Breaking News :

मौसम विभाग का पूर्वानुमान,18 से करवट लेगा अंबर

हमारी सरकार मजबूत, खुद संशय में कांग्रेस : बिंदल

आदर्श आचार संहिता लागू होने के बाद 7.85 करोड़ रुपये की जब्ती

16 दिन बाद उत्तराखंड के त्यूणी के पास मिली लापता जागर सिंह की Deadbody

कांग्रेस को हार का डर, नहीं कर रहे निर्दलियों इस्तीफे मंजूर : हंस राज

राज्यपाल ने डॉ. किरण चड्ढा द्वारा लिखित ‘डलहौजी थू्र माई आइज’ पुस्तक का विमोचन किया

सिरमौर जिला में स्वीप गतिविधियां पकड़ने लगी हैं जोर

प्रदेश में निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण निवार्चन के लिए तैयारियां पूर्ण: प्रबोध सक्सेना

डिजिटल प्रौद्योगिकी एवं गवर्नेंस ने किया ओएनडीसी पर क्षमता निर्माण कार्यशाला का आयोजन

इंदू वर्मा ने दल बल के साथ ज्वाइन की भाजपा, बिंदल ने पहनाया पटका

May 18, 2024

गिरिपार क्षेत्र का लहसुन इस बार बाहरी राज्यों के बजाय ददाहू की मंडियों में पहुंचना शुरू हुआ

News portals-संकी खबर (श्रीरेणुका जी )

जिला सिरमौर के उपमंडल रेणुका क्षेत्र लहसुन की खुशबू से महकने लगा है। लॉकडाउन के चलते गिरिपार क्षेत्र का लहसुन इस बार बाहरी राज्यों के बजाय ददाहू की मंडियों में पहुंचना शुरू हो गया है। सैनधार क्षेत्र का लहसुन अगले कुछ दिन में आने की उम्मीद है। आढ़तियों के कामगार यहां लहसुन की ग्रेडिंग कर इसे मंडियों में भेजने की तैयारी में है। ददाहू तहसील में करीब 291 हेक्टेयर भूमि में लहसुन की खेती होती है। इस बार लहसुन की बंपर पैदावार हुई है। लॉकडाउन के चलते किसान पड़ोसी राज्यों और दिल्ली की मंडियों के बदले स्थानीय मंडियों का रुख कर रहे हैं। उम्दा किस्म का लहसुन 50 से 55 रुपये प्रतिकिलो बिक रहा है।


आढ़तियों की मानें तो मंडियों में अभी पर्याप्त खेप तक न पहुंचने से दाम स्थिर हैं। आवक बढ़ती है तो दाम घट या बढ़ सकते हैं। ददाहू के आढ़ती जगत सिंह, वीरेंद्र व विक्रम ने बताया कि शुरुआती दौर में गिरिपार क्षेत्र की चाढना, बड़ग, गनोग, कठवाढ़ व जम्मूकोटी आदि पंचायतों से लहसुन पहुंचा है।


उधर, लहसुन के सोलन स्थित मुख्य व्यवसायी पदम सिंह पुंडीर ने बताया कि दो दिन में सिरमौर जिले से 35 क्विंटल लहसुन मंडी में पहुंचा है। ए से सी ग्रेड का लहसुन 30 से 60 रुपये प्रति किलो खरीदा जा रहा है। दिल्ली की आजादपुर मंडी बंद होने से शिलाई क्षेत्र का लहसुन भी ददाहू पहुंच रहा है। टिंबी क्षेत्र से लहसुन की खेप पहली बार पहुंची है। शिलाई के किसान लहसुन को पहले दिल्ली की मंडियों में ले जाते थे।

Read Previous

उत्तराखंड से वापस पांवटा भेजे पैदल जा रहे 27 प्रवासी श्रमिक,एसडीएम ने शेल्टर होम में करवाई सोने की व्यवस्था

Read Next

कोरोना पॉजिटिव होने की भ्रामक सूचना देने पर पुलिस ने फेसबुक पेज संचालक के खिलाफ मामला दर्ज

error: Content is protected !!