Breaking News :

मौसम विभाग का पूर्वानुमान,18 से करवट लेगा अंबर

हमारी सरकार मजबूत, खुद संशय में कांग्रेस : बिंदल

आदर्श आचार संहिता लागू होने के बाद 7.85 करोड़ रुपये की जब्ती

16 दिन बाद उत्तराखंड के त्यूणी के पास मिली लापता जागर सिंह की Deadbody

कांग्रेस को हार का डर, नहीं कर रहे निर्दलियों इस्तीफे मंजूर : हंस राज

राज्यपाल ने डॉ. किरण चड्ढा द्वारा लिखित ‘डलहौजी थू्र माई आइज’ पुस्तक का विमोचन किया

सिरमौर जिला में स्वीप गतिविधियां पकड़ने लगी हैं जोर

प्रदेश में निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण निवार्चन के लिए तैयारियां पूर्ण: प्रबोध सक्सेना

डिजिटल प्रौद्योगिकी एवं गवर्नेंस ने किया ओएनडीसी पर क्षमता निर्माण कार्यशाला का आयोजन

इंदू वर्मा ने दल बल के साथ ज्वाइन की भाजपा, बिंदल ने पहनाया पटका

May 20, 2024

हिमाचल के इस प्राचीन मंदिर में 23 वर्षों से लगातार अकेले ही हर पत्थर पर राम राम नाम उकेर रहे

News portals-अबकी खबर (सुंदरनगर) हिमाचल प्रदेश देवी देवताओं की धरती से जाना जाता है और यहां कण-कण मेें भगवान वास करते हैं। हिमाचल में प्राचीनतम से प्राचीनतम मंदिर मिल जाएंगे, जो खुद में भव्य इतिहास समेटे हुए हैं। ऐसा ही एक भव्य मंदिर है सुंदरनगर में। प्रदेश के  सुंदरनगर उपमंडल की पंचायत महादेव के अंतर्गत यह मंदिर धनोटू बग्गी मार्ग धनोटू से लगभग 400 मीटर दूर सडक़ के किनारे स्थित है।बताया जा रहा है कि यह निर्माणाधीन मंदिर लगभग 23 साल पहले से शनै:- शनै: अग्रसरता की ओर उन्मुख है। मंदिर की एक खास बात यह है कि इसके हर पत्थर पर राम राम लिख कर उकेरा जा रहा है। यह समस्त देवभूमि हिमाचल ही नहीं, अपितु संपूर्ण भारत वर्ष में अपने आप में भव्यता और अलोकिकता का उदाहरण है।श्री राम हनुमान मंदिर सेवा समिति इस मंदिर का निर्माण करवा रही है। मंदिर को बनाने वाले एकमात्र राजमिस्त्री बिहारी लाल गोहर ब्लॉक स्यांज गवाड़ क्षेत्र से ताल्लुक रखते हैं, जो पिछले लगभग 23 वर्षों से लगातार अकेले ही हर पत्थर पर राम राम नाम उकेर रहे हैं।उन्होंने 17 सितंबर, 2000 से पहले पत्थर पर राम नाम लिखकर शुरुआत की थी, जिस तरह से देवभूमि हिमाचल प्रदेश में पहाड़ों में काष्ठ कला के मंदिरों का निर्माण हो रहा है। उसी अनुरूप सुंदरनगर की महादेव पंचायत के अधीन आने वाले इस मंदिर पर पत्थरों के ऊपर राम-राम उकेरा जा रहा है। एक दिन में मिस्त्री मात्र दो या तीन पत्थर ही मुश्किल से बना पाते हैं। जो संपूर्ण राम नाम से अंकित होते हैं। इतनी अच्छी धरोहर जो आने वाले समस्त पीढिय़ों के लिए प्रेरणा स्रोत के रूप में बन रही है। ग्राम वासियों के अतिरिक्त प्रशासन से आग्रह करने के बाद भी 23 वर्ष तक इस मंदिर को गति नहीं मिल पाई है। अगर कोई श्रद्धालु या भक्तजन इस धार्मिक कार्य हेतु अपनी श्रद्धा से दान देना चाहते हैं, तो श्री राम हनुमान सेवा समिति के सचिव चमन ठाकुर के पेटीएम नंबर 7807535988 पर दान दे सकते हैं।

Read Previous

ए वी एन स्कूल नाहन की जसमीत और ऐनम ने किया राष्ट्रीय बाल विज्ञान कोंग्रेस में हिमाचल का प्रतिनिधित्व

Read Next

विकास खण्ड पांवटा साहिब में ग्राम रोजगार सेवक के तीन पदों हेतु आवेदन आमंत्रित

error: Content is protected !!