Breaking News :

मौसम विभाग का पूर्वानुमान,18 से करवट लेगा अंबर

हमारी सरकार मजबूत, खुद संशय में कांग्रेस : बिंदल

आदर्श आचार संहिता लागू होने के बाद 7.85 करोड़ रुपये की जब्ती

16 दिन बाद उत्तराखंड के त्यूणी के पास मिली लापता जागर सिंह की Deadbody

कांग्रेस को हार का डर, नहीं कर रहे निर्दलियों इस्तीफे मंजूर : हंस राज

राज्यपाल ने डॉ. किरण चड्ढा द्वारा लिखित ‘डलहौजी थू्र माई आइज’ पुस्तक का विमोचन किया

सिरमौर जिला में स्वीप गतिविधियां पकड़ने लगी हैं जोर

प्रदेश में निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण निवार्चन के लिए तैयारियां पूर्ण: प्रबोध सक्सेना

डिजिटल प्रौद्योगिकी एवं गवर्नेंस ने किया ओएनडीसी पर क्षमता निर्माण कार्यशाला का आयोजन

इंदू वर्मा ने दल बल के साथ ज्वाइन की भाजपा, बिंदल ने पहनाया पटका

May 20, 2024

CM ने प्रजामण्डल आंदोलन की भूमी पझौता मे किए 91 करोड़ के शिलान्यास

News portals- सबकी खबर (नाहन)

Chief Minister of Himachal जयराम ठाकुर ने शुक्रवार को Prajamandal Movement की भूमी पझौता के रौहड़ी मे हिमाचल के गठन के 75 वर्ष व Amrit Mahotsav पर विशाल जनसभा को संबोधित किया। मुख्यमंत्री ने यहां हिमाचल के कारगिल योद्धाओं व Freedom Fighters को नमन के बाद अपनी Government की योजनाओं व उपलब्धियों पर जानकारी दी। हिमाचल प्रदेश के गठन के 75 वर्ष के उपलक्ष्य में ‘प्रगतिशील हिमाचलः स्थापना के 75 वर्ष’ आयोजन की श्रृंखला में आज सिरमौर District के पच्छाद विधानसभा क्षेत्र के रोहड़ी में एक भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर विशाल जनसभा को सम्बोधित करते हुए कहा कि, जन-जन के सहयोग से हिमाचल आज प्रगति के मार्ग पर अग्रसर है। उन्होंने सभी से आग्रह किया कि हिमाचल को विकास के विभिन्न मानकों पर देश का सर्वश्रेष्ठ राज्य बनाने के लिए एकजुट होकर सतत प्रत्यनशील रहें। उन्होंने कहा कि, प्रदेश के विकास का श्रेय प्रत्येक हिमाचली के परिश्रम और समर्पण को जाता है। जय राम ठाकुर ने कहा कि विगत 75 वर्षों में सभी क्षेत्रों में हिमाचल प्रदेश का समग्र विकास हुआ है। उन्होंने कहा कि, राज्य के गठन के समय प्रदेश में केवल 301 शैक्षणिक संस्थान, 88 स्वास्थ्य संस्थान और प्रति व्यक्ति आय 240 रुपये थी। उन्होंने कहा कि वर्तमान में प्रदेश में 16,124 से अधिक शैक्षणिक संस्थान और 4320 स्वास्थ्य संस्थान लोगों को उनके घर-द्वार के समीप गुणवत्तापूर्ण सुविधाएं प्रदान कर रहे हैं। प्रति व्यक्ति आय बढ़कर 2,01,854 रुपये हो गई है। उन्होंने कहा कि वर्ष 1948 में प्रदेश में सड़कों की लम्बाई 228 किलोमीटर थी जबकि वर्तमान में प्रदेश में 39,500 किलोमीटर से अधिक लम्बी सड़कें विकास को गांव-गांव तक पहुंचाने का साधन बन रही हैं। CM ने कहा कि, सूबे मे सड़कों के जाल मे पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का अहम योगदान है और करीब 20,000 KM Road यहां उनके द्वारा शुरू की गई योजना की बदौलत बने हैं। CM ने इस दौरान गरीबी को करीब से देखने का अनुभव सांझा करते हुए कहा कि, वह 9 KM पैदल चलकर पसीना-पसीना होकर School पंहुंचते थे। उन्होंने कहा कि, आज हिमाचल प्रदेश शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में देश का सर्वश्रेष्ठ राज्य है। विकास के अन्य मानकों में भी हिमाचल की उपलब्धियां बेहतरीन हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि देश की स्वतन्त्रता के 75 वर्ष पूर्ण होने के साथ हिमाचल प्रदेश भी अपने गठन के 75 वर्ष मना रहा है। देश ने लम्बे संघर्ष और अनेक बलिदानों के पश्चात स्वतंत्रता प्राप्त की है और युवा पीढ़ी को भी अपने महान स्वतंत्रता सेनानियों द्वारा दिए गए बलिदानों के विषय में जागरूक करना महत्वपूर्ण है।

 

