Breaking News :

मौसम विभाग का पूर्वानुमान,18 से करवट लेगा अंबर

हमारी सरकार मजबूत, खुद संशय में कांग्रेस : बिंदल

आदर्श आचार संहिता लागू होने के बाद 7.85 करोड़ रुपये की जब्ती

16 दिन बाद उत्तराखंड के त्यूणी के पास मिली लापता जागर सिंह की Deadbody

कांग्रेस को हार का डर, नहीं कर रहे निर्दलियों इस्तीफे मंजूर : हंस राज

राज्यपाल ने डॉ. किरण चड्ढा द्वारा लिखित ‘डलहौजी थू्र माई आइज’ पुस्तक का विमोचन किया

सिरमौर जिला में स्वीप गतिविधियां पकड़ने लगी हैं जोर

प्रदेश में निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण निवार्चन के लिए तैयारियां पूर्ण: प्रबोध सक्सेना

डिजिटल प्रौद्योगिकी एवं गवर्नेंस ने किया ओएनडीसी पर क्षमता निर्माण कार्यशाला का आयोजन

इंदू वर्मा ने दल बल के साथ ज्वाइन की भाजपा, बिंदल ने पहनाया पटका

May 17, 2024

पांवटा साहिब में गौ हत्या नही भैस हत्या हुई है

Newsportals-सबकी खबर (पावटा साहिब)

वीरवार देर शाम से पशु काटने का वीडियो वायरल हो रहा है। जिसके बाद लोग इकठ्ठे हुए तो माजरा पुलिस मौके पर पहुची है, मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है । संबंधित विभागीय डॉक्टर के अनुसार भैंस को काटा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार भैंस का मास पाया गया है। क्षेत्रीय लोगों को अंदेशा यह था कि किसी पशु को काटा गया है। जिसमे गाय या भैंस दो मेंसे एक होगा।

पांवटा साहिब के अंतर्गत आने वाले क्षेत्र माजरा के क्यारदा में पशु हत्या करने का वीडियो वायरल हुआ। जिसके बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। वीडियो में तेजधार हथियार से व्यक्ति मास काटते हुए देखा जा रहा है। स्थानीय लोगों में दहशत का माहोल पैदा हो गया और व्यक्ति द्वारा पशु हत्या करने की शिकायत स्थानीय पुलिस को दी गई। पुलिस के मौका पर पहुंचने के बाद पशुपालन विभाग को बुलाया गया तथा काटे गए पशु का पंचनामा करवाया गया। जिसमे युवा भैंस को काटे जाने की पुष्टी हुई है। क्यारदा गांव में माहोल तनावपूर्ण हो गया है। चारो तरफ भारी पुलिसबल तैनात किया गया है। मामले से संबंधित तीन लोगों को पशु हत्या एक्ट के अनुसार गिरफ्तार किया गया है।

जबकि बाकी लोगों के शामिल होने की सूची पुलिस ने खंगाल ली है। जिनकी तलाश जारी है।पुलिस ने ग्रामीणों को शांति बनाए रखने को कहा गया है। कानून व्यवस्था को बनाए रखने में पुलिस ने सहयोग मांगा है। तथा आश्वासन दिया है कि जल्द बाकी आरोपी सलाखों के पीछे होंगे। उल्लेखनीय है कि पशु हत्या का यह पहला मामला नहीं है, बल्कि इससे पहले कई बार ऐसे मामले आए है जिसमे, गाय, भैंस सहित अन्य पशुओं को मनुष्य द्वारा काटा जाता रहा है। अब प्रशासन कितनी सख्ती से पापियों के खिलाफ कार्यवाही करता है यह आगामी जांच में सामने आएगा। उधर सिरमौर पुलिस ने मामले की पुष्टी की है।

Read Previous

पेपर लीक मामले में आज और खुलासे,एग्जाम रद्द करने की उठी मांग

Read Next

आंज-भोज में पर्यटन की अपार संभावनाएं , पर्यटन विकास अधिकारी राजीव मिश्रा ने डण्डा आंज, टॉरुं, निगाली का किया दौरा

error: Content is protected !!