Breaking News :

मौसम विभाग का पूर्वानुमान,18 से करवट लेगा अंबर

हमारी सरकार मजबूत, खुद संशय में कांग्रेस : बिंदल

आदर्श आचार संहिता लागू होने के बाद 7.85 करोड़ रुपये की जब्ती

16 दिन बाद उत्तराखंड के त्यूणी के पास मिली लापता जागर सिंह की Deadbody

कांग्रेस को हार का डर, नहीं कर रहे निर्दलियों इस्तीफे मंजूर : हंस राज

राज्यपाल ने डॉ. किरण चड्ढा द्वारा लिखित ‘डलहौजी थू्र माई आइज’ पुस्तक का विमोचन किया

सिरमौर जिला में स्वीप गतिविधियां पकड़ने लगी हैं जोर

प्रदेश में निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण निवार्चन के लिए तैयारियां पूर्ण: प्रबोध सक्सेना

डिजिटल प्रौद्योगिकी एवं गवर्नेंस ने किया ओएनडीसी पर क्षमता निर्माण कार्यशाला का आयोजन

इंदू वर्मा ने दल बल के साथ ज्वाइन की भाजपा, बिंदल ने पहनाया पटका

May 18, 2024

कांग्रेस नेताओं ने भरी हुंकार,भाजपा के मिशन रिपीट को मिशन डिलीट में बदल देंगे

News portals-सबकी खबर (चंबा )

देश कांग्रेस कमेटी ने चंबा में भाजपा सरकार के मिशन रिपीट को मिशन डिलीट में तबदील करने को लेकर कारगर रणनीति तय की है। इसमें प्रदेश से भाजपा सरकार की सत्ता से विदाई में चंबा-कांगड़ा जिला की अहम भूमिका को अहम माना गया है। चंबा व कांगडा जिला की कुल बीस विधानसभा सीटों पर कांग्रेस सुनियोजित तरीके से काम करते हुए बूथ स्तर तक पार्टी को मजबूत कर आगामी चुनावों में भाजपा के मिशन रिपीट के सपने को चकनाचूर करने के लिए रणनीति तय की गई है। प्रदेश कांग्रेस कमेटी सह प्रभारी संजय दत्त भी चंबा व कांगड़ा जिला पर विशेष फोकस करने की बात कह चुके हैं। इसके साथ ही जनहित से जुड़े मुद्दों पर भाजपा सरकार को घेरने की रणनीति पर चर्चा भी हुई है।

सोमवार को चंबा जिला के दौरे पर पहुंची प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह के नेतृत्व में पार्टी एकजुट नजर आई। मुख्यालय में आयोजित चिंतन शिविर के दौरान नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री, विधायक राजेंद्र राणा, आशा कुमारी, भवानी पठानिया, विक्रमादित्य सिंह के अलावा पूर्व शहरी विकास मंत्री सुधीर शर्मा, वनमंत्री ठाकुर सिंह भरमौरी, चंद्र कुमार, सुरेंद्र भारद्धाज, कुलदीप सिंह पठानियां व केवल सिंह पठानियां और जिला कांग्रेस कमेटी प्रधान नीरज नैयर, अमित भरमौरी ने एकजुटता का परिचय देते हुए कार्यकर्ताओं से एक स्वर में तमाम गिले- शिकवे भूलाकर पार्टी को मजबूत करने के साथ ही प्रत्याशी की जीत में अहम भूमिका निभाने का पाठ पढ़ाया।

उन्होंने भाजपा सरकारों की जनविरोधी नीतियों को चुनाव प्रचार का मुख्य हथियार बनाने को कहा। शिविर के बाद देर रात तक कांग्रेसी नेताओं की बंद कमरे में डिनर डिप्लोमेसी ने विरोधियों को भी सकते में डाल दिया है। वहीं, इस दौरान पार्टी के अधिकृत प्रत्याशी की जीत को सौ फीसदी सुनिश्चित बनाने पर सहमति बनी है। इसका परिणाम मंगलवार सवेरे देखने को मिला जब प्रदेश कांग्रेस कमेटी सचिव राज सिंह ठाकुर ने पिछले दिनों सदर हल्के से सोशल मीडिया पर डाली पोस्ट को किसी की शरारत बताया। कांग्रेसी नेताओं का मानना है कि सत्ता वापिसी में चंबा व कांगडा जिला की अहम भूमिका नजरअंदाज नहीं किया जा सकता है। इस समय चंबा व कांगडा की कुल बीस सीटों में महज चार ही सीटें कांग्रेस के पास हैं।

Read Previous

डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती के उपलक्ष पर नाहन में कल आयोजित होगा रक्तदान शिविर

Read Next

NH-707 फेस -3 पर उत्तरी के समीप डंपिंगयार्ड गिरने से हुई भारी तबाई, एचईएस इन्फ्रा कम्पनी की सबलेट कम्पनी रुधनव इन्फ्रा का डंपिंगयार्ड लाखों मिट्रिक टन मलबा सीजन की पहली बरसात गिर गया

error: Content is protected !!