Breaking News :

मौसम विभाग का पूर्वानुमान,18 से करवट लेगा अंबर

हमारी सरकार मजबूत, खुद संशय में कांग्रेस : बिंदल

आदर्श आचार संहिता लागू होने के बाद 7.85 करोड़ रुपये की जब्ती

16 दिन बाद उत्तराखंड के त्यूणी के पास मिली लापता जागर सिंह की Deadbody

कांग्रेस को हार का डर, नहीं कर रहे निर्दलियों इस्तीफे मंजूर : हंस राज

राज्यपाल ने डॉ. किरण चड्ढा द्वारा लिखित ‘डलहौजी थू्र माई आइज’ पुस्तक का विमोचन किया

सिरमौर जिला में स्वीप गतिविधियां पकड़ने लगी हैं जोर

प्रदेश में निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण निवार्चन के लिए तैयारियां पूर्ण: प्रबोध सक्सेना

डिजिटल प्रौद्योगिकी एवं गवर्नेंस ने किया ओएनडीसी पर क्षमता निर्माण कार्यशाला का आयोजन

इंदू वर्मा ने दल बल के साथ ज्वाइन की भाजपा, बिंदल ने पहनाया पटका

May 12, 2024

1 जून, से 30 जून, तक हिमाचल प्रदेश में घर-घर तक केन्द्र सरकार की 9 वर्ष की उपलब्धियों को पहुंचाने का कार्य किया जाएगा: बिन्दल

News portals-सबकी खबर (शिमला ) भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ0 राजीव बिन्दल कहा कि नरेन्द्र भाई मोदी के नेतृत्व में बनी भारतीय जनता पार्टी की केन्द्र सरकार को 30 मई, 2023 को 9 वर्ष पूर्ण होने जा रहे हैं। इस अवसर पर राष्ट्रव्यापी महा जनसंपर्क अभियान चलाया जाएगा।
भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि एक महीने तक चलने वाले इस महा जनसंपर्क अभियान की सम्पूर्ण तैयारियां 29 मई, 2023 से पहले पूर्ण कर ली जाएगी। 30 एवं 31 मई, 2023 को आदरणीय मोदी दो बड़ी जनसभाओं को देश में संबोधित करेंगे और 1 जून, 2023 से 30 जून, 2023 तक समस्त हिमाचल प्रदेश में घर-घर तक केन्द्र सरकार की 9 वर्ष की उपलब्धियों को पहुंचाने का कार्य किया जाएगा।
डॉ0 बिन्दल ने कहा कि इस कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु भारतीय जनता पार्टी की एक विशेष कार्यसमिति की बैठक 20 मई, 2023 को होटल पीटरहॉफ, शिमला में आयोजित की जा रही है जिसमें भाजपा का समस्त प्रदेश स्तरीय नेतृत्व उपस्थित रहेगा। व्यवस्था संबंधी कार्यक्रमों एवं व्यवस्था संबंधी बैठकों का दौर जारी है। बैठक में नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर, प्रदेश संगठन महामंत्री सिद्धार्थन सहित भाजपा के प्रदेश, जिला एवं मण्डल के पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Read Previous

Asia Book of Records मे दर्ज हुआ सिरमौरी लोक कलाकार जोगिंद्र हाब्बी का नाम

Read Next

राजभवन में सिक्किम के स्थापना दिवस के अवसर पर सम्मान समारोह आयोजित

error: Content is protected !!