Breaking News :

मौसम विभाग का पूर्वानुमान,18 से करवट लेगा अंबर

हमारी सरकार मजबूत, खुद संशय में कांग्रेस : बिंदल

आदर्श आचार संहिता लागू होने के बाद 7.85 करोड़ रुपये की जब्ती

16 दिन बाद उत्तराखंड के त्यूणी के पास मिली लापता जागर सिंह की Deadbody

कांग्रेस को हार का डर, नहीं कर रहे निर्दलियों इस्तीफे मंजूर : हंस राज

राज्यपाल ने डॉ. किरण चड्ढा द्वारा लिखित ‘डलहौजी थू्र माई आइज’ पुस्तक का विमोचन किया

सिरमौर जिला में स्वीप गतिविधियां पकड़ने लगी हैं जोर

प्रदेश में निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण निवार्चन के लिए तैयारियां पूर्ण: प्रबोध सक्सेना

डिजिटल प्रौद्योगिकी एवं गवर्नेंस ने किया ओएनडीसी पर क्षमता निर्माण कार्यशाला का आयोजन

इंदू वर्मा ने दल बल के साथ ज्वाइन की भाजपा, बिंदल ने पहनाया पटका

May 19, 2024

कोरोना के चलते राज्य स्तरीय यमुना शरद महोत्सव पर नहीं होंगे सांस्कृतिक कार्यक्रम

News portals-सबकी खबर  (पांवटा साहिब)
कोरोना वायरस के  चलते पांवटा साहिब  में इस बार राज्य स्तरीय यमुना शरद् महोत्सव में सांस्कृतिक कार्यक्रम नहीं होंगे । राज्य स्तरीय यमुना शरद् महोत्सव के मौके पर यमुना तट पर कमेटी के सदस्यों द्वारा मात्र यमुना मां की आरती की जाएगी । पांवटा साहिब के एसडीएम कार्यालय में राज्य स्तरीय यमुना शरद महोत्सव कार्यक्रम को लेकर एसडीएम एल आर वर्मा की अध्यक्षता में कमेटी ने एक बैठक की गई। बैठक में निर्णय लिया गया की कोरोना वायरस के कारण इस बार राज्य स्तरीय यमुना शरद् महोत्सव में सांस्कृतिक कार्यक्रम नहीं किये जायेंगे।
बैठक की अध्यक्षता करते हुये एसडीएम एलआर वर्मा ने बताया की 31 अक्टूबर को राज्य स्तरीय यमुना शरद् महोत्सव के मौके पर यमुना तट पर कमेटी के सदस्यों द्वारा मात्र यमुना मां की आरती की जाएगी। सुबह यमुना पार्क में हवन और शाम को माँ यमुना की आरती और दीप प्रज्वलन होगा। बैठक में निर्णय लिया गया है की कोरोना के कारण इस बार राज्य स्तरीय यमुना शरद् महोत्सव में सांस्कृतिक कार्यक्रम नहीं किया जायेंगे। जिसका प्रस्ताव पारित कर डीसी सिरमौर को भेजा गया है। गोर हो कि पांवटा साहिब के ऐतिहासिक राज्य स्तरीय यमुना शरद् महोत्सव को तीन दिन तक बड़े धूमधाम से आयोजित किया जाता है।
तीन साल पहले प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने यमुना शरद् महोत्सव को राज्य स्तरीय की घोषणा की गई थी। जिसके बाद दो साल से यमुना शरद् महोत्सव को राज्य स्तरीय स्तर पर मनाया जा रहा था। लेकिन इस वर्ष कोरोना के कारण कार्यक्रम को साधारण तौर पर मनाया जायेगा। जिसमें 31 अक्टूबर शाम को कमेटी के सदस्य यमुना घाट पर आरती करेगें। बैठक में डीएसपी बीर बहादुर सिंह, थाना प्रभारी संजय शर्मा, आरपी तिवारी, नगर परिषद अध्यक्षा सीमा देवी, ईओ एसएस नेगी, अरविंद गुप्ता, मदन शर्मा, योगराज आदि मौजूद रहे।
Read Previous

चिकित्सास शिविर में 300 मरीजों की निशुल्क जांच 

Read Next

पंजाब की मंडियों में हिमाचल के किसानों का अनाज लेने से साफ मना कर दिया

error: Content is protected !!