Breaking News :

मौसम विभाग का पूर्वानुमान,18 से करवट लेगा अंबर

हमारी सरकार मजबूत, खुद संशय में कांग्रेस : बिंदल

आदर्श आचार संहिता लागू होने के बाद 7.85 करोड़ रुपये की जब्ती

16 दिन बाद उत्तराखंड के त्यूणी के पास मिली लापता जागर सिंह की Deadbody

कांग्रेस को हार का डर, नहीं कर रहे निर्दलियों इस्तीफे मंजूर : हंस राज

राज्यपाल ने डॉ. किरण चड्ढा द्वारा लिखित ‘डलहौजी थू्र माई आइज’ पुस्तक का विमोचन किया

सिरमौर जिला में स्वीप गतिविधियां पकड़ने लगी हैं जोर

प्रदेश में निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण निवार्चन के लिए तैयारियां पूर्ण: प्रबोध सक्सेना

डिजिटल प्रौद्योगिकी एवं गवर्नेंस ने किया ओएनडीसी पर क्षमता निर्माण कार्यशाला का आयोजन

इंदू वर्मा ने दल बल के साथ ज्वाइन की भाजपा, बिंदल ने पहनाया पटका

May 10, 2024

महिला पुलिसकर्मियों को सम्मानित करना हिमाचल पुलिस की शानदार पहल: अनुराग ठाकुर

News portals-सबकी खबर (शिमला )

हिमाचल प्रदेश : केंद्रीय वित्त एवं कॉरपोरेट अफ़ेयर्स राज्यमंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने समस्त मातृशक्ति को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की शुभकामनाएँ देते हुए हिमाचल प्रदेश पुलिस द्वारा इस अवसर पर महिला पुलिस कर्मियों को सम्मानित करने के फ़ैसले का स्वागत किया है।


अनुराग ठाकुर ने कहा “ईश्वर ने सृजन का अधिकार अपने अलावा सिर्फ़ महिलाओं को दिया है और आज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर सृजन शक्ति, मातृशक्ति को हार्दिक बधाई व शुभकामनाएँ ।भारतीय संस्कृति में नारी के सम्मान को बहुत महत्व दिया गया है। यह महिलाओं के प्रति सम्मान, प्रशंसा, प्रेम और आदर दर्शाने का अवसर है । 50वां स्वर्ण जयंती समारोह मना रही हिमाचल प्रदेश पुलिस ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिला पुलिस कर्मियों को सम्मानित करने की एक अनूठी पहल की है। इस समारोह में पुलिस विभाग में कार्यरत 30 महिलाओं को सम्मानित किया करना महिला सशक्तिकरण का उत्कृष्ट उदाहरण है। साथ ही साथ हिमाचल प्रदेश में ट्रैफिक और कानून व्यवस्था को नियंत्रित करने में महिला पुलिस का दिखना सुखद अनुभूति है।इसके पीछे का मकसद महिला सशक्तिकरण और महिला पुलिस को उनकी सेवाओं के प्रति सम्मान देना है। प्रदेश पुलिस में महिला पुलिस कर्मियों का प्रतिशत 13 है, जबकि राष्ट्रीय औसत 10.3 प्रतिशत है जो कि हर हिमाचल वासी के लिए गर्व का विषय है”


आगे बोलते हुए  अनुराग ठाकुर ने कहा” लैंगिक समानता लाने के लिए महिलाओं का सशक्तीकरण बहुत जरूरी है और उन समाजों का विकास बहुत अच्छी तरह से होता है जहां महिलाओं को एक समान सम्मान दिया जाता है।आज की महिला अब एक आश्रित नारी नहीं है।वह स्वतंत्र और आत्मनिर्भर है और हर चीज करने में सक्षम है।उनके अस्तित्व के महत्व को पहचानें और भविष्य की उपलब्धियों के लिए उन्हें प्रेरित करें”

Read Previous

ओपन बैडमिंटन चैंपियनशिप के विजेताओं को उपायुक्त ने किया सम्मानित

Read Next

टिम्बी स्कूल में धूमधाम से मनाया अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस

error: Content is protected !!