Breaking News :

मौसम विभाग का पूर्वानुमान,18 से करवट लेगा अंबर

हमारी सरकार मजबूत, खुद संशय में कांग्रेस : बिंदल

आदर्श आचार संहिता लागू होने के बाद 7.85 करोड़ रुपये की जब्ती

16 दिन बाद उत्तराखंड के त्यूणी के पास मिली लापता जागर सिंह की Deadbody

कांग्रेस को हार का डर, नहीं कर रहे निर्दलियों इस्तीफे मंजूर : हंस राज

राज्यपाल ने डॉ. किरण चड्ढा द्वारा लिखित ‘डलहौजी थू्र माई आइज’ पुस्तक का विमोचन किया

सिरमौर जिला में स्वीप गतिविधियां पकड़ने लगी हैं जोर

प्रदेश में निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण निवार्चन के लिए तैयारियां पूर्ण: प्रबोध सक्सेना

डिजिटल प्रौद्योगिकी एवं गवर्नेंस ने किया ओएनडीसी पर क्षमता निर्माण कार्यशाला का आयोजन

इंदू वर्मा ने दल बल के साथ ज्वाइन की भाजपा, बिंदल ने पहनाया पटका

May 18, 2024

कांग्रेस अपने परिवार को नहीं संभाल सकती तो प्रदेश को क्या संभालेगी : सिकंदर

News portals-सबकी खबर (शिमला ) भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं राज्यसभा सांसद डॉ सिकंदर कुमार ने शिमला ग्रामीण मंडल के संयुक्त मोर्चा सम्मेलन में भाग लिया। उन्होंने सभी मोर्चों के प्रतिनिधियों में नए जोश का संचार किया, इस सम्मेलन का आयोजन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की केंद्र सरकार में 9 वर्ष पूर्ण होने पर किया गया। सिकंदर कुमार ने जहां कार्यकर्ताओं को मोदी सरकार की उपलब्धियां गिनाई, वही कांग्रेस को आड़े हाथ लिया।

डॉक्टर सिकंदर ने कहा कि जो सरकार अपने परिवार को संभाल नहीं सकती वह हिमाचल प्रदेश को क्या संभालेगी। उन्होंने कहा कि प्रतिदिन हिमाचल की कांग्रेस सरकार का कोई ना कोई किस्सा जनता के समक्ष आ ही रहा है। पहले एक कथित भ्रष्टाचार की चिट्ठी हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री कार्यालय की सार्वजनिक होती है, उसके उपरांत एक कथित ऑडियो जिसमें जिसमें एक कांग्रेस की महिला प्रधान जो दून विधानसभा ने नाता रहती है वह उद्योगपति से एक काम करने के लिए 3 लाख मांगती है और आज एक चिट्ठी जनता के समक्ष आई जिसमे दो कांग्रेस की महिला प्रधान आपस में सचिवालय में ही लड़ पड़ी है और उसके कारण सचिवालय में जनता के आवागमन पर रिस्ट्रिक्शन लग गई है। सचिवालय के झगड़े की कंप्लेंट महिला थाने में भी रजिस्टर की गई है। ऐसे सारे मामले कांग्रेस के समय ज्यादा उजागर होते हैं।

उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश की 6 महीने की सरकार में क्राइम रेट बढ़ा है और जिस प्रकार से यह सरकार लोन पर लोन ले रही है बड़ी जल्दी इस सरकार की गति पर रोक लग जाएगी। अपने सरकार के खर्चों पर लगाम लगाने में यह सरकार नाकाम हैं। 1 जून को 800 करोड़ का लोन और कल ही 1000 करोड़ का लोन इस सरकार ने लिया है और आपको याद होगा कि पिछले महीने सरकार पहली बार ओवरड्राफ्ट लेकर चली थी। वर्तमान कांग्रेस सरकार को वित्तीय प्रबंधन करना नहीं आ रहा है यह स्पष्ट रूप से दिख रहा है।

 

Read Previous

जायका के सहयोग से प्रदेश में बढ़ाया जा रहा हरित आवरण

Read Next

चलती कार में अचानक आग लगने से BSF जवान की मौत

error: Content is protected !!