Breaking News :

मौसम विभाग का पूर्वानुमान,18 से करवट लेगा अंबर

हमारी सरकार मजबूत, खुद संशय में कांग्रेस : बिंदल

आदर्श आचार संहिता लागू होने के बाद 7.85 करोड़ रुपये की जब्ती

16 दिन बाद उत्तराखंड के त्यूणी के पास मिली लापता जागर सिंह की Deadbody

कांग्रेस को हार का डर, नहीं कर रहे निर्दलियों इस्तीफे मंजूर : हंस राज

राज्यपाल ने डॉ. किरण चड्ढा द्वारा लिखित ‘डलहौजी थू्र माई आइज’ पुस्तक का विमोचन किया

सिरमौर जिला में स्वीप गतिविधियां पकड़ने लगी हैं जोर

प्रदेश में निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण निवार्चन के लिए तैयारियां पूर्ण: प्रबोध सक्सेना

डिजिटल प्रौद्योगिकी एवं गवर्नेंस ने किया ओएनडीसी पर क्षमता निर्माण कार्यशाला का आयोजन

इंदू वर्मा ने दल बल के साथ ज्वाइन की भाजपा, बिंदल ने पहनाया पटका

May 19, 2024

कुल्लू दशहरे के इतिहास में पहली बार 304 देवी-देवता ,देवताओ की बढती संख्या प्रशासन के लिए बनी चुनौती

News portals- सबकी खबर (कुल्लू)  हिमाचल प्रदेश अर्थात देवभूमि यहाँ अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा में इस साल दशहरा के इतिहास में पहली बार 304 देवी-देवता शामिल हुए हैं। इस बार ही नही हर वर्ष दशहरे में देवी- देवताओ की संख्या में वृद्धि हो रही है | 2021 के दशहरा में कोरोना काल के दौरान भी दशहरा में 283 देवी-देवता शामिल हुए थे।दशहरा में बढ़ रही देवताओं की संख्या के एतिहासिक ढालपुर मैदान भी छोटा पड़ने लगा है। ऐसे में दशहरा में आ रहे नए देवताओं को बैठाना प्रशासन के लिए चुनौती बन गया है।

इसमें अधिकतर देवता निमंत्रण को स्वीकार कर भगवान रघुनाथ के उत्सव की शोभा बढ़ाने पहुंचे हैं। 31 देवता बिना निमंत्रण पहली बार उत्सव में भाग ले रहे हैं। 1650 को अयोध्या से लाए भगवान रघुनाथ के बाद से दशहरा उत्सव मनाया जा रहा है। दशहरे में जिले भर से देवी-देवता आते है | जिससे कि दशहरे में रौनक रहती है | दशहरे में  साल 2000 के बाद देवताओं का आंकड़ा 200 के पार पहुंच गया और अब लगातार बढ़ रहा है। वही, इस साल ढालपुर मैदान में 304 देवी -देवताओं के आगमन से रघुनाथ की नगरी देवलोक में बदल गई है। साठ के दशक के बाद दशहरा के लिए देवी-देवताओं को जिला प्रशासन कर तरफ से निमंत्रण देना शुरू किया गया। परन्तु , कुल्लू का दशहरा इतना प्रसिद्ध है कि देवी-देवता कारदार संघ के जिला अध्यक्ष दोत राम ठाकुर ने कहा कि 304 देवी- देवताओ में 31 देवता बिना बुलावे के शामिल हुए हैं।धीरे-धीरे देवताओं की संख्या में इजाफा होने लगा है | दशहरे में शामिल देवी-देवताओ में पंजीकृत 304 देवी-देवता,  131 गैर माफीदार, माफीदार 142  शामिल हुए है | प्रदेश के जिला कुल्लू में दशहरे के अलावा भी देवी-देवता में भरपूर आस्था है | बिजली महादेव जिले में प्रसिद्ध मंदिर है इसके अतिरिक्त भी अन्य प्रसिद्ध मंदिरों में देवी-देवता विराजमान है | 

Read Previous

प्रधानमंत्री का दौरा हिमाचल के लिए ऐतिहासिक – डॉ. राजीव बिंदल

Read Next

शरद महोत्सव से पूर्व प्रशासन, जनता ने की यमुना घाट की सफाई , दो ट्रॉली भर कर कूड़ा कचरा यमुना तट से हटाया

error: Content is protected !!