Breaking News :

मौसम विभाग का पूर्वानुमान,18 से करवट लेगा अंबर

हमारी सरकार मजबूत, खुद संशय में कांग्रेस : बिंदल

आदर्श आचार संहिता लागू होने के बाद 7.85 करोड़ रुपये की जब्ती

16 दिन बाद उत्तराखंड के त्यूणी के पास मिली लापता जागर सिंह की Deadbody

कांग्रेस को हार का डर, नहीं कर रहे निर्दलियों इस्तीफे मंजूर : हंस राज

राज्यपाल ने डॉ. किरण चड्ढा द्वारा लिखित ‘डलहौजी थू्र माई आइज’ पुस्तक का विमोचन किया

सिरमौर जिला में स्वीप गतिविधियां पकड़ने लगी हैं जोर

प्रदेश में निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण निवार्चन के लिए तैयारियां पूर्ण: प्रबोध सक्सेना

डिजिटल प्रौद्योगिकी एवं गवर्नेंस ने किया ओएनडीसी पर क्षमता निर्माण कार्यशाला का आयोजन

इंदू वर्मा ने दल बल के साथ ज्वाइन की भाजपा, बिंदल ने पहनाया पटका

May 19, 2024

शर्मनाक : मां ने अपने नौ साल के बेटे की प्रेमी के साथ मिलकर हत्या कर दी

News portals-सबकी खबर (सोलन )

हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले के अंतर्गत आने वाले क्षेत्र  नालागढ़ के निक्कूवाल में मां ने अपने नौ साल के बेटे की प्रेमी के साथ मिलकर हत्या कर दी। बेटे ने दोनों को आपत्तिजनक हालत में देख लिया था।

इस पर दोनों ने उसकी दुपट्टे से गला घोंटकर हत्या कर दी और शव को खेत में फेंक दिया। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार घटना 14 सितंबर की है। उत्तर प्रदेश के रामपुर जिले के गांव मुल्ला खेड़ा निवासी राम आसरा ने पुलिस में दर्ज रिपोर्ट में बताया कि वह तीन साल से किराये के मकान में रहता है।

उसके चार लड़के और एक लड़की है। 9 साल का बेटा तीसरी कक्षा में पढ़ता था। यह 14 सितंबर को अचानक गायब हो गया। जब उसने पत्नी से पूछा तो उसने बताया कि वो बुआ के घर गया है। 15 सितंबर को उसने बुआ से बेटे के बारे में पूछताछ की तो उसने बताया कि 14 सितंबर को वो उसके घर आया ही नहीं। इस पर 16 सितंबर को दूसरे बेटे अमनदीप और अन्य लोगों की मदद से बेटे की खोज शुरू की। इसी दौरान उसका शव खेतों में मिला।


सीसीटीवी से हुआ वारदात का खुलासा 
बेटे का शव मिलने के बाद बाद राम आसरा ने आकाश अस्पताल में लगे सीसीटीवी कैमरे की रिकॉर्डिंग को देखा। इसमें आरोपी और उसकी पत्नी दिखते हैं। अशोक उसके घर की ओर आता है और उसके बाद उसका 9 वर्षीय बेटा भी घर की ओर आता हुआ कैमरे में दिखाई देता है।

इसके बाद बेटा वापस बाहर नहीं आया। बाद में उसका शव खेत में मिला। एसपी रोहित मालपानी ने बताया कि हत्या का मामला दर्ज कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

Read Previous

प्रदेश  सरकार ने जेबीटी के 1225 रिक्त पदों को भरने को मंजूरी दी

Read Next

देहरादून : गला रेत कर हत्या करने वाला फरार चल रहा इनामी शातिर हत्यारोपी अभियुक्त गिरफ्तार

error: Content is protected !!