Breaking News :

मौसम विभाग का पूर्वानुमान,18 से करवट लेगा अंबर

हमारी सरकार मजबूत, खुद संशय में कांग्रेस : बिंदल

आदर्श आचार संहिता लागू होने के बाद 7.85 करोड़ रुपये की जब्ती

16 दिन बाद उत्तराखंड के त्यूणी के पास मिली लापता जागर सिंह की Deadbody

कांग्रेस को हार का डर, नहीं कर रहे निर्दलियों इस्तीफे मंजूर : हंस राज

राज्यपाल ने डॉ. किरण चड्ढा द्वारा लिखित ‘डलहौजी थू्र माई आइज’ पुस्तक का विमोचन किया

सिरमौर जिला में स्वीप गतिविधियां पकड़ने लगी हैं जोर

प्रदेश में निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण निवार्चन के लिए तैयारियां पूर्ण: प्रबोध सक्सेना

डिजिटल प्रौद्योगिकी एवं गवर्नेंस ने किया ओएनडीसी पर क्षमता निर्माण कार्यशाला का आयोजन

इंदू वर्मा ने दल बल के साथ ज्वाइन की भाजपा, बिंदल ने पहनाया पटका

May 6, 2024

कांग्रेस ने दोपहर के भोजन के साथ आगामी विधानसभा चुनाव का तानाबाना बुन लिया है

News portals- सबकी खबर (शिमला )

होलीलॉज में गुरुवार को अवसर तो प्रतिभा सिंह की जीत पर लंच का था, लेकिन कांग्रेस नेताओं ने संदेश एकजुटता का दिया। तमाम मनमुटाव को भुलाकर इस लंच में ऐसे चेहरे भी नजर आए, जो एक-दूसरे के धुर विरोधी रहे हैं। हाल ही में प्रतिभा सिंह दिल्ली से लौटी हैं और केंद्रीय नेतृत्व के संदेश को भी उन्होंने यहां साझा किया है। केंद्रीय नेतृत्व ने हिमाचल में जीत का मंत्र धरातर पर काम को दिया है और इसके लिए सबसे पहले एकजुटता बनाने की बात कही है। फिलहाल गुरुवार को आयोजित इस लंच में जो चेहरे चर्चा बटौर गए, उनमें नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्रिहोत्री, प्रदेशाध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर, विधायक सुखविंद्र सिंह सुक्खू, आशा कुमारी, रामलाल ठाकुर और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कौल सिंह ठाकुर मुख्य रूप से शामिल रहे।

इस पूरे आयोजन के केंद्र में शिमला ग्रामीण के विधायक विक्रमादित्य सिंह भी रहे, जो सभी विधायकों से गले मिलते और जीत की बधाई स्वीकार करते नजर आए। वहीं, सांसद प्रतिभा सिंह को जीत के लिए तमाम नेताओं ने बधाई दी। इस दौरान डलहौजी की विधायक आशा कुमारी ने कहा कि आगामी कांग्रेस ने उपचुनाव में बड़ी जीत दर्ज की है और आगामी चुनाव में भी पार्टी इस जीत को दोहराएगी। हालांकि कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर समेत अन्य नेताओं ने इसे एक सामान्य प्रीतिभोज करार दिया और राजनीतिक चर्चा न होने की बात कही। होलीलॉज से एकजुटता की जो तस्वीर कांग्रेस ने पेश की है, उसकी आने वाले दिनों में चर्चा में जरूर रहेगी

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर ने कहा कि कांग्रेस पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की जयंती पर सदस्यता अभियान की शुरुआत करेगी। यह अभियान कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन से शुरू होगा। इस अभियान को शुरू करने से पूर्व तमाम प्रदेश के नेता मौजूद रहेंगे। इसके लिए कांग्रेस ने तैयारी पूरी कर ली है। इसके बाद अभियान को पूरे प्रदेश में पहुंचाया जाएगा।केंद्र और प्रदेश सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ कांग्रेस द्वारा निकाली जा रही जन जागरण यात्रा के तहत झंडूता में भी जन जागरण यात्रा कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा निकाली गई। इसकी अगवाई प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप राठौर ने की, लेकिन प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप राठौर पदयात्रा बीच में ही छोड़ कर हीं चले गए। हालांकि बाद में स्थानीय कांग्रेस की ओर से झंडूता स्थित ठाकुरद्वारा नर सिंह मंदिर में कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित की गई। इसमें पूर्व सांसद सुरेश चंदेल सहित अन्य वक्ताओं ने प्रदेश सरकार और केंद्र सरकार पर जमकर प्रहार किए, लेकिन प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप राठौर का बीच में चले जाना चर्चा बना रहा।

गुरुवार को कांग्रेस की पूर्व निर्धारित जनजागरण यात्रा निकाली गई। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा केंद्र और प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। पदयात्रा के दौरान अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय महासचिव राजेश धर्माणी, पूर्व सांसद सुरेश चंदेल, इंद्रदत्त लखनपाल भी मौजूद रहे। वहीं, जनजागरण यात्रा के बाद बैठक का आयोजन किया गया। इस मौके पर पूर्व सांसद सुरेश चंदेल ने कहा कि आज लोग महंगाई और बेरोजगारी से बुरी तरह से आहत हैं।

इस दौरान पूर्व विधायक डा. बीरू राम किशोर, विवेक कुमार, सतीश चंदेल, डा. दलीप धीमान, प्रोमिला वसु, श्याम सिंह परमार, रणवीर ठाकुर, राजेंद्र कुमार, अनुराग शर्मा, कृष्ण सिंह, पवन कौशल, मनेंद्र चंदेल, विजय कोश, रीना पुंडीर, गुरदास सुमन, निरंजना नड्डा, मधु चंदेल, सावित्री गौतम, विजय कौशल, प्रताप कौंडल, विजय गुलेरिया, जसबंत चंदेल, बहादुर सिंह, संजय चंदेल, अरुण ठाकुर, राकेश मेहता, चंद्रशेखर, गौवर्धन गौतम, चैन सिंह, राज कुमार, सोम प्रकाश, रदेई, सुनीता, बिमला आदि मौजूद थे

Read Previous

दिल्ली में वायु प्रदुषण से राहत पाने के लिए सेलानी पहुचे हिमाचल

Read Next

किसानो के द्वारा पहली बार बेचा गया 15 करोड़ का धान

error: Content is protected !!