Breaking News :

मौसम विभाग का पूर्वानुमान,18 से करवट लेगा अंबर

हमारी सरकार मजबूत, खुद संशय में कांग्रेस : बिंदल

आदर्श आचार संहिता लागू होने के बाद 7.85 करोड़ रुपये की जब्ती

16 दिन बाद उत्तराखंड के त्यूणी के पास मिली लापता जागर सिंह की Deadbody

कांग्रेस को हार का डर, नहीं कर रहे निर्दलियों इस्तीफे मंजूर : हंस राज

राज्यपाल ने डॉ. किरण चड्ढा द्वारा लिखित ‘डलहौजी थू्र माई आइज’ पुस्तक का विमोचन किया

सिरमौर जिला में स्वीप गतिविधियां पकड़ने लगी हैं जोर

प्रदेश में निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण निवार्चन के लिए तैयारियां पूर्ण: प्रबोध सक्सेना

डिजिटल प्रौद्योगिकी एवं गवर्नेंस ने किया ओएनडीसी पर क्षमता निर्माण कार्यशाला का आयोजन

इंदू वर्मा ने दल बल के साथ ज्वाइन की भाजपा, बिंदल ने पहनाया पटका

May 20, 2024

प्रदेश में ही इतना भयंकर भ्रष्टाचार तो फिर पुरे भारत में भ्रष्टाचार से कितनी लुट हो रही होगीं-शांता कुमार

News portals-सबकी खबर (पालमपुर)

हिमाचल प्रदेश के पुव मुख्यमंत्री एवं पूर्व केन्द्रीय मंत्री शांता कुमार ने कहा की छोटे से हिमाचल प्रदेश में ही इतना भयंकर भ्रष्टाचार हो रहा है तो फिर पुरे भारत में भ्रष्टाचार से कितनी लुट हो रही है| यह सोच के ही सर चकराने लगता है और शर्म से झुक जाता है| लेकिन तीन मामलो पर विचार करिये- लगभग 10वर्ष पहले हिमाचल के गरीब बच्चों की छात्रवृति का केंद्र से आया हुआ लगभग 250करोड़ फर्जी छात्रों को कागज पर बांट दिया गया| इसमें प्रमुख अधिकारी, अध्यापक शामिल थे| अब सी.बी.आई. जांच क्र रहीं है| देव-भूमि कही जाने वाली हिमाचल प्रदेश में शिक्षा के मन्दिरों में इस प्रकार का भयंकर भ्रष्टाचार-सोच कर शर्म आती है| उन्होनें कहा 42 हजार फर्जी डिग्रियां लगभग एक हजार करोड़ में बेच दी गईं| बेचने वाला परिवार सहित विदेश में मौज क्र रहा है| उसके बैंक खाते में अब कोई धन नहीं है,जांच हो रही है-होती रहेगी| शांता कुमार ने कहा पुलिस भर्ती पेपर लीक मामले में कई प्रेदेशों के लगभग 200 आरोपी है| पुलिस के घर में ही चोरी-बहुत शर्मनाक है| जांच चल रही है अभी तक हुआ कुछ नहीं| उन्होनें कहा की इन तीन मामलों के अतिरिक्त नशा आदि सेंकडो अपराध के और भी मामले प्रदेश में है| इस किस्म का भयंकर भ्रष्टाचार जब होता है तो यह बात कई लोगों तक पहुंचती होगी| उसी समय सरकार तक सुचना क्यों नहीं पकड़े जाते| इसका एक ही कारण है की पूरा तंत्र भ्रष्ट हो गया है| आम जनता भी भ्रष्टाचार में शामिल हो रहीं है| अपराध करने वाले अधिक चतुर और योग्य हो गये है और अपराध पकड़ने वाला तंत्र योग्य भी नहीं है और भ्रष्ट भी हो गया है| 42 हजार लोगों को फर्जी डिग्री मिली और कही पर सरकार को खबर नहीं लगी| सरकार का गुप्तचर विभगा भी इस कुण्ठित हो गया है| शांता कुमार ने कहा दुर्भाग्य यह है कि समय पर जांच पूरी नही होती और सब अपराधी पकड़े नहीं जाते, जो पकड़े जाते है उनमें बहुत कम को सजा होती है| धन्य है वे थोड़े से ईमानदार नेता व अधिकारी जिन के सहारे देश चल रहा है| उन्होंने कहा की भारत की जनता के भाग्य में लूटना ही लिखा है कभी गजनी गौर और चगेज खा ने लुटा-फिर 200 साल तक अंग्नेरेजों ने लुटा और अब अपने ही देश के लुटेरे लुट है| सदियों तक भारत लुटता रहा है| लुटने का तरीका बदल गया|पहले पराये विदेशी लुटते थे अब अपने ही देश के लुटेरे लुट रहे है| लगभग 29 लोग करोड़ अरबों लुट कर विदेषों में मौज मस्ती कर रहे है| एक को भी सरकार भारत में वापिस नहीं ला सकी है| उन्होंने कहा सब से बड़ा कारण भ्रष्ट राजनीतीहै|यहा खुले आम नेताओं की नीलामी होती है| चुनाव काले धन से जीत जाते है| शान्ता कुमार ने कहा कि लोक सभा का एक अधिवेशन केवल और केवल इसी विशय पर विचार करने के लिए होना चाहिए|पार्टिया की दीवारों से उपर उठ कर पुरे देश के नेता इस विषय पर विचार करे-कानून बदला जाए| गंभीर भ्रष्टाचार के मामलों पर फांसी की सजा देने का प्रावधान किया जाए|

Read Previous

एक्शन मोड़ में नजर आई सुखु सरकार,1 अप्रेल के बाद खोले गए कार्यालयों को किया डीनोटिफाइड

Read Next

एक छोटा व नवीन प्रयास समाज और राष्ट्रहित में बड़ा सिद्ध हो सकता है-उपायुक्त

error: Content is protected !!