Breaking News :

मौसम विभाग का पूर्वानुमान,18 से करवट लेगा अंबर

हमारी सरकार मजबूत, खुद संशय में कांग्रेस : बिंदल

आदर्श आचार संहिता लागू होने के बाद 7.85 करोड़ रुपये की जब्ती

16 दिन बाद उत्तराखंड के त्यूणी के पास मिली लापता जागर सिंह की Deadbody

कांग्रेस को हार का डर, नहीं कर रहे निर्दलियों इस्तीफे मंजूर : हंस राज

राज्यपाल ने डॉ. किरण चड्ढा द्वारा लिखित ‘डलहौजी थू्र माई आइज’ पुस्तक का विमोचन किया

सिरमौर जिला में स्वीप गतिविधियां पकड़ने लगी हैं जोर

प्रदेश में निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण निवार्चन के लिए तैयारियां पूर्ण: प्रबोध सक्सेना

डिजिटल प्रौद्योगिकी एवं गवर्नेंस ने किया ओएनडीसी पर क्षमता निर्माण कार्यशाला का आयोजन

इंदू वर्मा ने दल बल के साथ ज्वाइन की भाजपा, बिंदल ने पहनाया पटका

May 21, 2024

नाहन शहर में जगह-जगह सड़कों पर घूम रहे जानवर लोगों के लिए बने परेशानी |

News Portals- सबकी खबर (नाहन) 

सिरमौर जिला के नाहन शहर में जगह-जगह सड़कों पर घूम रहे आवारा जानवर आम जनता के लिए खतरा बन रहे हैं। लोग ने अपने जानवरों को लावारिस ढंग से सड़कों पर छोड़कर आम जनता को मुसीबत में डाल रहे हैं, जिसके चलते सड़कों पर चलने वाले वाहनों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। गौर हो कि नाहन शहर में ट्रैफिक की समस्या दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है और आवारा पशुओं की वजह से दुर्घटनाएं भी बढ़ती जा रही हैं।

लावारिस जानवरों का इस तरह से सड़क के बीचोंबीच चलने व खड़े रहने से आए दिनों दुर्घटना की समस्या बनी रहती है, जिसके चलते यह लावारिस पशु आम जनता के लिए भी खतरे की घंटी बन रहे हैं। गौर हो कि स्कूल, कालेजों से आने-जाने वाले बच्चों को भी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। लोगों ने इस समस्या को लेकर प्रशासन से सख्त कार्रवाई करने की मांग की है अन्यथा भविष्य में आवारा जानवरों की संख्या बढ़ती ही जाएगी और दुर्घटनाएं होती रहेंगी। नाहन शहर के लोगों का कहना है कि ऐसे लोगों की पहचान की जाए जो शहर में अपने जानवरों को लावारिस ढंग से छोड़कर आम जनता को नुकसान पहुंचा रहे हैं।

ऐसे लोगों पर सख्त कार्रवाई की जाए और  जुर्माना वसूला जाए, ताकि आने वाले  भविष्य में इस तरह की समस्याएं उत्पन्न न हो। गौर हो कि नाहन शहर काफी छोटा शहर है जिसमें सड़कों की व्यवस्था भी सीमित है और शहर में कुछ घरों के लोग अपने जानवरों को सुबह सड़कों पर लावारिस छोड़कर शाम तक वापस लेकर जाते हैं। इस बीच वाहनों व आम जनता को गुजरने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है और हाल ही में इन लावारिस जानवरों के चलते शहर में कई बार दुर्घटनाएं भी हो चुकी हैं। यदि इस मुद्दे पर अभी भी कोई सख्त कार्रवाई नहीं की गई तो भविष्य में भी यह लावारिस पशु दुर्घटनाओं को न्योता देते रहेंगे।

Read Previous

पत्र बम पर बोले धूमल, ठीक नही ऐसे रिवाज।

Read Next

सब लोग यातायात नियमों का पालन करें तो हिमाचल प्रदेश बन सकता है चालान फ्री राज्य- गोविंद सिंह ठाकुर |

error: Content is protected !!