Breaking News :

मौसम विभाग का पूर्वानुमान,18 से करवट लेगा अंबर

हमारी सरकार मजबूत, खुद संशय में कांग्रेस : बिंदल

आदर्श आचार संहिता लागू होने के बाद 7.85 करोड़ रुपये की जब्ती

16 दिन बाद उत्तराखंड के त्यूणी के पास मिली लापता जागर सिंह की Deadbody

कांग्रेस को हार का डर, नहीं कर रहे निर्दलियों इस्तीफे मंजूर : हंस राज

राज्यपाल ने डॉ. किरण चड्ढा द्वारा लिखित ‘डलहौजी थू्र माई आइज’ पुस्तक का विमोचन किया

सिरमौर जिला में स्वीप गतिविधियां पकड़ने लगी हैं जोर

प्रदेश में निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण निवार्चन के लिए तैयारियां पूर्ण: प्रबोध सक्सेना

डिजिटल प्रौद्योगिकी एवं गवर्नेंस ने किया ओएनडीसी पर क्षमता निर्माण कार्यशाला का आयोजन

इंदू वर्मा ने दल बल के साथ ज्वाइन की भाजपा, बिंदल ने पहनाया पटका

May 18, 2024

यंहा वन माफिया के हौसले बुलंद , देवदार के आधा दर्जन पेड़ों पर चलाई कुल्हाड़ी ,वन विभाग के हाथपांव फूले

News portals-सबकी खबर (संगड़ाह )

वन मंडल रेणुकाजी की खलान्डो बीट में वन माफिया ने देवदार के आधा दर्जन पेड़ों का अवैध कटान किया। मामला करीब कईं पुराना बताया जा रहा है तथा वन विभाग द्वारा अभी एफआईआर दर्ज करवाया जाना शेष है। जंगल मे काटे गए पेड़ो की वीडियो वायरल होने के बाद विभाग हड़कंप मच गया है। वीडियो में देवदार के काटे गए पेड़ो को साफतौर देखा जा सकता है।

वीडियो में काटे गए पेड़ो के स्लीपर भी जंगल मे साफ दिखाई दे रहे हैं और जानकारी के अनुसार वीडियो बनाए जाने के बाद कुछ लकड़ी वहां से उठाई गई। वीडियो वायरल होने के बाद वन विभाग के हाथपांव फूल गए है। शनिवार को घटनास्थल पर पहुंचे डीएफओ रेणुकाजी श्रेष्ठानन्द ने बताया कि, पेड़ों की कीमत पांच लाख से अधिक है। उन्होंने कहा कि, लकड़ी 9 व 10 दिसंबर को काटी गई तथा इस मामले में एफआईआर दर्ज कराई जाएगी।

लोग सवाल उठा रहे है कि, अब तक वन विभाग ने एफआईआर क्यों नही करवाई। सवाल पुलिस की कार्यप्रणाली पर भी उठ रहे हैं, क्योंकि वीडियो वायरल होने के बाद भी एफआईआर दर्ज नहीं हुई। अब देखना यह है कि, वन तस्करों पर क्या कार्रवाई होती है। डीएफओ रेणुकाजी श्रेष्ठानन्द ने बताया कि, सूचना मिलते ही वह खलांडो के जंगल में घटनास्थल का निरीक्षण कर चुके हैं।

Read Previous

प्रदेश के विभिन्न भागों में 14 और 17 मार्च को मौसम खराब रहने का पूर्वानुमान, येलो अलर्ट जारी

Read Next

ईजीएस अनुदेशकों ने मांगी पुनर्नियुक्ति ,

error: Content is protected !!