Breaking News :

मौसम विभाग का पूर्वानुमान,18 से करवट लेगा अंबर

हमारी सरकार मजबूत, खुद संशय में कांग्रेस : बिंदल

आदर्श आचार संहिता लागू होने के बाद 7.85 करोड़ रुपये की जब्ती

16 दिन बाद उत्तराखंड के त्यूणी के पास मिली लापता जागर सिंह की Deadbody

कांग्रेस को हार का डर, नहीं कर रहे निर्दलियों इस्तीफे मंजूर : हंस राज

राज्यपाल ने डॉ. किरण चड्ढा द्वारा लिखित ‘डलहौजी थू्र माई आइज’ पुस्तक का विमोचन किया

सिरमौर जिला में स्वीप गतिविधियां पकड़ने लगी हैं जोर

प्रदेश में निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण निवार्चन के लिए तैयारियां पूर्ण: प्रबोध सक्सेना

डिजिटल प्रौद्योगिकी एवं गवर्नेंस ने किया ओएनडीसी पर क्षमता निर्माण कार्यशाला का आयोजन

इंदू वर्मा ने दल बल के साथ ज्वाइन की भाजपा, बिंदल ने पहनाया पटका

May 20, 2024

कांग्रेस ने एससी समुदाय को वोट बैंक के तौर पर किया इस्तेमाल: कश्यप

News portals- सबकी खबर ( इंदौरा)  इंदौर में भाजपा एससी मोर्चा के सम्मेलन को संबोधित करते हुए प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सुरेश कश्यप ने कहा कि कांग्रेस ने हमेशा से ही एससी समुदाय को वोट बैंक के तौर पर इस्तेमाल किया जबकि भारतीय जनता पार्टी ने इस समुदाय के उत्थान के लिए कल्याणकारी योजनाएं शुरू कीं। पूर्व में जब-जब भी कांग्रेस की सरकारें रहीं, तब-तब अनुसूचित जाति के लोगों से भेदभाव किया। उन्होंने कहा बीजेपी सरकार ने केंद्र और प्रदेश में अनुसूचित जाति के उत्थान के लिए बहुत सारी कल्याणकारी योजनाएं आरंभ की हैं। सुरेश कश्यप ने कहा कि मैं स्वयं इस समाज से संबंध रखता हूं। मुझे इस बात का गर्व महसूस होता है कि मैं भारतीय जनता पार्टी से जुड़ा हूं और पार्टी ने प्रदेश अध्यक्ष बनाया।यह पहला अवसर है कि जब हिमाचल प्रदेश में किसी पार्टी का मुखिया अनुसूचित से संबंध रखता है। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि यह अनुसूचित जाति समाज के लिए सम्मान का विषय है। सुरेश कश्यप ने कहा कि कांग्रेस ने कभी भी अनुसूचित जाति के उत्थान के लिए गंभीरता पूर्वक न तो विचार किया है और न ही कोई नीतियां बनाई। कांग्रेस ने कभी भी सम्मान वाले पद पर अनुसूचित जाति के व्यक्ति को सुशोभित नहीं किया। कांग्रेस को हमेशा ही चुनाव के समय ही इस समाज की याद आती है। उन्होंने यहां मौजूद कार्यकर्ताओं से आह्वान करते हुए कहा कि उन्हें इस समाज के प्रत्येक व्यक्ति तक अपनी पहुंच बनानी चाहिए तथा भाजपा की जनहितैषी और कल्याणकारी नीतियों को प्रदेश के प्रत्येक व्यक्ति तक ले जाने का काम करना चाहिए।

उन्होंने कहा कि अनुसूचित जाति के कल्याण के लिए भाजपा सरकार द्वारा किए गए कार्य कांग्रेस के पिछले 6 दशकों के शासनकाल से बेहतर है। डा. सिकंदर को राज्यसभा भेज कर दिया सम्मान सुरेश कश्यप ने कहा कि उन्होंने कहा कि ड. सिंकदर कुमार को भी राज्य सभा भेज कर भारतीय जनता पार्टी ने अनुसूचित जाति के समाज के सम्मान का कार्य किया है। यह पूरे प्रदेश एससी वर्ग के लिए गर्व का विषय है कि एक सामान्य व्यक्ति आज संसद के अप्पर हाउस में प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। मुद्रा योजना के 50 प्रतिशत लाभार्थी एससी समुदाय के भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि “मुद्रा योजना“ में देशभर में 50 प्रतिशत लाभार्थी अनुसूचित जाति से संबंधित हैं। यह आंकड़ा अपने आप में भाजपा सरकार की अनुसूचित जाति समाज के लिए प्रतिबद्धता दर्शाता है। उन्होंने बताया कि जहां तक राजनीतिक प्रतिनिधित्व का सवाल है, मोदी मंत्रिमंडल में 12 कैबिनेट मंत्री दलित समाज से संबंध रखते है यह आंकड़ा आज तक के राजनीतिक इतिहास में केंद्रीय मंत्रिमंडल में सर्वाधिक है।

Read Previous

पोस्ट डिजास्टर नीड एससमैन्ट दल 01 अक्तूबर को करेगा बरसात के कारण हुए नुकसान के आंकलन

Read Next

दिलीप सिरमौरी ने नौहराधार में युवाओं को मतदान के लिए किया जागरूक

error: Content is protected !!