Breaking News :

मौसम विभाग का पूर्वानुमान,18 से करवट लेगा अंबर

हमारी सरकार मजबूत, खुद संशय में कांग्रेस : बिंदल

आदर्श आचार संहिता लागू होने के बाद 7.85 करोड़ रुपये की जब्ती

16 दिन बाद उत्तराखंड के त्यूणी के पास मिली लापता जागर सिंह की Deadbody

कांग्रेस को हार का डर, नहीं कर रहे निर्दलियों इस्तीफे मंजूर : हंस राज

राज्यपाल ने डॉ. किरण चड्ढा द्वारा लिखित ‘डलहौजी थू्र माई आइज’ पुस्तक का विमोचन किया

सिरमौर जिला में स्वीप गतिविधियां पकड़ने लगी हैं जोर

प्रदेश में निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण निवार्चन के लिए तैयारियां पूर्ण: प्रबोध सक्सेना

डिजिटल प्रौद्योगिकी एवं गवर्नेंस ने किया ओएनडीसी पर क्षमता निर्माण कार्यशाला का आयोजन

इंदू वर्मा ने दल बल के साथ ज्वाइन की भाजपा, बिंदल ने पहनाया पटका

May 19, 2024

सिमसा स्थित बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना के घर पहुंचे मुख्यमंत्री , विधानसभा चुनाव में कंगना भाजपा के पक्ष में चुनाव प्रचार करेंगी

News portals- सबकी खबर (कुल्लू) अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा के समापन समारोह में बतौर मुख्य अतिथि भाग लेने पहुंचे जय राम ठाकुर |  मंगलवार सुबह अचानक सिमसा स्थित कंगना के घर पहुंचे मुख्यमंत्री| शिक्षा मंत्री गोविंद ठाकुर भी उनके साथ रहे। मुख्यमंत्री यहां आधा घंटा रुके। मुख्यमंत्री के इस कार्यक्रम की किसी को खबर नहीं थी। वही , कुल्लू में मुख्यमंत्री ने पत्रकारों को बताया कि वह कंगना के निमंत्रण पर नाश्ता करने उनके घर गए थे। वहा उन्होंने कंगना की मां के हाथ से बने बबरू(हिमाचली पकवान) और भल्ले का स्वाद भी लिया | उधर , इसके बाद कंगना ने सोशल मीडिया में तस्वीरें साझा की हैं। उन्होंने लिखा – आज माननीय मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर से घर पर भेंट हुई। उनकी सादगी और हिमाचल के लिए प्रेम की भावना दोनों ही प्रेरणात्मक हैं। मेरी माता ने मुख्यमंत्री के लिए नाश्ते में बबरू और भल्ले बनाए, जो उन्होंने बड़े स्नेह से ग्रहण किए। साथ, ही यह भी कहा कि शिक्षा मंत्री गोविंद ठाकुर मेरे पड़ोसी हैं। फिर भी इतने सालों में आज उनसे मिलने का भी सौभाग्य प्राप्त हुआ | इन दिनों कंगना मनाली पहुंची हुई हैं।

हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव में बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रणौत भाजपा के पक्ष में चुनाव प्रचार करेंगी। मनाली के सिमसा में कंगना ने अपना घर बनाया है। यहां के आराध्य देव कार्तिकेय स्वामी हैं। कंगना ने उन्हीं के नाम पर अपने घर का नाम कार्तिकेय निवास रखा है। कंगना रणौत भाजपा के साथ भाजपा के प्रचार में सामने आएगी |

Read Previous

हिमाचल में बर्फबारी और बारिश के साथ ही ठंड ने दस्तक दी , प्रदेश में 43 सड़कें , 445 बिजली ट्रांसफार्मर बाधित चल रहे हैं।

Read Next

16 अक्टूबर तक SDM office व संबंधित BLO से List में वोटर अपने नाम की पुष्टि कर सकते हैं

error: Content is protected !!