Breaking News :

मौसम विभाग का पूर्वानुमान,18 से करवट लेगा अंबर

हमारी सरकार मजबूत, खुद संशय में कांग्रेस : बिंदल

आदर्श आचार संहिता लागू होने के बाद 7.85 करोड़ रुपये की जब्ती

16 दिन बाद उत्तराखंड के त्यूणी के पास मिली लापता जागर सिंह की Deadbody

कांग्रेस को हार का डर, नहीं कर रहे निर्दलियों इस्तीफे मंजूर : हंस राज

राज्यपाल ने डॉ. किरण चड्ढा द्वारा लिखित ‘डलहौजी थू्र माई आइज’ पुस्तक का विमोचन किया

सिरमौर जिला में स्वीप गतिविधियां पकड़ने लगी हैं जोर

प्रदेश में निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण निवार्चन के लिए तैयारियां पूर्ण: प्रबोध सक्सेना

डिजिटल प्रौद्योगिकी एवं गवर्नेंस ने किया ओएनडीसी पर क्षमता निर्माण कार्यशाला का आयोजन

इंदू वर्मा ने दल बल के साथ ज्वाइन की भाजपा, बिंदल ने पहनाया पटका

May 20, 2024

हिमाचल प्रदेश: कोरोना वायरस से महिला उद्यमी की मौत, पीजीआई में तोड़ा दम |

News portals-सबकी खबर (शिमला)

कोरोना वायरस संक्रमित महिला उद्यमी की पीजीआई में मौत हो गई। महिला की उम्र 70 वर्ष है। महिला को गुरुवार को बुखार व सांस लेने में तकलीफ के बाद पीजीआई रेफर किया था। लॉकडाउन के बाद झाड़माजरी में विश्राम गृह में चार लोगों को क्वारंटीन किया गया था। प्रशासन, पुलिस व स्वास्थ्य विभाग की टीम मौके पर पहुंची गई है। पूरे इलाके को सील कर दिया गया है। महिला उद्यमी चंडीगढ़ की रहने वाली है। लाकडॉउन के बाद बद्दी के रेस्ट हाउस में ठहरी हुई थी।

मिली जानकारी के मुताबिक बद्दी के झाड़माजरी में महिला उद्यमी को तबीयत बिगड़ने के बाद एक निजी अस्पताल लाया गया था। अस्पताल से महिला व एक अन्य मरीज को पीजीआई रेफर कर दिया गया। जहां उपचार के दौरान महिला की मौत हो गई। प्रशासन को महिला के कोरोना संक्रमित होने की जानकारी पीजीआई चंडीगढ़ से मिली है।

इसके बाद झाड़माजरी को सील कर दिया गया है। प्रशासन ने निजी अस्पताल को भी सील कर दिया है जिसमें महिला को लाया गया था। बताया जा रहा है कि महिला 14 मार्च को दिल्ली से झाड़माजरी आई थी और तब से कंपनी रेस्ट हाउस में अन्य चार लोगों के साथ रह रही थी।

Read Previous

कोरोना वायरस : आज प्रदेश के मुख्यमंत्री ने कैबिनेट की आपात बैठक बुलाई |

Read Next

5 अप्रैल को ‘घरों की लाईटें’ बंद कर नरेन्द्र मोदी के आहवान को सफल बनाएं |

error: Content is protected !!