Breaking News :

मौसम विभाग का पूर्वानुमान,18 से करवट लेगा अंबर

हमारी सरकार मजबूत, खुद संशय में कांग्रेस : बिंदल

आदर्श आचार संहिता लागू होने के बाद 7.85 करोड़ रुपये की जब्ती

16 दिन बाद उत्तराखंड के त्यूणी के पास मिली लापता जागर सिंह की Deadbody

कांग्रेस को हार का डर, नहीं कर रहे निर्दलियों इस्तीफे मंजूर : हंस राज

राज्यपाल ने डॉ. किरण चड्ढा द्वारा लिखित ‘डलहौजी थू्र माई आइज’ पुस्तक का विमोचन किया

सिरमौर जिला में स्वीप गतिविधियां पकड़ने लगी हैं जोर

प्रदेश में निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण निवार्चन के लिए तैयारियां पूर्ण: प्रबोध सक्सेना

डिजिटल प्रौद्योगिकी एवं गवर्नेंस ने किया ओएनडीसी पर क्षमता निर्माण कार्यशाला का आयोजन

इंदू वर्मा ने दल बल के साथ ज्वाइन की भाजपा, बिंदल ने पहनाया पटका

May 18, 2024

हिमाचल जीतना है, तो आपसी फूट से बचें नेता-सोनिया गांधी

News portals-सबकी खबर (शिमला )

सोनिया गांधी ने आम आदमी पार्टी के हिमाचल में होने वाले इफेक्ट पर भी फीडबैक लिया। हिमाचल कांग्रेस के अधिकांश नेताओं ने कहा कि आम आदमी पार्टी के हिमाचल आने का कुछ असर जरूर होगा, लेकिन इतना नहीं कि कांग्रेस के सत्ता में आने की संभावनाएं प्रभावित हों। इसके लिए पार्टी को समय रहते कुछ कदम उठाने होंगे। इनमें नेतृत्व में बदलाव के साथ समय रहते प्रत्याशियों का चयन भी महत्त्वपूर्ण है। इस बैठक से पहले या बाद में सोनिया गांधी ने वन-टू-वन मुलाकात नहीं की। इस कारण संभावित बदलावों पर ओपन चर्चा नहीं हो पाई।

हिमाचल की कांग्रेस लीडरशिप को राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी ने एकजुटता का पाठ पढ़ाया है। राज्य कांग्रेस के सभी प्रमुख नेताओं को सोनिया गांधी ने दिल्ली बुलाया था। दोपहर बाद हुई इस मुलाकात में चुनाव से पहले आपस में फूट से बचने की नसीहत दी गई। राज्य कांग्रेस में लीडरशिप चेंज के स्वरों के बीच यह मांग भी उठी कि पार्टी प्रत्याशियों का चयन समय रहते कर लें। बैठक में एक नेता ने कहा कि प्रदेश में पार्टी नेतृत्त्व बदलना चाहिए। दूसरे नेता ने कहा कि जो भी करना है, अतिशीघ्र करें। कुछ नेताओं ने कहा कि राज्य में विधाानसभा चुनाव समय से पहले हो सकते हैं। इसलिए अगर कोई बदलाव करना है तो अभी कर लें। वहीं, मीटिंग में आम आदमी पार्टी के इफेक्ट पर भी चर्चा हुई।

जिन कांग्रेस नेताओं को इस बैठक में बुलाया गया था, उनमें नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री, प्रदेश अध्यक्ष कुलदीप राठौर, सुधीर शर्मा, राजेंद्र राणा, आश्रय शर्मा, हर्ष महाजन, हर्षवर्धन चौहान, रामलाल ठाकुर, प्रतिभा सिंह, विप्लव ठाकुर, अनिरुद्ध सिंह, कौल सिंह, रजनीश कीमटा, चंद्र कुमार, सुखविंदर सिंह सुक्खू, आशा कुमारी, कर्नल धनीराम शांडिल, राजेश धर्माणी, कुलदीप कुमार, आरएस बाली और पवन काजल शामिल थे। केंद्रीय प्रतिनिधियों के तौर पर हिमाचल कांग्रेस प्रभारी राजीव शुक्ला, सह प्रभारी संजय सिंह और राज्यसभा सांसद आनंद शर्मा आदि भी इस बैठक में शामिल थे। बैठक में सबसे पहले सोनिया गांधी ने आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर बात रखी और नेताओं को एकजुटता का पाठ पढ़ाया।

उन्होंने कहा कि हाल ही में हुए विधानसभा चुनाव के नतीजे कांग्रेस के लिए अच्छे नहीं रहे हैं और पंजाब के बाद पार्टी हिमाचल को हाथ से नहीं जाने देना चाहती। इसके बाद सभी प्रमुख नेताओं ने संक्षिप्त रूप से अपनी बात रखी। इसी दौरान राज्य में लीडरशिप में परिवर्तन की बात भी आई। हालांकि इस को लेकर कांग्रेस अलग से फैसला लेगी। यह बदलाव प्रदेश अध्यक्ष और नेता प्रतिपक्ष दोनों पदों पर हो सकता है। इस बैठक के बाद हिमाचल प्रभारी राजीव शुक्ला चुनाव से पहले के लिए बनाई गई कार्ययोजना पर लिए गए फैसलों को लागू करवाएंगे। इस कारण हिमाचल कांग्रेस में आने वाले दिनों में कुछ बदलाव संभावित है।

 

Read Previous

वित्त वर्ष 2022-23 के बजट में महिला कल्याण और सशक्तिकरण के लिए समर्पित : जयराम

Read Next

वर्तमान सरकार गरीब व जरूरतमंदों के कल्याण के लिए समर्पित – सुख राम चौधरी

error: Content is protected !!