Breaking News :

मौसम विभाग का पूर्वानुमान,18 से करवट लेगा अंबर

हमारी सरकार मजबूत, खुद संशय में कांग्रेस : बिंदल

आदर्श आचार संहिता लागू होने के बाद 7.85 करोड़ रुपये की जब्ती

16 दिन बाद उत्तराखंड के त्यूणी के पास मिली लापता जागर सिंह की Deadbody

कांग्रेस को हार का डर, नहीं कर रहे निर्दलियों इस्तीफे मंजूर : हंस राज

राज्यपाल ने डॉ. किरण चड्ढा द्वारा लिखित ‘डलहौजी थू्र माई आइज’ पुस्तक का विमोचन किया

सिरमौर जिला में स्वीप गतिविधियां पकड़ने लगी हैं जोर

प्रदेश में निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण निवार्चन के लिए तैयारियां पूर्ण: प्रबोध सक्सेना

डिजिटल प्रौद्योगिकी एवं गवर्नेंस ने किया ओएनडीसी पर क्षमता निर्माण कार्यशाला का आयोजन

इंदू वर्मा ने दल बल के साथ ज्वाइन की भाजपा, बिंदल ने पहनाया पटका

April 29, 2024

कांग्रेस का नेता जन्म से बनता है, पर भाजपा का नेता कर्म से बनता है : अविनाश राय खन्ना

News portals-सबकी खबर ( शिमला)

भाजपा प्रभारी अविनाश राय खन्ना एवं भाजपा सह प्रभारी संजय टंडन का शिमला आगमन पर पीटरहॉफ में भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा स्वागत किया गया। प्रभारियों के साथ प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप उपस्थित रहे।
उसके उपरांत भाजपा प्रभारी, सह प्रभारी एवं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के साथ हिमाचल प्रदेश के माननीय राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय से मिले यह एक शिष्टाचार भेंट थी।


भाजपा प्रभारी अविनाश राय खन्ना ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि हिमाचल प्रदेश के सफल 3 वर्ष कल पूरा होने जा रहे हैं और इस कार्यक्रम को देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह एवं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा संबोधित करेंगे। उन्होंने कहा कि आगामी 2 वर्ष में प्रदेश सरकार द्वारा विकास की गति को और तेजी से बढ़ाया जाएगा।


उन्होंने कहा कि पंचायती राज चुनाव में भाजपा का अच्छा प्रदर्शन रहेगा, भाजपा का कार्यकर्ता पूरी तरह चार्ज है और यह चुनाव 2022 के लिए सेमीफाइनल होगा। हिमाचल प्रदेश में भाजपा संगठन और सरकार ने जनता की सेवा की है और जनता ऐसे सेवा कार्यों पर जल्द ही मुहर लगाएगी।


उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश में जयराम ठाकुर के नेतृत्व में ईमानदार सरकार है और अभी तक ईमानदारी से कार्य किया है इस कार्य के सरकार को सौ ने सौ नंबर। उन्होंने कहा कांग्रेस का नेता जन्म से बनता है, पर भाजपा का नेता कर्म से बनता है।

Read Previous

बिरला टैक्सटाइल उद्योग के रॉ मटीरियल यार्ड में भीषण आग लगने से करोड़ों की कीमत का कच्चा माल जलकर राख

Read Next

हिमाचल में रविवार और सोमवार को बारिश और बर्फबारी के आसार

error: Content is protected !!