Breaking News :

मौसम विभाग का पूर्वानुमान,18 से करवट लेगा अंबर

हमारी सरकार मजबूत, खुद संशय में कांग्रेस : बिंदल

आदर्श आचार संहिता लागू होने के बाद 7.85 करोड़ रुपये की जब्ती

16 दिन बाद उत्तराखंड के त्यूणी के पास मिली लापता जागर सिंह की Deadbody

कांग्रेस को हार का डर, नहीं कर रहे निर्दलियों इस्तीफे मंजूर : हंस राज

राज्यपाल ने डॉ. किरण चड्ढा द्वारा लिखित ‘डलहौजी थू्र माई आइज’ पुस्तक का विमोचन किया

सिरमौर जिला में स्वीप गतिविधियां पकड़ने लगी हैं जोर

प्रदेश में निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण निवार्चन के लिए तैयारियां पूर्ण: प्रबोध सक्सेना

डिजिटल प्रौद्योगिकी एवं गवर्नेंस ने किया ओएनडीसी पर क्षमता निर्माण कार्यशाला का आयोजन

इंदू वर्मा ने दल बल के साथ ज्वाइन की भाजपा, बिंदल ने पहनाया पटका

May 6, 2024

सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के पूर्व उपनिदेशक बने बीडीसी संगड़ाह के अध्यक्ष ,उपाध्यक्ष पर भी भाजपा ने जमाया कब्जा

News portalsसबकी खबर (संगड़ाह)

सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के पूर्व उपनिदेशक मेला राम शर्मा बीडीसी अध्यक्ष संगड़ाह की हाट सीट पर कब्जा जमाने में कामयाब रहे। पंचायत समिति संगड़ाह के सैंज वार्ड से मेलाराम शर्मा बीडीसी सदस्य चुने गए थे। भाजपा समर्थित जरग वार्ड के सदस्य मदन सिंह पंचायत समिति उपाध्यक्ष चुने गए। कांग्रेस का गढ़ कहलाने वाले इस क्षेत्र में जानकारी के मुताबिक इससे पहले केवल दो बार भाजपा समर्थित बीडीसी अध्यक्ष रहे हैं। अध्यक्ष उपाध्यक्ष पद को लेकर कांग्रेस भाजपा में कांटे की टक्कर रही और भाजपा समर्थित उम्मीदवारों को जहां 9 मत हासिल हुए, वहीं कांग्रेस को 8 वोट मिले। शपथ ग्रहण के लिए निर्धारित तारीख 29 जनवरी को सुबह 11 बजे जहां भाजपा समर्थित 10 सदस्यों ने शपथ ली थी, वहीं सांय 4 बजे कांग्रेस समर्थित 7 सदस्यों ने शपथ ली।

तब से अब तक भाजपा समर्थित सदस्यों की संख्या 10 से 9 रह गई। इस दौरान जहां भाजपा समर्थित सदस्यों के साथ जहां हिमाचल प्रदेश कृषि विपणन बोर्ड के अध्यक्ष बलदेव भंडारी, बलबीर चौहान, रूप सिंह, प्रताप तोमर, बलवीर ठाकुर व सुनील शर्मा आदि भाजपा नेता मौजूद रहे, वहीं कांग्रेस समर्थित सदस्यों के साथ स्थानीय विधायक विनय कुमार, तपेंद्र चौहान, मित्रसिंह तोमर, इंद्र सिंह व जयगोपाल शर्मा आदि कांग्रेस नेता देखे गए। नवनिर्वाचित बीडीसी अध्यक्ष के साथ सौ के करीब भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा समिति सभागार से बस अड्डा बाजार तक विजय जुलूस निकाला गया। इस दौरान भाजपाइयों द्वारा गुरुवार को दिल का दौरा पड़ने से हुए भाजपा नेता विनोद शर्मा के निधन पर शोक व्यक्त किया गया। एसडीएम संगड़ाह डॉ विक्रम नेगी ने मेलाराम शर्मा के अध्यक्ष तथा मदन सिंह के उपाध्यक्ष चुने जाने की पुष्टि की।

Read Previous

जेबीटी के बैचवाइज 79 पदों के लिए सिरमौर में 23 व 24 फरवरी को होगी काउंसलिंग

Read Next

बजट 2021 में हिमाचल में रेल विस्तार के लिए 720 करोड़ : अनुराग ठाकुर

error: Content is protected !!