Breaking News :

मौसम विभाग का पूर्वानुमान,18 से करवट लेगा अंबर

हमारी सरकार मजबूत, खुद संशय में कांग्रेस : बिंदल

आदर्श आचार संहिता लागू होने के बाद 7.85 करोड़ रुपये की जब्ती

16 दिन बाद उत्तराखंड के त्यूणी के पास मिली लापता जागर सिंह की Deadbody

कांग्रेस को हार का डर, नहीं कर रहे निर्दलियों इस्तीफे मंजूर : हंस राज

राज्यपाल ने डॉ. किरण चड्ढा द्वारा लिखित ‘डलहौजी थू्र माई आइज’ पुस्तक का विमोचन किया

सिरमौर जिला में स्वीप गतिविधियां पकड़ने लगी हैं जोर

प्रदेश में निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण निवार्चन के लिए तैयारियां पूर्ण: प्रबोध सक्सेना

डिजिटल प्रौद्योगिकी एवं गवर्नेंस ने किया ओएनडीसी पर क्षमता निर्माण कार्यशाला का आयोजन

इंदू वर्मा ने दल बल के साथ ज्वाइन की भाजपा, बिंदल ने पहनाया पटका

May 9, 2024

हिमाचल में 24 किलोमीटर का सफर तय करेगी कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा

News portals-सबकी खबर (कांगड़ा ) राहुल गांधी की न्याकुमारी से शुरू हुई कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा 18 जनवरी को सुबह साढ़े छह बजे कांगड़ा जिला के मीलवां से हिमाचल प्रदेश में प्रवेश करेगी। प्रदेश में 24 किलोमीटर का सफर तय कर यात्रा की अगुवाई कर रहे पार्टी नेता राहुल गांधी मलौट में एक जनसभा करेंगे। इस दौरान हर जिला की संस्कृति देखने को मिलेगी। बता दे कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा तीन हजार से अधिक किलोमीटर का सफर तय कर 18 जनवरी को हिमाचल प्रदेश के मीलवां पहुंचेगी।करीब 24 किलोमीटर की यात्रा के बाद अपराह्न साढ़े चार बजे मलौट में एक जनसभा का आयोजन होगा। यात्रा के लिए प्रदेश से कांग्रेस कार्यकर्ता मलौट पहुंचेंगे। हर जिला के कार्यकर्ता अपनी पारंपरिक वेशभूषा और संस्कृति की झलक पेश करते हुए यात्रा का भव्य स्वागत करेंगे।जनसभा के बाद भारत जोड़ो यात्रा पंजाब में प्रवेश करेगी और रात्रि विश्राम भी वहीं करेगी। शाहपुर विधानसभा क्षेत्र से विधायक केवल सिंह पठानिया ने बताया कि भारत जोड़ो यात्रा के स्वागत की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। इस दौरान मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू और उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री के अलावा पार्टी के वरिष्ठ नेता भी मौजूद रहेंगे।

Read Previous

सत्ता सुख के लिए नहीं बल्कि व्यवस्था परिवर्तन के लिए बनी है सरकार-हर्षवर्धन

Read Next

कांग्रेस पार्टी के घोषणा-पत्र को चरणबद्ध ढंग से पूरा करेंगे-हर्षवर्धन चौहान

error: Content is protected !!