Breaking News :

मौसम विभाग का पूर्वानुमान,18 से करवट लेगा अंबर

हमारी सरकार मजबूत, खुद संशय में कांग्रेस : बिंदल

आदर्श आचार संहिता लागू होने के बाद 7.85 करोड़ रुपये की जब्ती

16 दिन बाद उत्तराखंड के त्यूणी के पास मिली लापता जागर सिंह की Deadbody

कांग्रेस को हार का डर, नहीं कर रहे निर्दलियों इस्तीफे मंजूर : हंस राज

राज्यपाल ने डॉ. किरण चड्ढा द्वारा लिखित ‘डलहौजी थू्र माई आइज’ पुस्तक का विमोचन किया

सिरमौर जिला में स्वीप गतिविधियां पकड़ने लगी हैं जोर

प्रदेश में निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण निवार्चन के लिए तैयारियां पूर्ण: प्रबोध सक्सेना

डिजिटल प्रौद्योगिकी एवं गवर्नेंस ने किया ओएनडीसी पर क्षमता निर्माण कार्यशाला का आयोजन

इंदू वर्मा ने दल बल के साथ ज्वाइन की भाजपा, बिंदल ने पहनाया पटका

May 20, 2024

कांग्रेस प्रदेश भर में 22 दिसंबर को केंद्र सरकार के खिलाफ करेगी धरना प्रदर्शन -प्रतिभा सिंह

News portals-सबकी खबर (शिमला )  कांग्रेस प्रदेश में 22 दिसंबर को सभी जिलों में केंद्र सरकार के खिलाफ धरना प्रदर्शन करेगी। प्रदर्शन में पार्टी के सभी नेता, पदाधिकारी अग्रणी संगठनों व सभी विभागों के प्रमुखों सहित पार्टी के सभी कार्यकर्ता भाग लेंगे। कांग्रेस भाजपा के किसी भी दुष्प्रचार का मुंहतोड़ जवाब देगी। यह बात प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष और सांसद प्रतिभा सिंह ने कही है| प्रतिभा सिंह ने केंद्र की भाजपा सरकार पर आरोप लगाया है कि वह सोची समझी रणनीति के तहत सदन में विपक्ष की आवाज को दबाने का प्रयास कर रही है।लोकसभा व राज्यसभा से कांग्रेस सहित अन्य विपक्षी दलों के सांसदों को सदन से निलंबित करने की भाजपा सरकार की आलोचना करते हुए उन्होंने कहा कि कांग्रेस लोकतंत्र की हत्या नहीं होने देगी। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर कांग्रेस देशभर में केंद्र की भाजपा सरकार की तानाशाही नीतियों व निर्णय के खिलाफ धरने प्रदर्शन करेगी।

प्रतिभा सिंह ने कहा कि संसद के दोनों सदनों से विपक्षी दलों के नेताओं का निलंबन बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने कहा कि भाजपा संसद में विपक्ष के सवालों से बच रही है और यही वजह है कि एक सोची समझी रणनीति के तहत संसद से विपक्षी सांसदों को निलंबित किया गया है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में चुने हुए सांसदों का निलंबन लोकतंत्र की हत्या के साथ साथ उनका अपमान भी है जो कभी सहन नही हो सकता।

Read Previous

प्रदेश में नियमों को पूरा करने वाले क्रशर ही चलेंगे, 100 करोड़ का खनन घोटाला, करवाएंगे जांच: सुक्खू

Read Next

टिटियाणा : पूर्व प्रधान गुमान सिंह शर्मा का आकस्मिक निधन,गिरिपार में शोक की लहर

error: Content is protected !!