Breaking News :

मौसम विभाग का पूर्वानुमान,18 से करवट लेगा अंबर

हमारी सरकार मजबूत, खुद संशय में कांग्रेस : बिंदल

आदर्श आचार संहिता लागू होने के बाद 7.85 करोड़ रुपये की जब्ती

16 दिन बाद उत्तराखंड के त्यूणी के पास मिली लापता जागर सिंह की Deadbody

कांग्रेस को हार का डर, नहीं कर रहे निर्दलियों इस्तीफे मंजूर : हंस राज

राज्यपाल ने डॉ. किरण चड्ढा द्वारा लिखित ‘डलहौजी थू्र माई आइज’ पुस्तक का विमोचन किया

सिरमौर जिला में स्वीप गतिविधियां पकड़ने लगी हैं जोर

प्रदेश में निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण निवार्चन के लिए तैयारियां पूर्ण: प्रबोध सक्सेना

डिजिटल प्रौद्योगिकी एवं गवर्नेंस ने किया ओएनडीसी पर क्षमता निर्माण कार्यशाला का आयोजन

इंदू वर्मा ने दल बल के साथ ज्वाइन की भाजपा, बिंदल ने पहनाया पटका

May 18, 2024

ऑक्सीजन की कमी से तड़प रही दिल्ली सरकार को हिमाचल ने संजीवनी दी

News portals-सबकी खबर (शिमला )

कोरोना के दुसरे दोर में देश भर में अहंकार मचा हुआ है वही देश की राजधनी में ऑक्सीजन की कमी से तड़प रही दिल्ली सरकार को हिमाचल ने संजीवनी दी है। देश की राजधानी दिल्ली को हिमाचल सरकार ने ऑक्सीजन की आपूर्ति के लिए दरियादिली दिखाई है। राज्य के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने दिल्ली सरकार के आग्रह को स्वीकार करते हुए कोविड संकट में ऑक्सीजन आपूर्ति का फैसला लिया है। इसके लिए बाकायदा हिमाचल सरकार ने नोडल अफसर तैनात कर दिल्ली को सूची भेज दी है।

जाहिर है कि ऑक्सीजन की कमी के चलते दिल्ली में सैकड़ों संक्रमितों की मौतें हो रही हैं। इसके चलते मानवीय सरोकारों की मिसाल पेश करते हुए मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने यह साहसिक फैसला लिया है। प्रदेश में रोजाना 57.68 मीट्रिक टन ऑक्सीजन का उत्पादन हो रहा है। हिमाचल के विभिन्न आठ प्लांटों में ये ऑक्सीजन तैयार की जाती है। इसमें बद्दी, मंडी, ऊना जिला का गगरेट और सिरमौर जिला का पावंटा साहिब है। इतना ही नहीं बद्दी में एक निजी कंपनी लिक्विड ऑक्सीजन भी तैयार कर रही है।

कोविड की पहली लहर के दौरान केंद्र सरकार ने राज्यों को सरकारी प्लांट स्थापित कर ऑक्सीजन प्रोडक्शन का ऑफर दिया था। इसके लिए सरकारी फंड भी मुहैया करवाया गया था। हिमाचल सरकार ने इस आग्रह पर सात सरकारी प्लांट स्थापित करने का अभियान शुरू कर दिया। इस कड़ी में चार प्लांट कमीशंड हो गए हैं और इनकी टेस्टिंग चल रही है।

इन सभी ऑक्सीजन प्लांट में उत्पादन शुरू हो जाने पर हिमाचल में 9.75 मिट्रिक टन ऑक्सीजन का अतिरिक्त उत्पादन रोजाना शुरू हो जाएगा। राज्य में रोजाना 18.63 मिट्रिक टन ऑक्सीजन की ही खपत हो रही है। ऐसे में हिमाचल को प्रतिदिन 39 मिट्रिक टन ऑक्सीजन की बचत हो रही है। इसके चलते हिमाचल  पंजाब, चंडीगढ़ और जम्मू कश्मीर को ऑक्सीजन की आपूर्ति कर रहा है। दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल ने कोविड संकट में हिमाचल के इस सहयोग के लिए राज्य के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर का तह दिल से आभार प्रकट किया है।

Read Previous

जानिए हिमाचल प्रदेश की नई बंदिशें

Read Next

प्रदेश सरकार ने सभी जिलाधीशों से मांगी कोविड फंड कहां खर्च किया और कितना बचा है की जानकारी

error: Content is protected !!