Breaking News :

मौसम विभाग का पूर्वानुमान,18 से करवट लेगा अंबर

हमारी सरकार मजबूत, खुद संशय में कांग्रेस : बिंदल

आदर्श आचार संहिता लागू होने के बाद 7.85 करोड़ रुपये की जब्ती

16 दिन बाद उत्तराखंड के त्यूणी के पास मिली लापता जागर सिंह की Deadbody

कांग्रेस को हार का डर, नहीं कर रहे निर्दलियों इस्तीफे मंजूर : हंस राज

राज्यपाल ने डॉ. किरण चड्ढा द्वारा लिखित ‘डलहौजी थू्र माई आइज’ पुस्तक का विमोचन किया

सिरमौर जिला में स्वीप गतिविधियां पकड़ने लगी हैं जोर

प्रदेश में निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण निवार्चन के लिए तैयारियां पूर्ण: प्रबोध सक्सेना

डिजिटल प्रौद्योगिकी एवं गवर्नेंस ने किया ओएनडीसी पर क्षमता निर्माण कार्यशाला का आयोजन

इंदू वर्मा ने दल बल के साथ ज्वाइन की भाजपा, बिंदल ने पहनाया पटका

May 16, 2024

भारतीय महिला बटालियन दुनिया को दिखाएगी ताकत, पीएम मोदी ने जताई खुशी

News portalsसबकी खबर (नई दिल्ली )संयुक्त राष्ट्र शांतिरक्षा में सबसे ज्यादा सैनिक भेजने वाले देशों में से एक भारत अबेई में महिला शांतिरक्षकों की एक प्लाटून तैनात कर रहा है। भारत यहां 2007 से अब तक, संयुक्त राष्ट्र मिशन में देश की सबसे बड़ी महिला इकाई ब्ल्यू हैलमेट्स को तैनात कर रहा है। इस कदम से शांतिरक्षक सेना में महिलाओं की संख्या महत्वपूर्ण रूप से बढ़ाने की भारत की मंशा दिखती है।

संयुक्त राष्ट्र में भारत की स्थायी प्रतिनिधि रुचिरा कंबोज ने बृहस्पतिवार को प्लाटून की एक फोटो पोस्ट करते हुए ट्वीट किया, ”भारत अबेई में संयुक्त राष्ट्र मिशन के तहत हमारी बटालियन के हिस्से के तौर पर महिलाओं की शांतिरक्षक प्लाटून को तैनात कर रहा है। हालिया वर्षों में महिला शांतिरक्षकों की यह सबसे बड़ी तैनाती है। उन्हें शुभकामनाएं।”

पीएम मोदी ने जताई खुशी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को भारतीय सेना द्वारा संयुक्त राष्ट्र मिशन में महिला शांतिरक्षकों की अपनी सबसे बड़ी टुकड़ी तैनात किए जाने पर खुशी जाहिर की। प्रधानमंत्री ने एक ट्वीट में कहा, ‘‘यह देखकर गर्व हो रहा है। संयुक्त राष्ट्र शांति मिशनों में भारत की सक्रिय भागीदारी की परंपरा रही है। हमारी नारी शक्ति की भागीदारी और भी खुशी की बात है।
संयुक्त राष्ट्र के लिए भारत के स्थाई मिशन ने एक बयान में कहा कि अबेई में महिला शांतिरक्षकों की प्लाटून छह जनवरी को 2023 को संयुक्त राष्ट्र अंतरिम सुरक्षा बल, अबेई (यूएनआईएसएफए) में भारतीय बटालियन के हिस्से के तौर पर तैनात की गई है। इस बयान के अनुसार, ”सबसे पहले साल 2007 में लाइबेरिया में महिला शांतिरक्षकों की प्लाटून तैनात करने के बाद संयुक्त राष्ट्र मिशन में यह भारत की सबसे बड़ी एकल महिला प्लाटून की तैनाती है।” पिछले साल 31 अक्टूबर तक भारत संयुक्त राष्ट्र शांतिरक्षक मिशन में बांग्लादेश के बाद दूसरी सबसे बड़ी सेना भेजने वाला देश है। कुल 12 मिशन में भारत 5,5887 सैनिक और कर्मी भेज चुका है।

Read Previous

प्राकृतिक खेती विषय पर यहाँ किसानो के लिए एक दिवसीय जागरूकता शिविर का किया आयोजन

Read Next

सिरमौर : महिला से छेड़छाड़ व् मारपीट के दोषी को एक साल का कठोर कारावास

error: Content is protected !!