Breaking News :

मौसम विभाग का पूर्वानुमान,18 से करवट लेगा अंबर

हमारी सरकार मजबूत, खुद संशय में कांग्रेस : बिंदल

आदर्श आचार संहिता लागू होने के बाद 7.85 करोड़ रुपये की जब्ती

16 दिन बाद उत्तराखंड के त्यूणी के पास मिली लापता जागर सिंह की Deadbody

कांग्रेस को हार का डर, नहीं कर रहे निर्दलियों इस्तीफे मंजूर : हंस राज

राज्यपाल ने डॉ. किरण चड्ढा द्वारा लिखित ‘डलहौजी थू्र माई आइज’ पुस्तक का विमोचन किया

सिरमौर जिला में स्वीप गतिविधियां पकड़ने लगी हैं जोर

प्रदेश में निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण निवार्चन के लिए तैयारियां पूर्ण: प्रबोध सक्सेना

डिजिटल प्रौद्योगिकी एवं गवर्नेंस ने किया ओएनडीसी पर क्षमता निर्माण कार्यशाला का आयोजन

इंदू वर्मा ने दल बल के साथ ज्वाइन की भाजपा, बिंदल ने पहनाया पटका

May 5, 2024

कांग्रेस को भी राम की ही शरण में आना पड़ा-अनुराग सिंह ठाकुर

News portals-सबकी खबर (हमीपुर ) केंद्रीय सूचना प्रसारण व खेल व युवा कार्यक्रम मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने हिमाचल प्रदेश की सरकार द्वारा 22 जनवरी को छुट्टी की घोषणा को दिखावा बताते हुए कहा कि कांग्रेस का राम प्रेम छलावा है और राम को काल्पनिक बताने वाली कांग्रेस को भी राम की ही शरण में आना पड़ा। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि कांग्रेस और अन्य विपक्षी दल राम के नाम से चाहे कितनी भी घृणा, द्वेष व राजनीति कर लें, अंत में आना सभी को श्री राम की शरण में ही है। हमारे श्री राम देश की आत्मा हैं और श्री राम की पूजा राष्ट्र पूजा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में जिस प्रकार आज पूरा देश राममय होकर गर्व से अपने सनातनी संस्कारों को प्रतिस्थापित कर रहा है, उससे स्पष्ट है कि सनातन विरोधी पार्टियां और श्रीराम नाम विरोधी कांग्रेस अब ज्यादा दिन तक श्री राम के विरोध की राजनीति नहीं कर पाएंगे। कांग्रेस पार्टी ने आधिकारिक तौर पर प्राण प्रतिष्ठा समारोह का बहिष्कार किया है, लेकिन आज हिमाचल सरकार ने भी स्वयं को प्रभु श्री राम से जुड़ा हुआ दिखाने के लिए 22 जनवरी को पूरे दिन की छुट्टी की घोषणा की है। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि पिछले 10 वर्षों से देश में जो भी अच्छा हो रहा है, विपक्ष उसका बॉयकॉट करता आया है। इन्होंने नए संसद भवन का बायकाट किया, मगर इन्हें पता होना चाहिए कि इन्हीं कारणों से जनता इनका बॉयकॉट करती है। आज इन्हें लग रहा है कि कहीं श्रीराम के बॉयकॉट से फिर से जनता इनका बॉयकॉट न कर दे, इसलिए यह श्रीराम के शरण में आ रहे हैं, पर अयोध्या जाने से बच रहे हैं। ये लोग महर्षि वाल्मीकि जी के नाम पर बने भव्य एयरपोर्ट पर नहीं आना चाह रहे। अमृत भारत/ वंदे भारत ट्रेन में सफर नहीं करना चाह रहे। भारत में जो भी अच्छा हो रहा है, उसका विरोध ही किया है।

Read Previous

रेणुका विधानसभा के कमलाड़ में 23 को सजेगा सरकार गांव के द्वार मंच

Read Next

5 सदी बाद भगवान राम जन्मभूमि मंदिर की सौगात मिलने से क्षेत्र में उत्साह की लहर

error: Content is protected !!