Breaking News :

मौसम विभाग का पूर्वानुमान,18 से करवट लेगा अंबर

हमारी सरकार मजबूत, खुद संशय में कांग्रेस : बिंदल

आदर्श आचार संहिता लागू होने के बाद 7.85 करोड़ रुपये की जब्ती

16 दिन बाद उत्तराखंड के त्यूणी के पास मिली लापता जागर सिंह की Deadbody

कांग्रेस को हार का डर, नहीं कर रहे निर्दलियों इस्तीफे मंजूर : हंस राज

राज्यपाल ने डॉ. किरण चड्ढा द्वारा लिखित ‘डलहौजी थू्र माई आइज’ पुस्तक का विमोचन किया

सिरमौर जिला में स्वीप गतिविधियां पकड़ने लगी हैं जोर

प्रदेश में निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण निवार्चन के लिए तैयारियां पूर्ण: प्रबोध सक्सेना

डिजिटल प्रौद्योगिकी एवं गवर्नेंस ने किया ओएनडीसी पर क्षमता निर्माण कार्यशाला का आयोजन

इंदू वर्मा ने दल बल के साथ ज्वाइन की भाजपा, बिंदल ने पहनाया पटका

April 29, 2024

परिवहन निगम के कर्मचारियों को छठे वेतन आयोग के तहत वित्तीय लाभ दिए जाएंगे-बिक्रम सिंह ठाकुर

News portals-सबकी खबर (धर्मधाला )

परिवहन एवं उद्योग मंत्री बिक्रम सिंह ठाकुर ने शनिवार को परिवहन निगम बीओडी की बैठक के बाद प्रेस वार्ता कर बताया कि बीओडी ने फैसला लिया है कि परिवहन निगम के कर्मचारियों को छठे वेतन आयोग के तहत वित्तीय लाभ दिए जाएंगे। इसके अलावा शिमला सचिवालय में तैनात सुरक्षा कर्मचारियों को भी पुलिस की तर्ज पर परिवहन निगम की बसों में निशुल्क यात्रा की सुविधा प्रदान की जाएगी। परिवहन मंत्री ने कहा कि निगम में कार्यरत 903 पीस मील वर्कर को अनुबंध पर लाने की पॉलिसी भी बना ली गई है, जिसमें से 754 को कांट्रेक्ट पर लाया गया है और 149 को खाली पदों के हिसाब से सितंबर 2022 तक कांट्रेक्ट पर लाया जाएगा। जल्द ही परिवहन निगम के बेड़े में 360 नई बसें जोड़ी जाएंगी। इसमें शिमला में 20 और धर्मशाला में 15 इलेक्ट्रिक बसें चलाई जाएंगी। परिवहन मंत्री ने कहा कि कोरोना काल में बंद पड़े 90 फीसदी बस रूटों को बहाल कर दिया गया है।

परिवहन निगम में कार्यरत चालकों-परिचालकों की दुर्घटना के दौरान मृत्यु होने पर उनके परिजनों को करुणामूलक आधार पर तीन माह के भीतर नौकरी दी जाएगी। बिक्रम ठाकुर ने कहा कि जयराम सरकार ने अपने कार्यकाल में निगम के 1220 कर्मचारियों को पदोन्नत किया है। उन्होंने माना कि कोरोना काल में परिवहन निगम को बड़ा नुकसान हुआ है, जिसके चलते निगम करीब 12 सौ करोड़ रुपए के घाटे में है। उन्होंने यह भी कहा कि जयराम सरकार ने परिवहन निगम को सबसे अधिक 673 करोड़ रुपए अनुदान राशि के रूप में दिए हैं। परिवहन निगम के सेवानिवृत्त कर्मचारियों के भत्तों और पेंशन को भी सेवानिवृत्ति के एक माह बाद ही अदायगी करने के दिशा-निर्देश दिए गए हैं। करीब 110 करोड़ रुपए का लोन लिया गया है तथा मार्च 2022 तक की सभी कर्मचारियों की देनदारियों का भी भुगतान कर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि बीओडी ने प्रदेश सरकार द्वारा लिए गए महिलाओं को 50 फीसदी किराए पर बस सुविधा देने के निर्णय पर भी मुहर लगा दी है और जुलाई माह से महिलाओं को राज्य के भीतर सफर करने पर 50 फीसदी कम किराया लगेगा।

उन्होंने बताया कि हिमधारा नाम से परिवहन निगम एसी बसें भी चलाने जा रहा है, जिनमें सामान्य बसों से 25 फीसदी की बजाय 20 फीसदी किराया ही अधिक लिया जाएगा। इस मौके पर निगम के उपाध्यक्ष विजय अग्रिहोत्री, निगम के एमडी संदीप कुमार, भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी राकेश शर्मा, मुख्यमंत्री के मीडिया को-ऑर्डिनेटर विश्व चक्षु सहित निगम के अन्य अधिकारी भी मौजूद थे। परिवहन मंत्री ने कहा कि धर्मशाला बस अड्डे के निर्माण की भी अधिकतर औपचारिकताएं पूरी कर ली गई हैं और जल्द ही धर्मशाला बस स्टैंड सहित धर्मशाला परिवहन निगम की वर्कशॉप को भी स्मार्ट वर्कशॉप बनाया जाएगा। स्मार्ट सिटी परियोजना के तहत धर्मशाला वर्कशॉप पर करीब 13 करोड़ रुपए खर्च किए जा रहे हैं।

Read Previous

प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड का प्लस टू में 93.91 फीसदी पास,कुल 92 टॉपर्स में 76 लड़कियां, 16 लड़के

Read Next

प्रदेश के ग्रीष्मकालीन अवकाश वाले स्कूलों में 21 जून से 28 जुलाई तक बरसात की छुट्टियां होंगी।

error: Content is protected !!