Breaking News :

मौसम विभाग का पूर्वानुमान,18 से करवट लेगा अंबर

हमारी सरकार मजबूत, खुद संशय में कांग्रेस : बिंदल

आदर्श आचार संहिता लागू होने के बाद 7.85 करोड़ रुपये की जब्ती

16 दिन बाद उत्तराखंड के त्यूणी के पास मिली लापता जागर सिंह की Deadbody

कांग्रेस को हार का डर, नहीं कर रहे निर्दलियों इस्तीफे मंजूर : हंस राज

राज्यपाल ने डॉ. किरण चड्ढा द्वारा लिखित ‘डलहौजी थू्र माई आइज’ पुस्तक का विमोचन किया

सिरमौर जिला में स्वीप गतिविधियां पकड़ने लगी हैं जोर

प्रदेश में निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण निवार्चन के लिए तैयारियां पूर्ण: प्रबोध सक्सेना

डिजिटल प्रौद्योगिकी एवं गवर्नेंस ने किया ओएनडीसी पर क्षमता निर्माण कार्यशाला का आयोजन

इंदू वर्मा ने दल बल के साथ ज्वाइन की भाजपा, बिंदल ने पहनाया पटका

May 18, 2024

हिमाचल में जारी कोरोना कर्फ्यू और सख्ती तब तक जारी रखें, जब तक बीमारी नियंत्रण में नहीं आ जाती-शांता कुमार

News portals-सबकी खबर (पालमपुर)

प्रदेश में जारी कोरोना कर्फ्यू और सख्ती तब तक जारी रखें, जब तक बीमारी नियंत्रण में नहीं आ जाती। यह आग्रह पूर्व मुख्यमंत्री शांता कुमार ने सीएम जयराम ठाकुर से किया है। उन्होंने मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, प्रशासन तथा सभी कोरोना योद्धाओं को संकट की इस घड़ी में बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं के सफल संचालन के लिए बधाई दी है।

उन्होंने कहा कि देश और प्रदेश के लगभग सभी विपक्षी नेता भी सरकार का सहयोग करने लगे हैं। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भी सहयोग की अपील की है। उन्होंने कहा कि संकट गहरा है और लंबा हो सकता है, परंतु कोई भी दुःख मनुष्य के साहस से बड़ा नहीं होेता। शांता कुमार ने कहा कि संकट की इस स्थिति में सबसे आवश्यक है मनोबल बनाए रखना।

कुछ लोगों में तनाव बढ़ रहा है। आत्महत्याएं भी बढ़ रही है।  मनोबल बनाए रखने के लिए मन को अपने वश में रखिए। मन ही भटकता है।  मन के मालिक बन कर जीवन जीएं, गुलाम बन कर नहीं। याद रखिये मन के हारे हार है, मन के जीते जीत। इसलिए हमेशा शुभ सोचिए।

Read Previous

कोरोना के चलते नाहन ,पांवटा में लोगों की मजबूरी का फायदा उठा कर फल व सब्जी विक्रेता मुंह मांगे दाम वसूल रहे

Read Next

बाहरी राज्यों से आने वाले ट्रक/वाहनों को स्टोन क्रेशर इकाईयों में रात 9 बजे से प्रातः 5 बजे तक आवाजाही की होगी

error: Content is protected !!