Breaking News :

मौसम विभाग का पूर्वानुमान,18 से करवट लेगा अंबर

हमारी सरकार मजबूत, खुद संशय में कांग्रेस : बिंदल

आदर्श आचार संहिता लागू होने के बाद 7.85 करोड़ रुपये की जब्ती

16 दिन बाद उत्तराखंड के त्यूणी के पास मिली लापता जागर सिंह की Deadbody

कांग्रेस को हार का डर, नहीं कर रहे निर्दलियों इस्तीफे मंजूर : हंस राज

राज्यपाल ने डॉ. किरण चड्ढा द्वारा लिखित ‘डलहौजी थू्र माई आइज’ पुस्तक का विमोचन किया

सिरमौर जिला में स्वीप गतिविधियां पकड़ने लगी हैं जोर

प्रदेश में निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण निवार्चन के लिए तैयारियां पूर्ण: प्रबोध सक्सेना

डिजिटल प्रौद्योगिकी एवं गवर्नेंस ने किया ओएनडीसी पर क्षमता निर्माण कार्यशाला का आयोजन

इंदू वर्मा ने दल बल के साथ ज्वाइन की भाजपा, बिंदल ने पहनाया पटका

May 20, 2024

कांग्रेस को नहीं दिखता सच, झूठ के सहारे खुश : कश्यप

News portals -सबकी खबर (शिमला) भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद सुरेश कश्यप ने कहा कांग्रेस को नहीं दिखता सच, झूठ के सहारे खुश। सच तो यह है कि केंद्र सरकार ने हिमाचल प्रदेश के लिए कोई कमी नहीं छोड़ी है और झूठ यह है कि कांग्रेस ने केंद्र के दुष्प्रचार में किसी भी प्रकार की कमी नहीं छोड़ी है।केंद्र से विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत हिमाचल प्रदेश को 1 वर्ष के अंतराल में 3378 करोड़ रू प्राप्त हुई है यह कोई छोटी मोटी राशि नहीं है।इस वित्तीय वर्ष 2023-2024 में केंद्र से प्रदेश को आई कुल मदद राशि 1603 करोड़ 86 लाख 15 हजार 101 रु और इसके इलावा 633.73 करोड़ रू एनडीआरएफ में अंतर्गत पैसा भी भेजा गया है, इसके लिए हम केंद्र सरकार, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्र मंत्री अमित शाह का विशेष धन्यवाद करना चाहते हैं।उन्होंने कांग्रेस नेताओ को नसियात देते हुए कहा की मुहावरे ना पड़ो, काम करो।कांग्रेस के मंत्री, सांसद और नेता केवल एक ही काम कर रहे हैं और वह है मुहावरे पढ़ने का। वर्तमान में प्रदेश में कांग्रेस की सरकार विराजमान है और उनको जनता की सेवा के लिए धरातल पर काम करने चाहिए। जो कि वह नहीं कर रहे हैं, अभी तक कांग्रेस पार्टी ने अपनी गारंटीयां पूरी नहीं की है। महिला, युवा, कृषक, बागवान, बेरोजगार सभी अपनी अपनी गारंटीयों की पूर्ति का इंतजार कर रहे है।कश्यप ने कहा की कांग्रेस को एक बात तो माननी पड़ेगी की केंद्र सहायता, उत्तम सहायता है। जिस प्रकार से केंद्र में हिमाचल प्रदेश की समय-समय पर सहायता की है इससे ज्यादा सहायता कोई भी केंद्र सरकार हिमाचल प्रदेश की नहीं कर सकती थी। अगर तुलना की जाए तो पूरे भारत में जिस प्रकार से अन्य प्रदेशों को सहायता मिली है उससे कई ज्यादा सहायता हिमाचल प्रदेश को मिली है।

Read Previous

11 दिसंबर 2022 से अभी तक केंद्र सरकार से हिमाचल को मिले 3378 करोड़ 9 लाख 65 हजार 384 रु : बिंदल

Read Next

जनजातीय क्षेत्र विकास कार्यक्रम के तहत व्यय किए जा रहे 857 करोड़ रुपये: जगत सिंह नेगी

error: Content is protected !!