Breaking News :

मौसम विभाग का पूर्वानुमान,18 से करवट लेगा अंबर

हमारी सरकार मजबूत, खुद संशय में कांग्रेस : बिंदल

आदर्श आचार संहिता लागू होने के बाद 7.85 करोड़ रुपये की जब्ती

16 दिन बाद उत्तराखंड के त्यूणी के पास मिली लापता जागर सिंह की Deadbody

कांग्रेस को हार का डर, नहीं कर रहे निर्दलियों इस्तीफे मंजूर : हंस राज

राज्यपाल ने डॉ. किरण चड्ढा द्वारा लिखित ‘डलहौजी थू्र माई आइज’ पुस्तक का विमोचन किया

सिरमौर जिला में स्वीप गतिविधियां पकड़ने लगी हैं जोर

प्रदेश में निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण निवार्चन के लिए तैयारियां पूर्ण: प्रबोध सक्सेना

डिजिटल प्रौद्योगिकी एवं गवर्नेंस ने किया ओएनडीसी पर क्षमता निर्माण कार्यशाला का आयोजन

इंदू वर्मा ने दल बल के साथ ज्वाइन की भाजपा, बिंदल ने पहनाया पटका

April 29, 2024

कांग्रेस सरकार ने एक बार फिर महिलाओं को दिया धोखा : महाजन

News portals -सबकी खबर (शिमला) भाजपा के राज्यसभा सांसद हर्ष महाजन दिल्ली में भारत के उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ से मिले। इस मौके पर हिमाचल प्रदेश के बारे में विस्तृत चर्चा भी की गई।इस मौके पर महाजन ने कहा की हिमाचल में होने जा रहे लोकसभा चुनाव में इस बार प्रदेश के 17 विधानसभा क्षेत्रों में प्रत्याशियों की जीत की चाबी महिलाओं के हाथ में रहेगी और वर्तमान कांग्रेस सरकार ने हिमाचल की महिलाओं को ही धोखा दे दिया, जिस प्रकार से कांग्रेस नेताओं ने प्रतिएक महिला को 1500 रु प्रतिमाह देने का वादा किया था वह अभी तक पूरा तो हुआ है नहीं पर जिस प्रकार की नोटिफिकेशन इस सरकार ने निकाली है उसे स्पष्ट दिखता है कि हिमाचल प्रदेश की 22 लाख महिलाओं को यह राशि प्राप्त नहीं होने वाली है। एक बार फिर हिमाचल प्रदेश में महिला शक्ति फार्म भरेगी और उसके उपरांत शायद उन्हें एक आधी किस्त मिले उसके बाद कुछ नहीं मिलेगा।
यह घोषणा केवल चुनावी स्टंट है।
उन्होंने कहा की संसदीय क्षेत्र हमीरपुर के आठ, मंडी के छह, कांगड़ा के दो और शिमला संसदीय क्षेत्र के एक विधानसभा क्षेत्र में पुरुषों के मुकाबले महिला मतदाताओं की संख्या अधिक है। प्रदेश के 11 ऐसे विधानसभा क्षेत्र ऐसे भी हैं, जहां पुरुष मतदाताओं की संख्या महिलाओं से मात्र 50 से 500 तक ही अधिक है। चारों संसदीय क्षेत्रों में 17-17 विधानसभा क्षेत्र आते हैं। वर्तमान में हिमाचल प्रदेश के कुल मतदाताओं की बात करें तो राज्य में इनकी संख्या 5568171 है। इनमें महिला मतदाताओं की संख्या 2755160 है और पुरुष मतदाता 2812976 हैं।

Read Previous

भ्रष्टाचार पर शून्य सहिष्णुता की नीति से लोगों का सरकार के प्रति विश्वास बढ़ा: मुख्यमंत्री

Read Next

चुनाव से पहले फ़ॉर्म भरवाना, फिर कूड़ेदान में फेंकना कांग्रेस की आदत: अनुराग ठाकुर

error: Content is protected !!