Breaking News :

मौसम विभाग का पूर्वानुमान,18 से करवट लेगा अंबर

हमारी सरकार मजबूत, खुद संशय में कांग्रेस : बिंदल

आदर्श आचार संहिता लागू होने के बाद 7.85 करोड़ रुपये की जब्ती

16 दिन बाद उत्तराखंड के त्यूणी के पास मिली लापता जागर सिंह की Deadbody

कांग्रेस को हार का डर, नहीं कर रहे निर्दलियों इस्तीफे मंजूर : हंस राज

राज्यपाल ने डॉ. किरण चड्ढा द्वारा लिखित ‘डलहौजी थू्र माई आइज’ पुस्तक का विमोचन किया

सिरमौर जिला में स्वीप गतिविधियां पकड़ने लगी हैं जोर

प्रदेश में निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण निवार्चन के लिए तैयारियां पूर्ण: प्रबोध सक्सेना

डिजिटल प्रौद्योगिकी एवं गवर्नेंस ने किया ओएनडीसी पर क्षमता निर्माण कार्यशाला का आयोजन

इंदू वर्मा ने दल बल के साथ ज्वाइन की भाजपा, बिंदल ने पहनाया पटका

May 18, 2024

मंडी में सीएम जयराम ने की जलेब की अगवाई; 180 देवी-देवता पहुंचे, पांच दशकों की प्रगति थीम |

News portals-सबकी खबर (मंडी)

अंतरराष्ट्रीय महा शिवरात्रि महोत्सव 2020 का आगाज हो गया है। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने शनिवार को श्री राजमाधव मंदिर में पूजा कर एक सप्ताह तक चलने वाले अंतरराष्ट्रीय मंडी शिवरात्रि महोत्सव का शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री ने मंडी में श्री राज माधव मंदिर से पड्डल मेला ग्राउंड तक पारंपरिक ‘जलेब’ (शोभायात्रा) की अगवाई की। उन्होंने इस अवसर पर बजंतरियों के मानदेय में दस प्रतिशत वृद्धि की घोषणा भी की। वहीं, अंतरराष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव के लिए 180 के लगभग देवी-देवता मंडी पहुंच गए हैं। उनके संग ही हजारों देवलु भी मंडी पहुंचे हैं।

इसके साथ ही देश-विदेश से भी बड़ी संख्या में पर्यटक व श्रद्धालु भी देवी देवताओं के दर्शनों को मंडी आए हैं। शिवरात्रि महोत्सव की पहली शाही जलेब को देखने के लिए हजारों लोग उमडे़। छोटी काशी पूरा दिन देवध्वनियों से गूंज रही है। वहीं, हिमाचल प्रदेश के स्वर्णिम पांच दशकों की प्रगति को इस बार अंतरराष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव की थीम रखा गया है। शोभा यात्रा में ऐसे नौ सेक्टर की झांकियों के जरिए हिमाचल की प्रगति भी दिखाई गई। वहीं, शिवरात्रि महोत्सव के उद्घाटन अवसर पर पड्डल में लोगों को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि मंडी शहर में एक मल्टी स्टोरी पार्किंग का निर्माण किया जाएगा। शहर में आने वाले पर्यटकों की सुविधा के लिए शहर में ट्रैकर हट का भी निर्माण किया जाएगा। उन्होंने शहर में दो एंबुलेंस सड़कों के लिए 20 लाख रुपए की घोषणा की। मुख्यमंत्री ने शहर के लोगों की सुविधा के लिए बस स्टैंड में तीन अतिरिक्त मंजिलों के निर्माण की घोषणा की। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर पड्डल मैदान में प्रदर्शनी और सरस मेले का उद्घाटन भी किया। इस अवसर पर जिला प्रशासन द्वारा ‘बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओं’ कार्यक्रम के अंतर्गत आरंभ किए गए अभियान के तहत मुख्यमंत्री को बैटन (टॉर्च) भी सौंपी गई। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने सूचना एवं जनसंपर्क विभाग द्वारा स्थापित प्रदर्शनी का अवलोकन भी किया। इसमें राज्य में रहे सभी मुख्यमंत्रियों के बारे में दर्शाया गया है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने मंडी शहर को चौबीस घंटे पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए 72 करोड़ रुपए व्यय किए हैं।

