Breaking News :

मौसम विभाग का पूर्वानुमान,18 से करवट लेगा अंबर

हमारी सरकार मजबूत, खुद संशय में कांग्रेस : बिंदल

आदर्श आचार संहिता लागू होने के बाद 7.85 करोड़ रुपये की जब्ती

16 दिन बाद उत्तराखंड के त्यूणी के पास मिली लापता जागर सिंह की Deadbody

कांग्रेस को हार का डर, नहीं कर रहे निर्दलियों इस्तीफे मंजूर : हंस राज

राज्यपाल ने डॉ. किरण चड्ढा द्वारा लिखित ‘डलहौजी थू्र माई आइज’ पुस्तक का विमोचन किया

सिरमौर जिला में स्वीप गतिविधियां पकड़ने लगी हैं जोर

प्रदेश में निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण निवार्चन के लिए तैयारियां पूर्ण: प्रबोध सक्सेना

डिजिटल प्रौद्योगिकी एवं गवर्नेंस ने किया ओएनडीसी पर क्षमता निर्माण कार्यशाला का आयोजन

इंदू वर्मा ने दल बल के साथ ज्वाइन की भाजपा, बिंदल ने पहनाया पटका

May 21, 2024

ऑनलाइन शिक्षा देने में हिमाचल दूसरे स्थान पर

News portals-सबकी खबर (ऊना)

ऑनलाइन शिक्षा देने में देश की राजधानी दिल्ली के बाद हिमाचल दूसरे नंबर पर है। यहां शिक्षक बच्चों के लिए दिन में आठ से दस घंटे का समय दे रहे है। प्रदेश में ऊना जिला ऑनलाइन शिक्षा मुहैया करवाने में प्रथम स्थान पर है। सूबे में देखा जाए तो जिला ऊना ऑनलाइन शिक्षा में 150 प्रतिशत अन्य जिलों से आगे है।

जिला परियोजना अधिकारी समग्र शिक्षा जिला ऊना देवेंद्र सिंह चौहान ने बताया कि घर-घर पाठशाला अभियान में प्राइमरी और अपर प्राइमरी की क्यूज में जिला ऊना प्रदेश में 11 सप्ताह में से 9 सप्ताह से लगातार प्रथम आ रहा है। सिंतबर अंत तक जो विद्यार्थी क्यूज में नहीं जुड़े हैं, उन्हें भी जोड़ने का लक्ष्य है। देश में राजधानी दिल्ली के बाद हिमाचल दूसरा राज्य ऐसा है। जहां सबसे अधिक विद्यार्थी ऑनलाइन कक्षा से जुड़े हैं।


जिला ऊना में प्राइमरी और अपर प्राइमरी कक्षाओं के 34894 विद्यार्थी शिक्षा विभाग से पंजीकृत हैं। इनमें 27697 विद्यार्थी ऑनलाइन शिक्षा से जुड़े हैं। 7100 विद्यार्थियों को ऑनलाइन शिक्षा से जोड़ने पर कार्य किया जा रहा है। 9वीं से 12वीं कक्षा तक करीब 22000 पंजीकृत हैं। इनमें करीब 19000 विद्यार्थी ऑनलाइन शिक्षा से जुड़े हैं। 3000 हजार विद्यार्थियों को शिक्षक नोट्स के माध्यम से शिक्षा दे रहे हैं।

Read Previous

बीते 24 घंटो में हिमाचल में 4 लोगो की कोरोना से मौत

Read Next

शिमला शहर को जल्द मिलेंगी 30 और इलेक्ट्रिक बसें, लोकल रूटों पर ही चलेगी यह बसे

error: Content is protected !!