Breaking News :

मौसम विभाग का पूर्वानुमान,18 से करवट लेगा अंबर

हमारी सरकार मजबूत, खुद संशय में कांग्रेस : बिंदल

आदर्श आचार संहिता लागू होने के बाद 7.85 करोड़ रुपये की जब्ती

16 दिन बाद उत्तराखंड के त्यूणी के पास मिली लापता जागर सिंह की Deadbody

कांग्रेस को हार का डर, नहीं कर रहे निर्दलियों इस्तीफे मंजूर : हंस राज

राज्यपाल ने डॉ. किरण चड्ढा द्वारा लिखित ‘डलहौजी थू्र माई आइज’ पुस्तक का विमोचन किया

सिरमौर जिला में स्वीप गतिविधियां पकड़ने लगी हैं जोर

प्रदेश में निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण निवार्चन के लिए तैयारियां पूर्ण: प्रबोध सक्सेना

डिजिटल प्रौद्योगिकी एवं गवर्नेंस ने किया ओएनडीसी पर क्षमता निर्माण कार्यशाला का आयोजन

इंदू वर्मा ने दल बल के साथ ज्वाइन की भाजपा, बिंदल ने पहनाया पटका

May 18, 2024

कांग्रेस जनहित में कार्य करेगी तो प्रतिपक्ष सहयोग करेगा, अगर जनता के विरुद्ध कांग्रेस काम करती है तो कतई सहन नहीं होगा- जयराम ठाकुर

News portals-सबकी खबर (मंडी ) पूर्व सीएम जयराम ठाकुर सत्ता परिवर्तन के बाद नेता प्रतिपक्ष के रूप में पहली बार नाचन विधानसभा क्षेत्र के चैलचौक पहुंचे | पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर का नाचन भाजपा कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया। जयराम ने जनसभा को सम्भोदित करते हुए  कहा कि 2022 में नई सरकार बनी और 2023 लग गया है, लेकिन सरकार मंत्रिमंडल का गठन नहीं कर पाई है। उन्होंने कहा कि राजनीति में अनेक संभावनाएं बनी रहती हैं। कांग्रेस जनहित में कार्य करेगी तो प्रतिपक्ष सहयोग करेगा। अगर जनता के विरुद्ध कांग्रेस काम करती है तो कतई सहन नहीं होगा। उन्होंने कहा कि भाजपा ने 5 साल अनेक जनहित के कार्य किए और अनेक योजनाएं शुरू कीं। कांग्रेस ने सत्ता में आते ही बदले की भावना से काम की शुरुआत की है। हिमाचल में भाजपा 0.9 फीसदी वोटों से हारी है। जो बहुत कम है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के मुकाबले भाजपा को भी हिमाचल की जनता ने अपार जन समर्थन दिया है। इस मौके पर नाचन के विधायक विनोद कुमार ने कहा कि नाचन मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के साथ है। विनोद ने कहा कि कांग्रेस का जो रवैया चला है, अगर वही रहा तो भाजपा सड़कों पर उतर जाएगी। इस अवसर पर नाचन भाजपा के अनेक पदाधिकारियों ने भाग लिया।

Read Previous

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने ऐतिहासिक हिडिम्बा मंदिर में पूजा-अर्चना कर पांच दिवसीय राष्ट्र स्तरीय शरद् महोत्सव (विंटर कार्निवाल) का किया शुभारंभ

Read Next

सरकार का बड़ा फैसला : चीन, जापान, दक्षिण कोरिया, सिंगापुर, हांगकांग और थाईलैंड से आने वाले लोगों को देना होगी RTPCR रिपोर्ट

error: Content is protected !!