Breaking News :

मौसम विभाग का पूर्वानुमान,18 से करवट लेगा अंबर

हमारी सरकार मजबूत, खुद संशय में कांग्रेस : बिंदल

आदर्श आचार संहिता लागू होने के बाद 7.85 करोड़ रुपये की जब्ती

16 दिन बाद उत्तराखंड के त्यूणी के पास मिली लापता जागर सिंह की Deadbody

कांग्रेस को हार का डर, नहीं कर रहे निर्दलियों इस्तीफे मंजूर : हंस राज

राज्यपाल ने डॉ. किरण चड्ढा द्वारा लिखित ‘डलहौजी थू्र माई आइज’ पुस्तक का विमोचन किया

सिरमौर जिला में स्वीप गतिविधियां पकड़ने लगी हैं जोर

प्रदेश में निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण निवार्चन के लिए तैयारियां पूर्ण: प्रबोध सक्सेना

डिजिटल प्रौद्योगिकी एवं गवर्नेंस ने किया ओएनडीसी पर क्षमता निर्माण कार्यशाला का आयोजन

इंदू वर्मा ने दल बल के साथ ज्वाइन की भाजपा, बिंदल ने पहनाया पटका

May 19, 2024

भारी बरसात के कारण सेब कलेक्शन सेंटर न खुलने से बागवानों का हो रहा नुकसान: चेतन बरागटा

News portals -सबकी खबर (शिमला) सेब कलेक्शन सेंटर समय पर न खुलने से बागवान सकते मे आ गया है।भाजपा प्रदेश प्रवक्ता चेतन बरागटा ने जारी प्रैस विज्ञप्ति में कहा कि सेब बाहुल्य क्षेत्रों में अभी तक सेब कलेक्शन सेंटर नही खुले है। जिस कारण बागवानों को भारी नुकसान झेलना पड़ रहा है।
उन्होंने कहा कि भारी बरसात के कारण बागवानों के सेब बागिचो की जमीन धसने से पौधे गिर रहे है और सेब ड्रॉप हो रहा है।
भाजपा प्रवक्ता ने कहा कि बागीचों में पतझड़ की समस्या विराट रूप ले चुकी हैं। इस कारण भी बागवानों के बहुत सेब झड़ रहे है। हालत ये है कि कई बागवानों ने तो सेब की बोरियां भर कर अपने घरों में रखी है,जो अब सड़ने लग गयी है।
गौरतलब है कि भारी बरसात के कारण बागवानों को अबकि बार अनेकों परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे में सरकार को राहत के तौर पर तुरन्त प्रभाव से सेब कलेक्शन सेंटर खोल देने चाहिए।
चेतन बरागटा ने कहा कि बार- बार आग्रह करने पर भी उद्यान विभाग पतझड़ से बचने के लिए बागवानों को भरपूर मात्रा में दवाइयाँ उपलब्ध नही करवा पा रहा है। यह एक गम्भीर चिंता का विषय है।
सेब सीजन शुरु हो गया है ,पर सड़को की स्थिति ठीक नही है। अब परेशानी इस बात की है कि बागवान अपने उत्पाद मंडियों तक पहुंचाएं तो कैसे। सड़को के सुधारीकरण का कार्य कछुआ चाल से चल रहा है। क्षेत्र में स्थिति ये बनी हुई है कि आम जनता मूलभूत सुविधा जैसे बिजली,पानी ,सड़क,स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए जुझ रही है।
सरकार के मंत्री सचिवालय से बाहर निकलने में गुरेज कर रहे है। जनता की सुध लेने वाला कोई नही है।
चेतन बरागटा ने प्रदेश मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुखु से मांग की है कि बागवानों के लिए शीध्र,अतिशीघ्र सेब कलेक्शन सेंटर खोले जाए।
बागवानों को उद्यान विभाग में भरपूर मात्रा में दवाइयां उपलब्ध करवाई जाए तथा ग्रामीण सड़को पर युद्ध स्तर पर कार्य कर यातायात के लिए बहाल किया जाए। बिजली- पानी से महरूम जनता को जल्द ये सुविधाए सुचारु रूप से प्रदान की जाए।

Read Previous

सिरमौर से 1 Ton का Roller Tyre चुराने वाले शिमला के 2 चोरों को Police ने धर दबोचा

Read Next

मुख्यमंत्री भूले कारगिल दिवस, यह हिमाचल के शुरवीरों का अपमान : धर्माणी

error: Content is protected !!