Breaking News :

मौसम विभाग का पूर्वानुमान,18 से करवट लेगा अंबर

हमारी सरकार मजबूत, खुद संशय में कांग्रेस : बिंदल

आदर्श आचार संहिता लागू होने के बाद 7.85 करोड़ रुपये की जब्ती

16 दिन बाद उत्तराखंड के त्यूणी के पास मिली लापता जागर सिंह की Deadbody

कांग्रेस को हार का डर, नहीं कर रहे निर्दलियों इस्तीफे मंजूर : हंस राज

राज्यपाल ने डॉ. किरण चड्ढा द्वारा लिखित ‘डलहौजी थू्र माई आइज’ पुस्तक का विमोचन किया

सिरमौर जिला में स्वीप गतिविधियां पकड़ने लगी हैं जोर

प्रदेश में निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण निवार्चन के लिए तैयारियां पूर्ण: प्रबोध सक्सेना

डिजिटल प्रौद्योगिकी एवं गवर्नेंस ने किया ओएनडीसी पर क्षमता निर्माण कार्यशाला का आयोजन

इंदू वर्मा ने दल बल के साथ ज्वाइन की भाजपा, बिंदल ने पहनाया पटका

May 19, 2024

सिरमौर में क्वारंटाइन रहने के लिए होटल की सुविधा उपलब्ध करवा रहा है जिला प्रशासन-डॉ0परूथी

News portals-सबकी खबर(नाहन)

जिला सिरमौर में लॉकडाउन के दौरान दूसरे राज्यों से आने वाले व्यक्तियों के लिए जिला प्रशासन होटल में क्वारंटाइन रहने की सुविधा उपलब्ध करवा रहा है। यह जानकारी उपायुक्त सिरमौर डॉ0आर0के0परूथी ने दी।


उन्हाने बताया कि जिला मेंं बाहरी राज्यों से आने वाले कई व्यक्तियो ने प्रशासन से संस्थागत क्वारंटाइन जाने के बजाय होटल में क्वारंटाइन की सुविधा प्रदान करने का निवेदन किया है, जिसके मध्यनजर जिला प्रशासन ने पांवटा साहिब में तीन होटलों की व्यवस्था की है जिसमंे होटल यमुना मेंं 20 कमरे उपल्बध है व होटल पॉन्टिका में 10 कमरे तथा पाल गेस्ट हाउस में 30 कमरे उपलब्ध है। होटल पॉन्टिका मेंं बुकिंग के लिए 9418132526 व पाल गेस्ट हाउस में बुकिंग के लिए 8278782225 तथा होटल यमुना मेंं बुकिंग के लिए 9805636074 पर सम्पर्क कर सकते है।


उन्होंने बताया कि इन होटलों में  भुगतान के आधार पर राज्य के बाहर से आने वाले इच्छुक व्यक्तियों को क्वारंटाइन उद्देश्य के लिए कमरे उपलब्ध कराने की मंजूरी प्रशासन ने दी है। इन तीनों होटलों मेंं एक व्यक्ति के लिए एक कमरा, सोशल डिस्टेन्स का पालन तथा समय-समय पर सेनेटाइजेशन करने के निर्देश दे दिए गए है।

Read Previous

कोरोना से संक्रमित महिला व बच्ची की रिपोर्ट दोबारा भी पॉजिटिव….

Read Next

पावटा के टैक्सी चालक को होम क्वॉरेंटाइन पर भेजा ….

error: Content is protected !!