Breaking News :

मौसम विभाग का पूर्वानुमान,18 से करवट लेगा अंबर

हमारी सरकार मजबूत, खुद संशय में कांग्रेस : बिंदल

आदर्श आचार संहिता लागू होने के बाद 7.85 करोड़ रुपये की जब्ती

16 दिन बाद उत्तराखंड के त्यूणी के पास मिली लापता जागर सिंह की Deadbody

कांग्रेस को हार का डर, नहीं कर रहे निर्दलियों इस्तीफे मंजूर : हंस राज

राज्यपाल ने डॉ. किरण चड्ढा द्वारा लिखित ‘डलहौजी थू्र माई आइज’ पुस्तक का विमोचन किया

सिरमौर जिला में स्वीप गतिविधियां पकड़ने लगी हैं जोर

प्रदेश में निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण निवार्चन के लिए तैयारियां पूर्ण: प्रबोध सक्सेना

डिजिटल प्रौद्योगिकी एवं गवर्नेंस ने किया ओएनडीसी पर क्षमता निर्माण कार्यशाला का आयोजन

इंदू वर्मा ने दल बल के साथ ज्वाइन की भाजपा, बिंदल ने पहनाया पटका

June 17, 2024

पांवटा साहिब में मजदूरों को न तो घर भेजा जा रहा और न मिल रहा राशन, सौतेले व्यवहार पर बिफरी पांवटा कांग्रेस

News portals-सबकी खबर (पांवटा साहिब )

जिला सिरमौर के उपमंडल पांवटा साहिब में प्रशासन प्रवासी मजदूरों के लिए खाने की व्यवस्था व रहने की व्यवस्था करने में असफल साबित हुआ है। यह आरोप पांवटा साहिब कांग्रेस ने लगाए हैं। पूर्व विधायक चौधरी किरनेश जंग, ब्लॉक अध्यक्ष अश्वनी शर्मा, पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष सुरजीत सिंह, पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष अवतार सिंह तारी, ब्लॉक सोशल मीडिया अध्यक्ष विवेक धीमान, शिव कुमार आदि ने कहा है कि प्रवासी मजदूर पांवटा साहिब प्रशासन से लगातार उन्हें अपने घर जाने की मांग को लेकर मिनी सचिवालय के बाहर एकत्रित हो रहे है परंतु उनकी सुनवाई नही हो रही है। शुक्रवार को भी  40 से 50 मजदूर मिनी सचिवालय के बाहर राशन की मांग व वापस जाने के लिए पास की मांग को लेकर एकत्रित हुए थे। जिन्हें प्रशासन ने नगरपालिका जाने के लिए कहा तथा उन्हें नगर पालिका से राशन की मांग करने को कहा।

कांग्रेस का आरोप है कि मामला जब पांवटा साहिब ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष अश्वनी शर्मा के संज्ञान में आया तब वे मजदूरों के साथ एसडीएम पांवटा साहिब के दफ्तर गए तथा मजदूरों को वापस भेजने की वजह पूछी जिस पर एसडीम ने कहा कि राशन की व्यवस्था नगरपालिका दिखेगी क्योंकि ये मजदूर नगरपालिका के अंतर्गत आते है और पास के लिए सूची बना कर सरकार को भेज दी है। जब परमिशन आएगी इन्हें बता दिया जाएगा। तत्पश्चात मंडल अध्यक्ष मजदूरों के साथ नगरपालिका गए और वहां ईओ से राशन व्यवस्था के बारे में पूछा।

जिस पर उन्होंने जवाब देते हुए कहा कि हम ऐसे राशन नहीं दे सकते। जरूरतमंद फोन कर राशन प्राप्त कर सकता है। कांग्रेस पार्टी पहले भी इस मांग को उठाती रही है और अब एक बार फिर सरकार व पांवटा साहिब प्रशासन से मांग करते है कि इन गरीब जरूरतमंद मजदूरों को उचित खाना व रहने का स्थान मुहैया करवाया जाए या फिर इन्हें इनके घर जाने के लिए पास दिए जाए और जरूरतमंदों को ही पास दिए जाए बजाए सिर्फ  भाजपा नेताओं के चहेतो के। वहीं प्रशासन का कहना है कि हर जरूरतमंद लोगों को राशन दिया जा रहा है। कईं मजदूर कह चुके हैं कि उन्हें राशन तो मिल रहा है लेकिन वह घर जाना चाहते हैं। जो घर जाना चाहते हैं उन मजदूरों के पास बनाए जा रहे हैं।

Read Previous

सिरमौर में आज रहेगा कंप्लीट लॉकडाउन

Read Next

Home Ouarantine तोड़ने वाले युवक पर FIR

error: Content is protected !!