Breaking News :

मौसम विभाग का पूर्वानुमान,18 से करवट लेगा अंबर

हमारी सरकार मजबूत, खुद संशय में कांग्रेस : बिंदल

आदर्श आचार संहिता लागू होने के बाद 7.85 करोड़ रुपये की जब्ती

16 दिन बाद उत्तराखंड के त्यूणी के पास मिली लापता जागर सिंह की Deadbody

कांग्रेस को हार का डर, नहीं कर रहे निर्दलियों इस्तीफे मंजूर : हंस राज

राज्यपाल ने डॉ. किरण चड्ढा द्वारा लिखित ‘डलहौजी थू्र माई आइज’ पुस्तक का विमोचन किया

सिरमौर जिला में स्वीप गतिविधियां पकड़ने लगी हैं जोर

प्रदेश में निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण निवार्चन के लिए तैयारियां पूर्ण: प्रबोध सक्सेना

डिजिटल प्रौद्योगिकी एवं गवर्नेंस ने किया ओएनडीसी पर क्षमता निर्माण कार्यशाला का आयोजन

इंदू वर्मा ने दल बल के साथ ज्वाइन की भाजपा, बिंदल ने पहनाया पटका

May 18, 2024

सभी कर्मचारियों को सामाजिक सुरक्षा और स्वाभिमान देना सरकार का काम -सुखविंदर सिंह सुक्खू

News portals-सबकी खबर (शिमला )राज्य के सरकारी कर्मचारियों को ओल्ड पेंशन शुक्रवार को होने वाली कैबिनेट की बैठक में दे देंगे। इसके लिए पैसे का इंतजाम कर लिया है, लेकिन बकाया एरियर देने में अभी समय लगेगा। इसे अभी भूल जाओ। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने राज्य सचिवालय के कर्मचारियों को संबोधित करते हुए यह ऐलान किया।सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि उन्होंने ओल्ड पेंशन देने की बात पहली बार अर्की के चुनाव में की थी। जब पुराने कर्मचारियों को ओल्ड पेंशन मिलती है तो 2003 के बाद वालों को क्यों नहीं? यह बात वोट के लिए नहीं कही थी। सभी कर्मचारियों को सामाजिक सुरक्षा और स्वाभिमान देना सरकार का काम है। अब परिवार छोटे हो गए हैं। जनरेशन चेंज हो गई है। बच्चे काम के लिए बाहर चले जाते हैं और बुजुर्ग घर में रह जाते हैं।रिटायरमेंट के बाद पैसे की जरूरत होती है। मेरे माता जी पांचवी पढ़े हैं। तब महिलाओं को पढ़ाते भी नहीं थे। लेकिन जब वह अपनी जेब से हमें 500 रुपये देते थे तो कहते थे कि तुम्हारे पिताजी मेरे लिए पेंशन छोड़ गए हैं। मेरी मां बच्चों पर निर्भर नहीं है। सिर्फ ओल्ड पेंशन के कारण। इस वादे को कल होने वाली पहली कैबिनेट में पूरा करेंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि आपको पता ही है अधिकारी कैसे अड़चनें डालते हैं। हमने फार्मूला दिया और सफलता मिल गई।

Read Previous

स्वामी विवेकानंद जन्म दिवस पर नाहन में युवा दिवस का आयोजन

Read Next

गणतंत्र दिवस की तैयारियों के संबंध में अधिकारियों के साथ बैठक आयोजित- विवेक महाजन

error: Content is protected !!