Breaking News :

मौसम विभाग का पूर्वानुमान,18 से करवट लेगा अंबर

हमारी सरकार मजबूत, खुद संशय में कांग्रेस : बिंदल

आदर्श आचार संहिता लागू होने के बाद 7.85 करोड़ रुपये की जब्ती

16 दिन बाद उत्तराखंड के त्यूणी के पास मिली लापता जागर सिंह की Deadbody

कांग्रेस को हार का डर, नहीं कर रहे निर्दलियों इस्तीफे मंजूर : हंस राज

राज्यपाल ने डॉ. किरण चड्ढा द्वारा लिखित ‘डलहौजी थू्र माई आइज’ पुस्तक का विमोचन किया

सिरमौर जिला में स्वीप गतिविधियां पकड़ने लगी हैं जोर

प्रदेश में निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण निवार्चन के लिए तैयारियां पूर्ण: प्रबोध सक्सेना

डिजिटल प्रौद्योगिकी एवं गवर्नेंस ने किया ओएनडीसी पर क्षमता निर्माण कार्यशाला का आयोजन

इंदू वर्मा ने दल बल के साथ ज्वाइन की भाजपा, बिंदल ने पहनाया पटका

May 16, 2024

चार महीने बीतने के बाद भी प्रदेश सरकार हाटी के मुदे को लटकाने का काम कर रहे – बलदेव तोमर

News portals-सबकी खबर ( सतौन  ) गिरिपार क्षेत्र के मुख्य द्वार सतौन में शिलाई भाजपा मंडल की एक बैठक मंडल अध्यक्ष इंद्र ठाकुर की अध्यक्षता में हुई। बैठक में पूर्व विधायक एवं प्रदेश प्रवक्ता बलदेव तोमर, सिरमौर प्रभारी अशोक ठाकुर, जिलाअध्यक्ष विनय गुप्ता विशेष रूप से मौजूद रहे। पूर्व विधायक बलदेव तोमर ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि 56 वर्ष से हाटी समुदाय के लोग शांतिपूर्ण तरीके से संघर्ष कर रहे थे तथा केंद्र सरकार ने हाटी समुदाय की मांग को एक ही झटके में पूरा किया। लेकिन कांग्रेस ने 56 वर्ष से चली आ रही मांग को पूरा देख विधानसभा चुनाव में लोगों को जाति के नाम पर जहर घोलकर लड़ाने का काम किया। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने हाटी बिल को संसद से पास कर राष्ट्रपति के हस्ताक्षर कर राज्य सरकार को भेजा है। लेकिन चार महीने बीतने के बाद भी प्रदेश सरकार लटकाने का काम कर रहे है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में हो रही भर्तियों में युवाओं को इसका नुक्सान हो रहा है। युवाओं को अपने अधिकारों के लिए हाईकोर्ट तक जाना पड़ रहा है। बलदेव तोमर ने कहा कि इस क्षेत्र के मंत्री होने के बावजूद भी लोगों को सड़कों पर उतरना पड़ रहा है साथ ही कहा कि यह लड़ाई एक व्यक्ति की नहीं है अब सबको एकजुट होकर सड़कों पर उतरना पड़ेगा। बलदेव तोमर ने कहा कि अगर प्रदेश सरकार ने जल्द ही एसटी के प्रमाण पत्र जारी नहीं किए तो क्षेत्र की जनता के साथ सड़को पर उतरकर उग्र आंदोलन करना पड़ेगा।
इसके अलावा उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता 9 वर्ष में केंद्र सरकार द्वारा चलाई गई योजनाओं के बारे में लोगों को घर घर तक पहुंचाएं। पांच राज्यों के चुनाव में जनता ने कांग्रेस की झूठी योजनाओं को करारा जबाव दे दिया है। जिससे साफ दिख रहा है कि 2024 के लोकसभा चुनाव में देश की जनता ने नरेंद्र मोदी को तीसरे बार प्रधानमंत्री बनाने की ठानी है।
इस मौके पर भाजपा जिला प्रभारी अशोक ठाकुर, भाजपा जिलाध्यक्ष विनय गुप्ता, मंडल अध्यक्ष इन्द्र ठाकुर, जिला उपाध्यक्ष सुरेन्द्र हिन्दुस्तानी, अनिल चौहान, दलीप तोमर, रजनीश चौहान, सतीश शर्मा, महिला मोर्चा की उपाध्यक्ष इंदिरा कंवर, सीमा कपूर,एसटी मोर्चा के अध्यक्ष आत्मा शर्मा, साधुराम चौहान, सुनील कपूर, सुनील ठाकुर, सुरत सिंह चौहान प्रेम चौहान, एससी मोर्चा के मंडल अध्यक्ष बहादुर सिंह, सुनील कुमार, अनिल आदि मौजूद थे

Read Previous

राम मंदिर अक्षत कलश यात्रा पंहुचने पर हुआ नागरिक अभिनंदन

Read Next

गहरी खाई गिरी पिकअप,6 लोगों की मौत , जबकि 6 लोग गंभीर रूप से घायल

error: Content is protected !!