Breaking News :

मौसम विभाग का पूर्वानुमान,18 से करवट लेगा अंबर

हमारी सरकार मजबूत, खुद संशय में कांग्रेस : बिंदल

आदर्श आचार संहिता लागू होने के बाद 7.85 करोड़ रुपये की जब्ती

16 दिन बाद उत्तराखंड के त्यूणी के पास मिली लापता जागर सिंह की Deadbody

कांग्रेस को हार का डर, नहीं कर रहे निर्दलियों इस्तीफे मंजूर : हंस राज

राज्यपाल ने डॉ. किरण चड्ढा द्वारा लिखित ‘डलहौजी थू्र माई आइज’ पुस्तक का विमोचन किया

सिरमौर जिला में स्वीप गतिविधियां पकड़ने लगी हैं जोर

प्रदेश में निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण निवार्चन के लिए तैयारियां पूर्ण: प्रबोध सक्सेना

डिजिटल प्रौद्योगिकी एवं गवर्नेंस ने किया ओएनडीसी पर क्षमता निर्माण कार्यशाला का आयोजन

इंदू वर्मा ने दल बल के साथ ज्वाइन की भाजपा, बिंदल ने पहनाया पटका

May 21, 2024

छुट्टी आए सैनिक ने नाबालिग लडके से किया कुकर्म, पुलिस में मामला दर्ज,आरोपी गिरफ्तार

News portals-सबकी खबर (ऊना )

हिमाचल प्रदेश के जिला ऊना के अंतर्गत आने वाले उपमंडल के एक गांव में छुट्टी पर आए सैनिक पर नाबालिग लड़के ने कुकर्म करने का आरोप लगाया है। पीड़ित के पिता ने इसकी शिकायत बंगाणा पुलिस में दर्ज करवाई है। बताया जा रहा है कि सैनिक तीन दिन पहले ही छुट्टी पर आया है। शिकायतकर्ता ने बताया कि आरोपी ने उसके बेटे को घर बुलाया और उसके साथ कुकर्म किया। पुलिस ने मेडिकल जांच के बाद मामला दर्ज कर लिया है। बताया जा रहा है सैनिक विवाहित है। उसके तीन बच्चे हैं। जानकारी के अनुसार चार दिन पहले छुट्टी पर आए सैनिक ने शुक्रवार को गांव के ही 17 वर्षीय किशोर को घर बुलाया। उसके बाद सैनिक में उसके साथ कुकर्म किया।

पीड़ित का आरोप है कि आरोपी ने उसे धमकाया कि इस बारे में किसी को न बताए। पीड़ित ने मामले की जानकारी परिजनों को दी। परिजनों ने मामले की सूचना पंचायत प्रधान को दी। इसके बाद प्रधान ने मामले की सूचना बंगाणा पुलिस को दी। पुलिस ने सैनिक को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने पीड़ित का मेडिकल करवाकर मामले की जांच शुरू कर दी है। बंगाणा थाना प्रभारी अनिल कुमार ने बताया कि पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर पोक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया है।

Read Previous

पंजाब से गिरफ्तार किया गया दुराचार का आरोपी  कोरोना पॉजिटिव निकला

Read Next

यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालो के पुलिस टीम ने किए चलान

error: Content is protected !!