Breaking News :

मौसम विभाग का पूर्वानुमान,18 से करवट लेगा अंबर

हमारी सरकार मजबूत, खुद संशय में कांग्रेस : बिंदल

आदर्श आचार संहिता लागू होने के बाद 7.85 करोड़ रुपये की जब्ती

16 दिन बाद उत्तराखंड के त्यूणी के पास मिली लापता जागर सिंह की Deadbody

कांग्रेस को हार का डर, नहीं कर रहे निर्दलियों इस्तीफे मंजूर : हंस राज

राज्यपाल ने डॉ. किरण चड्ढा द्वारा लिखित ‘डलहौजी थू्र माई आइज’ पुस्तक का विमोचन किया

सिरमौर जिला में स्वीप गतिविधियां पकड़ने लगी हैं जोर

प्रदेश में निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण निवार्चन के लिए तैयारियां पूर्ण: प्रबोध सक्सेना

डिजिटल प्रौद्योगिकी एवं गवर्नेंस ने किया ओएनडीसी पर क्षमता निर्माण कार्यशाला का आयोजन

इंदू वर्मा ने दल बल के साथ ज्वाइन की भाजपा, बिंदल ने पहनाया पटका

May 19, 2024

हाटियों को मिला तोहफा; अब लोगों का फर्ज है कि वह इस कर्ज को चुकाएं-सुरेश कश्यप

News Portals सबकी खबर(राजगढ़) 

प्रदेश के जिला सिरमौर के शिलाई, रेणुका व राजगढ़ क्षेत्र के लोगों की पिछले 55 वर्षों से चली आ रही मांग को 14 सितंबर को कैबिनेट की मंजूरी के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूरा करते हुए हमें एक बड़ा तोहफा दिया है। क्षेत्र के लोगों को आज यह दर्जा मिला है तो प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के प्रयासों से संभव हो पाया है और सबसे अधिक बधाई के पात्र वह लोग हैं जिन्होंने इस मुहिम को पिछले 55 वर्षों से शांतिपूर्वक ढंग से जारी रखा।

बता दे कि यह बात प्रदेश भाजपा अध्यक्ष व सांसद शिमला संसदीय क्षेत्र सुरेश कश्यप ने राजगढ़ के गुरुकुल पीच वैली स्कूल में हाटी समुदाय के जनजातीय दर्जे को मिली केंद्रीय कैबिनेट मंजूरी मिलने का उत्सव मनाने व इस मुहिम के सभी पुराधाओं का सम्मान करने के लिए आयोजित हाटी महासम्मेलन में हजारों की संख्या में पहुंचे लोगों को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने गृह मंत्री अमित शाह, राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा, केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर, पूर्व मुख्यमंत्रियों शांता कुमार व प्रो. प्रेम कुमार धूमल का भी आभार प्रकट किया।सुरेश कश्यप ने कहा कि केंद्र सरकार ने अनुसूचित जाति के लोगों की भावनाओं का ख्याल रखते हुए उनकी शंका का निवारण किया और उन्हें इस दर्जे से बाहर रखा है। उन्होंने कहा कि डोम, लौहार, बड़ई व ढाकी जातियों के लोगों द्वारा जनजातीय दर्जे में शामिल होने की मांग को पूरा करने का आश्वासन दिया। सुरेश कश्यप ने कहा कि सरकार ने इतना बड़ा काम किया है और अब लोगों का फर्ज है कि वह इस कर्ज को चुकाएं और प्रदेश में भाजपा सरकार को रिपीट करने में साथ दें।

महासम्मेलन के दौरान प्रदेश खाद्य आपूर्ति बोर्ड के उपाध्यक्ष बलदेव सिंह तोमर ने कहा कि गिरिपार के लोग उम्मीद छोड़ चुके थे, लेकिन भाजपा की प्रदेश की जयराम व केंद्र में मोदी की सरकार ने 154 पंचायतों के लोगों की दशकों पुरानी मांग को पूरा किया है। पच्छाद विधायक रीना कश्यप ने कहा कि क्षेत्र के लोगों ने राजनीति से उपर उठकर और एक होकर संघर्ष किया है और इसी कारण हमें सफलता मिली है। उन्होंने केंद्रीय हाटी समिति को सभी को साथ लेकर चलने के लिए बधाई दी।

Read Previous

एशिया की दूसरी सबसे बड़ी बहुउद्देश्य राष्ट्रीय किशाऊ बांध परियोजना का कार्य जल्द शुरू होगा

Read Next

पिछले साल के होंगे रेट, दिवाली पर बाजार से सस्ते दामों में पर बेचेगी मिठाइयां

error: Content is protected !!