Breaking News :

मौसम विभाग का पूर्वानुमान,18 से करवट लेगा अंबर

हमारी सरकार मजबूत, खुद संशय में कांग्रेस : बिंदल

आदर्श आचार संहिता लागू होने के बाद 7.85 करोड़ रुपये की जब्ती

16 दिन बाद उत्तराखंड के त्यूणी के पास मिली लापता जागर सिंह की Deadbody

कांग्रेस को हार का डर, नहीं कर रहे निर्दलियों इस्तीफे मंजूर : हंस राज

राज्यपाल ने डॉ. किरण चड्ढा द्वारा लिखित ‘डलहौजी थू्र माई आइज’ पुस्तक का विमोचन किया

सिरमौर जिला में स्वीप गतिविधियां पकड़ने लगी हैं जोर

प्रदेश में निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण निवार्चन के लिए तैयारियां पूर्ण: प्रबोध सक्सेना

डिजिटल प्रौद्योगिकी एवं गवर्नेंस ने किया ओएनडीसी पर क्षमता निर्माण कार्यशाला का आयोजन

इंदू वर्मा ने दल बल के साथ ज्वाइन की भाजपा, बिंदल ने पहनाया पटका

May 20, 2024

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की युवा विजय संकल्प रैली में पहचान पत्र से मिलेगी एंट्री

News Portals- सबकी खबर(मंडी)

प्रदेश में  24 सितंबर को मंडी के ऐतिहासिक पड्डल मैदान में देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पांचवी बार रैली करेंगे। मंडी के पड्डल मैदान में एक लाख से ज्यादा कार्यकर्ता की भीड़ एकत्रित करना मुशिकल कार्य है और इतने लोगों को रैली स्थल में स्थान दे पाना भी संभव नहीं है। लिहाजा रैली स्थल से बाहर भी एलईडी स्थापित की जाएगी।

इसके साथ ही हर जिला में मुख्य जगहों पर भी एलईडी लगाई जाएंगी। ताकि लोग अपने जिला में भी एक स्थान एलईडी के माध्यम से प्रधानमंत्री मोदी का भाषण सुन सकें। भारतीय जनता युवा मोर्चा की युवा विजय संकल्प रैली के लिए प्रधानमंत्री साढ़े 11 बजे के लगभग पड्डल मैदान पहुंचेंगे। इससे पहले रैली में भाजयुमो अपने एक लाख कार्यकर्ताओं को प्रवेश दिलाएगा।

 

रैली में प्रदेश भर से आने वाले भाजयुमो कार्यकर्ताओं को संबंधित भाजयुमो मंडल द्वारा जारी किए गए आईकार्ड के जरिए ही प्रवेश मिलेगा। सुबह सात से बजे भाजयुमो कार्यकर्ताओं को अंदर भेजने की प्रकिया शुरू होगी। एक लाख युवाओं की एंट्री के बाद ही रैली में अन्य लोगों को प्रवेश मिलेगा।

यह पहली बार है जब देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भाजपा के किसी मोर्चा की रैली को संबोधित करेंगे। भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष अमित ठाकुर ने मंडी में आयोजित पत्रकार वार्ता में बताया कि रैली को ऐतिहासिक और भव्य बनाने के लिए तैयारियां शुरू कर दीं गई हैं। इस अवसर पर भाजयुमो प्रदेश महामंत्री ज्योति कपूर, राकेश वालिया, सोमेश उपाध्याय और भाजपा जिला महामंत्री महेंद्र कुमार उपस्थित रहे।

 

Read Previous

तिब्बती नागरिकों के चीन की ओर से डीएनए संग्रह के प्रयास पर हिमाचल प्रदेश में विरोध शुरू

Read Next

अब युवा शक्ति हिमाचल में रिवाज बदलेंगे, भाजपा का कमल हिमाचल में फिर खिलाएंगे

error: Content is protected !!