Breaking News :

मौसम विभाग का पूर्वानुमान,18 से करवट लेगा अंबर

हमारी सरकार मजबूत, खुद संशय में कांग्रेस : बिंदल

आदर्श आचार संहिता लागू होने के बाद 7.85 करोड़ रुपये की जब्ती

16 दिन बाद उत्तराखंड के त्यूणी के पास मिली लापता जागर सिंह की Deadbody

कांग्रेस को हार का डर, नहीं कर रहे निर्दलियों इस्तीफे मंजूर : हंस राज

राज्यपाल ने डॉ. किरण चड्ढा द्वारा लिखित ‘डलहौजी थू्र माई आइज’ पुस्तक का विमोचन किया

सिरमौर जिला में स्वीप गतिविधियां पकड़ने लगी हैं जोर

प्रदेश में निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण निवार्चन के लिए तैयारियां पूर्ण: प्रबोध सक्सेना

डिजिटल प्रौद्योगिकी एवं गवर्नेंस ने किया ओएनडीसी पर क्षमता निर्माण कार्यशाला का आयोजन

इंदू वर्मा ने दल बल के साथ ज्वाइन की भाजपा, बिंदल ने पहनाया पटका

May 17, 2024

हर्षवर्धन चौहान द्वारा प्रदेश सरकार व भाजपा पर लगाए गए आरोप बेबुनियाद व तथ्यहीन-बलदेव तोमर

News portals-सबकी खबर(शिलाई)

कांग्रेस पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष हर्षवर्धन चौहान द्वारा प्रदेश सरकार व भाजपा पर लगाए गए आरोप बेबुनियाद व तथ्यहीन हैं। हर्षवर्धन ने पत्रकार वार्ता में कहा है कि प्रदेश की जयराम ठाकुर की सरकार लोगो का विश्वास खो चुकि हैं जो कि सरासर गलत है।
वही भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता बलदेब तोमर ने कहा कि हर्षवर्धन चौहान बौखलाहट में ऐसी बयान बाजी कर रहे हैं। कांग्रेस पार्टी से प्रदेश की जनता का मोह भंग हो गया है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के नेतृत्व में लोकसभा में प्रदेश की चारो सीटो पर विजय हासिल कर देश मे सबसे ज्यादा मत प्रतिशत भाजपा ने हासिल किए हैं। यही नही जयराम ठाकुर जी के नेतृत्व में उपचुनाव में कांग्रेस जमानत तक नही बचा पाए थी।


बलदेब तोमर ने कहा कि जयराम ठाकुर के नेतृत्व में हिमाचल प्रदेश का राम रोशन हुवा हैं। उनको देश के सबसे काबिल मुख्यमंत्री में गिना जा रहा है। लोक डाउन के दौरान प्रदेश में कुशल कार्यप्रणाली के कारण जयराम ठाकुर को देश का बेस्ट परफोर्मिंग मुख्यमंत्री घोषित किया है। बलदेब तोमर ने कहा कि जिस प्रकार से कोरोना महामारी के दौरान प्रदेश सरकार व भाजपा कार्यकर्ताओं ने लोगो की मदद की है वह किसी से भी छुपी नही है। जबकि पूरे प्रदेश में कांग्रेस के नेता कहि भी नजर नही आए। कांग्रेस के नेता तो अपनी राजनीति रोटी सेकने में लगे हैं।


भाजपा प्रदेश प्रवक्ता बलदेब तोमर ने कहा कि शिलाई के विधायक प्रदेश की बात तो छोड़े पर में मीडिया के माध्यम से उनसे पूछना चाहते है इस दौरान अपने व आपकी पार्टी ने शिलाई में कितना राशन, मास्क व सेनेटाइजर व pm व cm फंड में कितना सहयोग दिया है केवल बाटे करने से कुछ नही होता है। बलदेब तोमर ने कहा कि यह समय राजनीति करने का नही है। कांग्रेस पार्टी को इस समय प्रदेश सरकार का सहयोग करना चाहिए था। जबकि वह इस समय राजनीति कर रहे हैं। कांग्रेस पार्टी की मंशा को प्रदेश की जनता समझ गई है।

Read Previous

सोमवार को पंजाब में संक्रमण के 55 नए मामले आए सामने, दो की मौत,

Read Next

जिला सिरमौर में आत्मनिर्भर भारत अभियान का लाभ उद्यमियों तक पहूंचाने के लिए कार्यदल का गठनः डा0परूथी

error: Content is protected !!