा है। कांग्रेस सरकार और संगठन को छोड़कर हिमाचल प्रदेश में कई खेमे बन चुके है। अगर आप ध्यान से देखें तो कांग्रेस की अध्यक्षा प्रतिभा सिंह का बयान आता है कि कांग्रेस की सरकार और संगठन के अंदर तालमेल नहीं है। क्या यह हिमाचल प्रदेश में प्रतिशोध की राजनीति चल रही है? क्या वर्तमान सरकार के लोग राजा वीरभद्र जी के परिवार के साथ प्रतिशोध करने का प्रयास कर रही है? अंतर्कला इस चरमसीमा पर पहुँच चुकी है की कभी इनके नेता सुधीर शर्मा, राजिंदर राणा, प्रतिभा सिंह, कुलदीप राठौर अपनी ही सरकार के खिलाफ़ मोर्चाबंदी करते हैं और जब यह मोर्चाबंदी करते हैं। इससे साफ नजर आता है कि सरकार और संगठन के अंदर कोई तालमेल नहीं है। जो पार्टी अपनी अंतर्कला नहीं रोक सकती वो जनता के दुख क्या जानेगी।

सुजानपुर के विधायक और प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष राजेंद्र राणा ने रविवार को एक बार फिर सियासी तीर छोड़ा था। इस बार राणा ने बिना चुनाव लड़े सरकार में कैबिनेट रैंक पाने वालों पर निशाना साधने के साथ-साथ अपने मन के उबाल को भी बाहर निकाला। राणा ने कहा कि मौजूदा सरकार में ऐसे हालत बनते जा रहे हैं कि बिना चुनाव लड़े कैबिनेट रैंक पाने वाले नेता अब चुने हुए विधायकों पर हावी होने लगे हैं। आज कांग्रेस में बहुत से कार्यकर्ता नाराज चल रहे हैं।इससे पूर्व में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं सांसद प्रतिभा सिंह ने जनजातीय क्षेत्रों किन्नौर, लाहुल स्पीति के दुर्गम इलाको में मूलभूत सुविधाओं के विस्तार की आवश्यकता पर बल देते हुए प्रदेश सरकार से इन क्षेत्रों में कर्मचारियों के रिक्त पदों को तुरंत भरने को कहा है। उन्होंने बर्फबारी से पहले इन क्षेत्रों में आवश्यक वस्तुओं की उपलब्धता भी सुनिश्चित करने को कहा है। प्रतिभा ने माना था की उधर स्कूलों में भी कई जगह अध्यापकों के पद खाली चल रहे हैं। इतना सब कुछ होने के बाद भी प्रदेश सरकार ने कुछ भी नहीं किया।

Read Previous

कृषि और संबद्ध्र गतिविधियों, एमएसएमई व अन्य प्राथमिकता क्षेत्र के लिए 34490 करोड़ रुपये की ऋण संभाव्यता योजना तैयार: मुख्यमंत्री

Read Next

हिमपात से शेष दुनिया से कटी पांगी घाटी, प्रशासन ने जारी किया अलर्ट

error: Content is protected !!