Breaking News :

मौसम विभाग का पूर्वानुमान,18 से करवट लेगा अंबर

हमारी सरकार मजबूत, खुद संशय में कांग्रेस : बिंदल

आदर्श आचार संहिता लागू होने के बाद 7.85 करोड़ रुपये की जब्ती

16 दिन बाद उत्तराखंड के त्यूणी के पास मिली लापता जागर सिंह की Deadbody

कांग्रेस को हार का डर, नहीं कर रहे निर्दलियों इस्तीफे मंजूर : हंस राज

राज्यपाल ने डॉ. किरण चड्ढा द्वारा लिखित ‘डलहौजी थू्र माई आइज’ पुस्तक का विमोचन किया

सिरमौर जिला में स्वीप गतिविधियां पकड़ने लगी हैं जोर

प्रदेश में निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण निवार्चन के लिए तैयारियां पूर्ण: प्रबोध सक्सेना

डिजिटल प्रौद्योगिकी एवं गवर्नेंस ने किया ओएनडीसी पर क्षमता निर्माण कार्यशाला का आयोजन

इंदू वर्मा ने दल बल के साथ ज्वाइन की भाजपा, बिंदल ने पहनाया पटका

May 18, 2024

श्री गुरु गोविंद सिंह जी की अगुवाई में भंगानी साहिब से पांवटा साहिब तक फतेह मार्च निकाला

News portals-सबकी खबर खबर (पांवटा साहिब )

दशम पातशाही श्री गुरु गोविंद सिंह जी के बेटे साहिबजादा अजीत सिंह के जन्मोत्सव के उपलक्ष में विशाल खालसा फतेह मार्च का आयोजन किया गया । साहिबजादा अजीत सिंह श्री गुरु गोविंद सिंह जी के पहले पुत्र थे। उनका जन्म 11 फरवरी को पावटा साहिब में हुआ था। इसी दिन श्री गुरु गोविंद सिंह जी ने गढ़वाल के राजा फतेह शाह के खिलाफ भंगानी साहिब में अपने जीवन काल का पहला युद्ध भी जीता था और नाहन रियासत के बड़ा हिस्सा फतेह शाह के चुंगल से छुड़ाया था। युद्ध जीतने और पुत्र पैदा होने की खुशी में उस समय श्री गुरु गोविंद सिंह जी की अगुवाई में भंगानी साहिब से पांवटा साहिब तक फतेह मार्च निकाला गया था। यह परंपरा आज भी कायम है।

पांवटा साहिब क्षेत्र का माहौल गुरुमय था। संगतें पावटा साहिब की धरती पर पैदा हुए श्री गुरु गोविंद सिंह जी के प्रथम पुत्र बाबा अजीत सिंह जी के प्रकाशोत्सव की पूर्व संध्या पर फतह मार्च के लिए जुटे थे। साहिबजादा अजीत सिंह के जन्मदिवस और श्री गुरु गोविंद सिंह जी द्वारा जीवन काल के पहले युद्ध की जीत की खुशी में हर वर्ष खालसा फतेह मार्च आयोजित किया जाता है। दरअसल नाहन रियासत के राजा मेदनी प्रकाश के आग्रह पर श्री गुरु गोविंद सिंह जी लाव लश्कर के साथ पहले नाहन और फिर पांवटा साहिब पहुंचे थे। यहां उन्होंने अपने जीवन काल का पहला युद्ध भंगानी साहिब मैं लड़ा था। 11 फरवरी को यह युद्ध उन्होंने गढ़वाल के राजा फतेह शाह से नाहन रियासत का हड़पा हुआ हिस्सा वापस लेने के लिए लड़ा था। इस सिद्ध में गुरु गोविंद सिंह जी की सेना ने जीत हासिल की थी। इसी दिन युद्ध समाप्ति के बाद उन्हें पांवटा साहिब में पुत्र के जन्म की भी सूचना मिली थी। लिहाजा खालसा सेना ने स्थानीय लोगों के साथ मिल कर भंगानी साहिब से पांवटा साहिब तक फतेह मार्च निकाला था। पांवटा साहिब क्षेत्र के लोगों ने इस परंपरा को आज तक कायम रखा है।


खालसा फतेह मार्च सुबह गुरुद्वारा भंगानी साहिब से चल कर देर शाम गुरुद्वारा पांवटा साहिब पहुंचा। पारंपरिक वेशभूषा में सजे पंज प्यारे खालसा फतेह मार्च की अगुवाई कर रहे थे। इनके पीछे बड़ी संख्या में सिख संगतें गुरबाणी का बखान करते हुए चल रही थी। फतेह मार्च के दौरान सिख युवक युद्ध कला गतका का भी प्रदर्शन कर रहे थे। विशेष रुप से सुसज्जित वाहन में श्री गुरु ग्रंथ साहब के दर्शनों को बड़ी संख्या में लोग जुटे। खालसा मार्च के लिए रास्ते में जगह जगह पर जल पान स्वागत कार्यक्रमों की व्यवस्था की गई है।

Read Previous

सभी विभाग ट्रांसजेंडर नागरिकों को सरकार के दिशा निर्देशों के अनुसार सुविधाएं देना करें सुनिश्चित- प्रियंका वर्मा

Read Next

आरडी परेड में शामिल हुए संगड़ाह के सतीश को राज्यपाल ने किया सम्मानित, हिमाचल के चार एनएसएस छात्रों को भेंट किए सम्मान पत्र

error: Content is protected !!