उन्होंने कहा कि पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए हेलीपोर्ट के निर्माण के अलावा मंडी शहर में शिव धाम भी विकसित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि सरकार मंडी के बल्ह क्षेत्र में अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के निर्माण के लिए भरसक प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि अपनी परंपराओं और संस्कृति का सम्मान करना बहुत महत्त्वपूर्ण है क्योंकि केवल वे समाज ही फ लते-फू लते हैं, जो अपनी संस्कृति से प्रेम और सम्मान करते हैं। उन्होंने कहा कि मंडी शिवरात्रि न केवल अपने देवी-देवताओं के लोगों की गहरी आस्था को दर्शाती है, बल्कि इससे सामाजिक सदभाव को भी बढ़ावा मिलता है। उन्होंने कहा कि राज्य के लगभग सभी गांवों में अपने मंदिर है और उनके अपने देवता हैं। उन्होंने कहा कि मंडी शहर को छोटी काशी के नाम से भी जाना जाता है, क्योंकि शहर में सौ से अधिक मंदिर हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश इस वर्ष अपने पूर्ण राज्यत्व की स्वर्ण जयंती मना रहा है। इन पचास वर्षों के दौरान राज्य ने सभी क्षेत्रों में अभूतपूर्व और अद्वितीय विकास किया है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने स्वर्ण जयंती वर्ष धूमधाम से मनाने का निर्णय लिया है तथा इस दौरान राज्य की पिछले 50 वर्षों की उपलब्धियों को प्रदर्शित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने पिछले दो वर्षों के दौरान राज्य के लोगों के विकास के लिए कल्याणकारी और विकासोन्मुखी योजनाएं शुरू की हैं। जनमंच और मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1100 जैसी योजनाएं लोगों की शिकायतों के निवारण के लिए वरदान साबित हुई हैं। वहीं इस अवसर पर उपायुक्त मंडी ऋगदेव ठाकुर ने मुख्यमंत्री व उपस्थित लोगों को शिवरात्रि महोत्सव की गतिविधियों से भी अवगत करवाया। इस अवसर पर जल शक्ति मंत्री महेंद्र सिंह ठाकुर, ग्रामीण विकास और पंचायती राज मंत्री वीरेंद्र कंवर, सांसद राम स्वरूप शर्मा, विधायक कर्नल इंद्र सिंह, विनोद कुमार, राकेश ज वाल, हीरा लाल, इंद्र सिंह गांधी, जवाहर ठाकुर और प्रकाश राणा, अध्यक्ष मिल्कफेड निहाल चंद शर्मा, पूर्व विधायक रूप सिंह ठाकुर और डीडी ठाकुर, अध्यक्ष जिला परिषद सरला ठाकुर, जिला भाजपा अध्यक्ष रणवीर ठाकुर, पुलिस अधीक्षक गुरदेव शर्मा, मुख्यमंत्री के प्रधान निजी सचिव विनय सिंह सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति भी इस अवसर पर उपस्थित रहे।

…जब लोगों के बीच सीएम

मंडी। अंतरराष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव की पहली शाही जलेब में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर न सिर्फ पैदल चले, बल्कि अपने सुरक्षा घेरे से भी बाहर निकल कर लोगों के पास पहुंच गए। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर राजमाधव मंदिर से पैदल ही जलेब में शामिल हुए और जैसे ही गांधी चौक के समीप पहुंचे तो अचानक सुरक्षा घेरे से बाहर निकल कर लोगों के पास पहुंच गए और लोगों का अभिनंदन स्वीकार किया। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने लोगों से कहा कि मैं आप सबसे मिलने आया हूं। इतना सुनते ही लोग भी उत्साहित हो उठे और लोगों ने गर्मजोशी के साथ मुख्यमंत्री का अभिनंदन किया।

Read Previous

सुखराम चौधरी को कभी मेरी फोन की घंटी अच्छी लगती थी :संजय सिंघल

Read Next

मंत्रिमंडल विस्तार की तारीख जल्द तय होगी : जय राम ठाकुर

error: Content is protected !!