जय राम ठाकुर ने कहा कि पौने पांच वर्षों के दौरान प्रदेश सरकार ने राज्य का एक समान एवं सन्तुलित विकास सुनिश्चित किया है। उन्होंने कहा केंद्र और हिमाचल की डबल इंजन सरकार भविष्य में भी हिमाचल में विकास की तेज गति बरकरार रखेंगी। जय राम ठाकुर ने कहा कि, गृहिणी सुविधा योजना के तहत प्रदेश में 3.32 लाख से अधिक महिलाओं को निःशुल्क गैस कनेक्शन प्रदान किए गए हैं। घरेलू बिजली उपभोक्ताओं को 125 यूनिट बिजली निःशुल्क प्रदान की जा रही है और ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को मुफ्त पेयजल उपलब्ध करवाया जा रहा है। जय राम ठाकुर ने इससे पहले पच्छाद विधानसभा क्षेत्र के लिए 91.16 करोड़ रुपए लागत की विभिन्न विकासात्मक योजनाओं की आधारशिला रखी। उन्होंने 7.32 करोड़ रुपये की लागत के शलाणा जोहड़ी पार्वी खड्ड सड़क के स्तरोन्नयन कार्य, 4.38 करोड़ रुपये की लागत से थानाधार सड़क के लिए सम्पर्क मार्ग के स्तरोन्नयन कार्य और 3.93 करोड़ रुपये की लागत से रेहाड़ी गुसान से डौंगा फाग सड़क के स्तरोन्नयन कार्य का शिलान्यास किया। 7.35 करोड़ रुपये की लागत से भड़ोली से टाली भुजल सड़क के स्तरोन्नयन कार्य, 13.48 करोड़ रुपये की लागत से धामला धनेच चुखरिया सड़क के स्तरोन्नयन कार्य तथा 8.47 करोड़ रुपये की लागत से राजगढ़-यशवंतगर वाया बड़गला सड़क के स्तरोन्नयन कार्य की भी उन्होने आधारशिला रखी। उन्होंने 9.44 करोड़ रुपये की लागत से नैना टिक्कर से दयोथल सड़क के स्तरोन्नयन कार्य, 32.26 करोड़ रुपये की लागत से मरयोग-नारग-धरयार सड़क के स्तरोन्नयन कार्य तथा 4.53 करोड़ रुपये की लागत से धबुर-बगथान सड़क के स्तरोन्नयन कार्य का शिलान्यास भी किया। उन्होंने कहा कि, पच्छाद विधानसभा मे 1 Degree College व उपतहसील की मांग पर संबधित अधिकारियों से Report मांगी है।

उन्होंने ल्यू कुफर राजकीय माध्यमिक विद्यालय को राजकीय High School तथा जोहला फागू में राजकीय प्राथमिक पाठशाला को राजकीय माध्यमिक पाठशाला के रूप में स्तरोन्नत करने की घोषणा की। उन्होंने राजगढ़ में छात्राओं के लिए नई राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला खोलने की घोषणा भी की। उन्होंने कहा कि धमून हब्बन मार्ग को स्तरोन्नत किया जाएगा। उन्होंने डिब्बर में प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र के निर्माण का आश्वासन भी दिया। जय राम ठाकुर ने कहा कि लगभग 86 करोड़ रुपए की लागत से निर्मित ओछघाट नेरीपुल छैला मार्ग की टारिंग उखड़ने के मामले की जांच की जाएगी। उन्होंने लोक निर्माण विभाग को सड़क निर्माण में गुणवत्ता बनाए रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार गरीब के करीब रहकर उनके सामाजिक आर्थिक उत्थान की दिशा में कार्य कर रही है और पड़ोसी State उत्तराखंड व UP की तरह यहां भी BJP सरकार repeat होगी। उन्होंने लोगों से आग्रह किया कि, आगामी विधानसभा चुनावों में केवल बातें करने वालों का नहीं बल्कि धरातल पर विकास करने वालों का साथ दें। उन्होंने इस अवसर पर हिमाचल की विकास यात्रा पर आधारित विभिन्न विभागों, बोर्डों और निगमों द्वारा लगाई गई प्रदर्शनियों का उद्घाटन भी किया। Power Minister सुखराम चौधरी ने इस अवसर पर कहा कि, वर्तमान सरकार के कार्यकाल में सिरमौर जिला वास्तविक रूप से विकास का सिरमौर बन कर उभरा है। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार सभी क्षेत्रों का समान एवं संतुलित विकास कर रही है और विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के लाभ समय पर लक्षित वर्गों तक पहुंचाए जा रहे हैं। BJP State President एंव MP सुरेश कश्यप ने कहा कि, वर्तमान सरकार के कार्यकाल में सिरमौर जिला का अभूतपूर्व विकास सुनिश्चित हुआ है। उन्होंने पच्छाद जैसे दुर्गम भौगोलिक परिस्थितियों वाले विधानसभा क्षेत्र में विकास को गति प्रदान करने के लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर पच्छाद की MLA रीना कश्यप ने मुख्यमंत्री तथा अन्य गणमान्य व्यक्तियों का स्वागत करते हुए कहा कि, गत पौने पांच वर्षों में राज्य में अभूतपूर्व विकास हुआ है। कार्यक्रम मे APMC Chairman बलदेव भंडारी, प्रदेश नागरिक आपूर्ति निगम के उपाध्यक्ष बलदेव तोमर, जिला परिषद सिरमौर की Chairman सीमा कन्याल, पंचायत समिति राजगढ़ की अध्यक्ष सरोज शर्मा, भाजपा मंडल पच्छाद के अध्यक्ष सुरेंद्र नेहरू, DC Sirmaur राम कुमार गौतम व SP ओमापति जम्वाल सहित कई भाजपा नेता, अधिकारी व अन्य गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।

Read Previous

5 सितम्बर को 15 अध्यापको को सम्मानित किया जायेगा

Read Next

चुनाव आने से पहले ही ताश के पत्तों की तरह बिखरने लगी कांग्रेस

error: Content is protected !!